मप्र छत्तीसगढ़

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

लगातार हो रही तत्काल टिकटों की चोरी, 5वीं फेल गिरोह की करतूत, सरगना है जमानत पर, आईआईटी अधिकारियों के पास भी नहीं इसकी रोकथाम नहीं

नई दिल्ली. अवैध सॉफ्टवेयर से ट्रेनों के तत्काल टिकट बुक हो रहे है। एक आम यात्री जितनी देर में आरआईसीटीसी ऐप पर डिटेल भर पाता है उससे भी कम समय में यह साफ्टवेयर टिकट बुक कर देते है। 25-30 सेकेण्ड्स में एक टिकट बुक हो जाती है। फिर इन टिकट्स को 300-500 रूपये तक का कमीशन लेकर बेच दिया जाता है। फेस्टिवल टाइम में कमीशन 4 गुना तक हो जाता है। इस नेक्सस को चलाने वाले 5वीं फेल है। वही जिन अधिकारियों पर धांधली रोकने का दायित्व है वह आईआईटी-आईआईएम जैसे संस्थानों से पढ़ाई की है। लेकिन गड़बड़ी को बन्द नहीं में सफल नहीं हो पा रहे है।
2-3 माह में नई पहचान, ऐसे बदलते है सॉफट्वेयर, वेबसाइट और बैंक अकाउंट
कभी नेक्सस में शामिल रहे एजेंट ने बताया है कि गैंग का सरगना हर 2-3 माह में साफ्टवेयर के नाम, वेबसाइट और बैंक अकाउंट और मोबाइल नम्बर तक बदल देता है। ताकि किसी भी तरह की ट्रैकिंग से बचा जा सकता है। उपयोग किये जाने वाले नम्बर पूरी तरह से फर्जी होते हैं। जबकि पैसों के लेन-देन के लिये म्यूल अकाउंट्स यानी लालच देकर या फर्जी तरीके से बनाये गये खातों का उपयोग किया जाता है। फिलहाल टेस्ला, गदर, स्टारलिंक, स्पेसएक्स, सुपरमैन, बीएमडब्ल्यू, और थंडर जैसे नामों से साफ्टवेयर बेचे जा रहे है। जिन्हें सुपर मास्टर से लेकर यूजर तक अलग-अलग स्तर के एजेंट्स को दिया जाता है। जो टिकट बुकिंग काम संभालते है। पूरा नेटवर्क वाट्सऐप और टेलीकॉम ग्रुप्स क माध्यम से संचालित होता है। जहां सॉफ्टवेयर से जुडी जानकारी और अपडेट मैसेज के माध्यम से शेयर किय जाते हैं।
अवैध टिकट खेल के 5 कर्ताधर्ता-ऑपरेटर से लेकर सीबीआई तक ऐसे काम करता है नेटवर्क
ऑपरेटर -यही अवैध सॉफटवेयर चलाते है, डवलपर और ट्रैवल एजेंट्स के बीच की कड़ी है। एजेंटों को अवैध सॉफ्टवेयर का लॉग इन आईडी और पासवर्ड देते है। इससे एजेंट ‘‘तत्काल’’ टिकट खोलते ही तेजी से बुक कर पाते है।
टिकट ऐजेंट -अवैध सॉफ्टवेयर का उपयोग करके टिकट बुक करते है। इसके माध्यम से आईआरसीटीसी वेबसाइट को ऑटोमेटिक एक्सेस करना, कैचपा बाइपास करना और तत्काल टिकट सेकेण्ड्स में बुक कर और कमीशन वसूलते हैं।
सीआरआईएस अवैध सॉफ्टवेयर से बुकिंग रोकने में सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम यानी सीआरआईएस की तकनीकी भूमिका है। रेलवे के आईटी सिस्टम को डवलप करने, सर्वर लॉग और ट्रैफिक पैटर्न की निगरानी कर संदिग्ध गतिविधियों की पहचान, आईपी ऐड्रेस और यूजर अकाउंट को ब्लॉक करना, केपचा और ओटीपी जैसे सिक्योरिटी पुख्ता करने का जिम्मा है।
आरपीएफ रेलवे प्रॉक्टशन फोर्स यानी कि आरपीएफ पर टिकट दलालों, एजेंट नेटवर्क और अवैध बुकिंग गतिविधियों की पहचान कर कार्यवाही करना, छापे मारना और जांच करने का जिम्मा है।
सीबीआई- इस धांधली से जुडे 3 केस की जांच कर चुकी है। लेकिन अभी तक अपराध को बन्द नहीं करवा सकी। गैग के सरगनाओं को पकड़कर सलाखों के पीछे डालने की जिम्मेदारी है।
सीबीआई ने सलमान-शमशेर के नेक्सस का सरगना बताया
सीबीआई पिछले 14 वर्षो से इसकी जांच कर रही है। 2012 में पहली एफआईआर दर्ज की थी ।तब चौथी पास सलमान, अहमदाबाद के आईटी प्रोफेशनल कुलवीर सिंह, सतीश तिवारी और सीताराम निषाद को गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने चार्जशीट में यूपी के सलमान अहमद खान और शमशेर आलम को अवैध सॉफ्टवेयर से टिकट बुकिंग का किंगपिन बताया था ।सलमान को 2018 और शमशेर को 2023 में भी पकड़ा गया।इससे साबित होता है कि दोनों अभी भी नेक्सस चला रहे है। अलग-अलग मामलों में सीबीआई अभी तक 4 बार केस दर्ज कर चुकी है। लेकिन न नेक्सस बन्द हुआ और न कोई केस अंजाम तक पहूंचा है।
पैसा कैसे कमाते है
टिकट बुकिंग का नेक्सस

1. तरीका
फेक नंबर, बार-बार नाम/वेबसाइट/अकाउंट
बदलकर सिस्टम से बचते हैं2. पैसा
मूल अकाउंट्स यानी (फर्जी/दूसरों के नाम वाले
अकाउंट) में पेमेंट3. टूल
टेस्ला | गदर | स्टारलिंक | स्पेसएक्स | सुपरमैन |
BMW | थंडर4. नेटवर्क
सुपर मास्टर मास्टर एडमिन सेलर यूजर
(हर लेवल पर एजेंट टिकट बुक करता है)5. ऑपरेशन
वॉट्सएप, टेलीग्राम ग्रुप्स
यहाँ डील, बातचीत और डेटा शेयर
किसका, क्या रोलऑपरेटर
सॉफ्टवेयर + लॉगिनएजेंट
तेज बुकिंग + कमीशनCRIS
निगरानी + ब्लॉकRPF
छापा + कार्रवाईCBI
जांच + गिरफ्तारी
1. तत्काल बुकिंग की नई नीति• केवल आधार सत्यापित यूजर ही तत्काल ई-टिकट बुक कर सकेंगे
• ARP बुकिंग का समय: सुबह 8 से 10 बजे (12 अक्टूबर 2025 से)रोजाना टिकट बुकिंग का आंकड़ा
• IRCTC द्वारा औसतन 14.69 लाख ई-टिकट रोजाना बुक किए जाते हैं (सितंबर–नवंबर 2025)
• इनमें से 16.95% यानी लगभग 2.49 लाख टिकट तत्काल कोटे के होते हैं2. पेमेंट सिस्टम क्या हैफाइल के अनुसार पेमेंट लिए जाते हैं:
• UPI
• QR कोड
• Merchant scanner

उदाहरण UPI ID:
classic100@ybl3. रेलवे का सिस्टम क्या है
चेक और वेलिडेशनएजेंट बुकिंग पर रोक
• ARP यानी एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (जनरल कोटा) के लिए सुबह 8 से 8 बजे 10 मिनट
• तत्काल (AC/Non-AC) के लिए सुबह 10 से 10 बजे 30 मिनट और 11 से 11 बजे 30 मिनट (डिफेंस को छोड़कर)
• एक यूजर आईडी से जनरल कोटा में 2 टिकट (08:00-10:00 बजे)
• एक यूजर आईडी से तत्काल में 2 टिकट (10:00-12:00 बजे)
• ARP और तत्काल समय में विदेशी IP एड्रेस ब्लॉक
• 08:00 से 12:00 बजे के बीच एक लॉग-इन में सिर्फ एक बुकिंग (रिटर्न/ऑनवर्ड को छोड़कर)
• एजेंट को एक दिन, एक ट्रेन में केवल एक तत्काल टिकट4. किसका, क्या रोलऑपरेटर
सॉफ्टवेयर + लॉगिन एजेंट
तेज बुकिंग + कमीशन CRIS
निगरानी + ब्लॉक RPF
छापा + कार्रवाई CBI
जांच + गिरफ्तारी5. टिकट बुकिंग कैसे होती हैएजेंट सॉफ्टवेयर लॉगिन करता है। सॉफ्टवेयर पहले से:
• ट्रेन • यात्री • भुगतान ऑटो-फिल कर देता हैतत्काल खुलते ही:
सॉफ्टवेयर Captcha bypass करता है मिली सेकंड में टिकट बुक

Newsमप्र छत्तीसगढ़

खुशखबरी-युद्ध के दौरान भारत के होर्मुज से गुजर रहे तेल को 2 और जहाज, नेवी पूरी तरह से हैं मुस्तैद

नई दिल्ली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ते खतरें के बीच भारत के लिये राहत भरी खबर सामने आ रही है। पेट्रोलियम उत्पाद लेकर आने वाले 2 और व्यापारी जहाज इस अहम समुद्री मार्ग को पार कर रहे है। जल्द ही भारत पहुंचने की अनुमान है। ऐसे वक्त में जब ईरान से जुड़े संघर्ष की वजह से इसरूट पर जहाजों की आवाजाही प्रभावित है। यह घटनाक्रम भारत के लिये बड़ी खुशखबरी है।
एक समाचार एजेंसी के अनुसार जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के विेशेष सचिव राजेशकुमार सिन्हा ने कहा है कि पिछले 24 घंटों में खाड़ी क्षेत्र में भारतीय जहाजों या नाविकों से जुड़ी किसी भी तरह की अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि फारस की खाड़ी में इस समय भारतीय झंडे वाले लगभग 20 जहाज संचालन कर रहे हैं। जिसमें से लगभग 540 भारतीय सवार है और सभी सुरक्षित है।
वहीं, विदेश मंत्रालय ने भी साफ किया है कि भारत पश्चिम एशिया में हालात पर करीब से नजर बनाए हुए है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत लगातार अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ संपर्क में है। ताकि इस अहम समुद्री मार्ग पर सुरक्षित और बेरोकटोक आवाजाही सुनिश्चित की जा सके है।
विदेश सचिव ने यह भी जानकारी दी कि हाल ही में चार भारतीय जहाज, जो एलपीजी लेकर आ रहे थे । सफलतापूर्वक इस स्ट्रेट को पार कर चुके है।  यह घटनाक्रम इस बात को दर्शाता है कि चुनौतियों के बावजूद भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए सक्रिय रणनीति पर काम कर रहा है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि शिपिंग महानिदेशालय का 24×7 कम्युनिकेशन सेंटर लगातार सक्रिय है।  पिछले 24 घंटों में सेंटर को 98 कॉल और 335 ईमेल प्राप्त हुए, जिनका तुरंत जवाब दिया गया है। यह इस बात का संकेत है कि सरकार और संबंधित एजेंसियां स्थिति को लेकर पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

24 साल बाद बदलेगा सरकारी नौकरी का नियम, सभी विभागों में होगा लागू

भोपाल. सरकारी नौकरी के लिए लागू दो बच्चों की शर्त को खत्म करने की तैयारी अंतिम चरण में है। राज्य सरकार इस प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट के सामने रख सकती है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और माना जा रहा है कि आगामी कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी मिल सकती है। प्रदेश में फिलहाल दो से अधिक बच्चों वाले अभ्यर्थियों के लिए कुछ सरकारी सेवाओं में नियुक्ति पर प्रतिबंध लागू है। यह प्रावधान वर्ष 1961 के नियमों और बाद में 2001 में किए गए संशोधनों के तहत लागू किया गया था। अब सरकार इस शर्त को समाप्त करने पर विचार कर रही है।
सभी विभागों में लागू होगा नियम
यदि कैबिनेट से मंजूरी मिलती है तो सरकारी नौकरी के इच्छुक ऐसे अभ्यर्थियों को भी अवसर मिल सकेगा जिनके दो से अधिक बच्चे हैं। सूत्रों के अनुसार यह प्रस्ताव काफी समय से विचाराधीन था, लेकिन कुछ बिंदुओं पर स्पष्टता नहीं होने के कारण निर्णय टलता रहा। अब विभागीय स्तर पर सहमति बनने के बाद इसे कैबिनेट के सामने रखने की तैयारी की जा रही है। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद इसे सभी विभागों में लागू किया जाएगा।
परिवारों को कैशलेस इलाज
राज्य सरकार के स्तर पर यह भी चर्चा है कि कुछ अन्य सेवा नियमों में भी समय के अनुसार बदलाव किए जाएं। इसी क्रम में दो बच्चों की शर्त हटाने को प्रशासनिक सुधार के रूप में देखा जा रहा है। इसी के साथ सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा एक और महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी कैबिनेट में लाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के परिवारों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने की योजना बनाई जा रही है। प्रस्ताव के अनुसार ऐसे कर्मचारियों और उनके आश्रितों को करीब 20 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

CM मोहन यादव ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे। उन्होंने मीडिया के लिए जारी संदेश में ये विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने खाड़ी युद्ध के बीच उपभोक्ताओं के हितों का ध्यान रखते हुए एक बड़ा निर्णय लिया है। पेट्रोल-डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती स्वागत योग्य कदम है। इस बीच प्रदेश में कई जगहों पर गैस की किल्लत सामने आई। मंडीदीप में गैस की किल्लत और एजेंसी की गड़बडिय़ों से उपभोक्ताओं का धैर्य टूट गया। महिलाएं गैस सिलेंडर के लिए हाईवे पर उतर आईं।
देश में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय बाजार में तेल की उपलब्धता पर्याप्त रहेगी, उपभोक्ताओं पर भी तेल कीमतों का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा और देश की तेल रिफायनरियां अपना काम सरलता से करती रहेंगी। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की वजह से ऐसा संभव हो सका है। पेट्रोल-डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनहितैषी निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी के बीच रामनवमी के दिन इस कदम के लिए प्रधानमंत्री मोदी बधाई के पात्र हैं।
प्रदेश में कई जगहों पर गैस की किल्लत सामने आई
इस बीच प्रदेश में कई जगहों पर गैस की किल्लत भी सामने आई है। मंडीदीप में तो महिला गैस सिलेंडर के लिए हाईवे पर उतर आईं। गैस की किल्लत और एजेंसी की गड़बडिय़ों से उपभोक्ताओं का धैर्य टूट गया। गैस एजेंसी कार्यालय देर से खुलने और सिलेंडर वितरण नहीं होने से महिलाएं भडक़ गईं। आक्रोशित महिलाएं हाइवे पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगीं और जाम लगा दिया।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

1 अप्रैल से महंगा होगा टोल, 5-10% तक बढ़ेंगे दाम

जबलपुर. वाहन चालकों के लिए 1 अप्रैल से सफर महंगा होने जा रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा टोल टैक्स में 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जा रही है, जो हर साल की तरह इस बार भी लागू होंगी। इस बढ़ोतरी का सीधा असर जबलपुर से नागपुर, रायपुर, प्रयागराज और भोपाल जैसे प्रमुख शहरों की यात्रा पर पड़ेगा। वाहन चालकों को अब हर टोल प्लाजा पर ज्यादा राशि चुकानी होगी।


एनुअल पास में भी लगभग 75 रुपए तक की बढ़ोतरी की संभावना
जानकारी के अनुसार, जबलपुर के आसपास स्थित टोल प्लाजा पर कार चालकों को 5 से 10 रुपए तक अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। वहीं फास्टैग के जरिए मिलने वाले करीब 3 हजार रुपए के एनुअल पास में भी लगभग 75 रुपए तक की बढ़ोतरी की संभावना है।
कैसे तय होता है टोल रेट
टोल टैक्स की दरें होलसेल प्राइस इंडेक्स के आधार पर तय की जाती हैं। हर साल के अंत में इंडेक्स का मूल्यांकन कर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय नए रेट जारी करता है। टोल की राशि सड़क की लंबाई और उस पर बने इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे फ्लाईओवर, अंडरपास, टनल आदि के आधार पर भी तय होती है। जहां ज्यादा सुविधाएं होती हैं, वहां टोल भी अधिक लगता है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

आईजीआई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी के बीच लैंडिग, 161 यात्री मौत की मुंह से निकले

नई दिल्ली. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) पर फुल इमरजेंसी लागू कर दी गयी है। दरअसल, विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडियोग की एक फ्लाइट के लिये यह फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गयी। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक विमान के इंजन में खराबी या इंजन फंेल होने की आशंका के चलते यह कड़ा कदम उठाया है।
विमान की सुरक्षित लैडिंग सुनिश्चित करने के लिये आईजीआई एयरपोर्ट के रनवे 28 पर फुल इमरजेंसी लागू है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत रनवे के चारों ओर दमकल की गाडि़यां, एम्बूलेंस और आपातकालीन बचाव दल को तैनात कर दिया गया है। विमान को प्राथमिकता के आधार पर लैंड करने के लिये अन्य वाहनों के मार्ग में बदलाव या उन्हें होल्ड पर रखा गया है। फिलहाल विमान में सवार यात्रियों की संख्या और उनकी स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी प्रतीक्षा की जा रही हैं।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

वेनेजुएला और ईरान के बाद डोनाल्ड ट्रम्प का अगला टारगेट है क्यूबा

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वैश्विक राजनीति में एक नया मोर्चा खोलने के संकेत दिये है। मियामी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने स्पष्ट रूप से कहा है कि ईरान और बेनेजुएला के बाद अब क्यूबा की बारी हे। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि अमेरिका क्यूबा के खिलाफ क्या कार्यवाही करेगा। लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा है कि मजबूत सेना कभी-कभी उपयोग करनी पड़ती है।
वेनेजुएला में निकोलस मादुरौ की सत्ता जाने के बाद क्यूबा पहले से ही गहरे आर्थिक और ऊर्जा संकट से जूझ रहा है। अब ट्रम्प के बयानों ने कहा है कि वहां की सरकार की धड़कनें बढ़ा दी है। ट्रम्प ने अपनी सैनय ताकत का जिक्र करते हुए कहा है कि मैंने यह विशाल सेना बनाई है। मैने कहा था कि आपको इसका उपयोग भी नहीं करना पड़ेगा। लेकिन कभी-कभी करना पड़ता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने क्यूबा की स्थिति को फ्रेंडली टेक ओवर अधिग्रहण की संभावना बताया है। लेकिन साथ ही चेतावनी दी हैकि ऐसो न भी हो, व्हाइट हाउस में पत्रकारों से चचा्र करते हुए उन्होंने कहा है कि उनके पास द्वीप के साथ कुछ भी करने की क्षमता है और वह इसे आजाद करने या कब्जा करने का सम्मान प्राप्त करना चाहते हैं। वेनेजुएला में अमेरिका समर्थित ऑपरेशन के कारण राष्ट्रपति मादुरौ को त्ता से हटना पड़ा था। हसके परिणाम स्वरूप क्यूबा को मिलने वाली तेज की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गयी है। वेनेजुएला लम्बे समय से क्यूबा का मुख्य ईधन आपूतिकर्ता था। इस आपूर्ति के बन्द होने से क्यूबा में बिजली कटौती और आवश्यक वस्तुओं की भारी किल्लत हो गयी है। जिससे वहां की सरकार पतन के करीब मानी जा रही है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

डॉक्टर के बेटे से आरोपी ने ठगे 36.66 लाख रूपये

ग्वालियर. ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा केस सामने आया है। जहाुं ऐप और व्हाट्सऐप के माध्यम संपर्क कर एक डॉक्टर के बेटे 36.66 लाख रूपये की धोखाधड़ी की गयी है। आरोपी ने शेयर और आईपीओ में निवेश पर 800 प्रतिशत तक लाभ देने का झांसा दिया था। घटना 32 अगस्त 2025 की है। जो ठाठीपुर थाना इलाके के सत्यदेव नगर की है। यहां रहने वाले डॉ. रामहित शर्मा के बेटे हर्ष बरूआ को एक व्यक्ति ने ‘‘नुवामा वीआईपी परामर्श क्लब के नाम से संपर्क किया। आरोपी ने स्वयं को शेयर मार्केट और आईपीओ में निवेश कराने वाला एक्सपर्ट बताया था।
टारोपी ने हर्ष को अपने क्लब से जोड़ते हुए दावा किया था उसके माध्यम निवेश करने पर सामान्य निवेश से कई गुना, यहां तक कि 800प्रतिशत तक लाभ मिल सकता है। झांसे में आकर हर्ष बरूआ ने 21 अगस्त से 15 दिसम्बर 2025 के बीच अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 36.66 लाख रूपये निवेश कर दिये। जब हर्ष ने लाभ के साथ अपनी रकम वापिस मांगी तो आरोपी ने पैसे देने से मना कर दिया। संपर्क भी तोड़ दिया। ठगी का अहसास होने पर हर्ष बरूआ ने ठाठीपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि “नुवामा VIP परामर्श क्लब” असल में कहां संचालित हो रहा है और इसका संचालक कौन है। थाटीपुर थाना प्रभारी विपेन्द्र सिंह चौहान के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर जबरदस्त हमला, यूरेनियम प्रोसेसिंग यूनिट को निशाना बनाया

नयी दिल्ली. ईरान एक बड़ा हमला हुआ है, ईरान की सरकारी मीडिया का दावा हैकि उसने न्यूक्लियर प्लांट को निशाना बनाया गयाहै। इसमें हेवी-वॉटर और येलोकेक प्रॉडक्शन प्लांट शामिल हे। ईरान की फ्रार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक अमेरिका और इजराइल के हमलों में मध्य ईरान में स्थित हेवी वॉटर रिएक्टर को निशाना बनाया गया है।
फार्स न्यूज एजेंसी ने सेंट्रल मरकजी प्रांत के एक अधिकारी हसन गमारी के हवाले से बताया गया है। खोंदाब हेवी वॉटर कॉम्पलेक्स को अमेरिकी और इजरायली दुश्मन के हमले में 2 फेज में निशाना बनाया गया। हैवी-वॉटर प्लांट और येलोकेक प्रॉडक्शन प्लांट दोनों ही परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम से जुड़े महत्वपूर्ण प्लांट होते हैं। हेवी-वॉटर मुख्य रूप से परमाणु रिएक्टरों में न्यूट्रॉन की गति कम करने के लिये उपयोग किया जाता है।
अमेरिकी-इजराइली कंपनियों में काम करने वाले जल्दी ही जगह छोड़ें
इस हमले के बाद ईरान की इस्लास्मिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने अमेरिकी -इजराइली औद्योगिक कंपनियों और उद्योगों में काम करने वाले लोगों को तुरंत अपने कार्यस्थल छोड़ने की अपील की है। अल-जजीरा ने ईरानी समाचार एजेंसी तस्नीम के हवाले से बताया गया हैकि यह अपील एक हेवी-वॉटर प्लांट और एक येलोकेक उत्पादन प्लांट को निशाना बनाये जाने के बाद की गयी है। आईआरजीसी ने चेतावनी दी हैकि उसके लड़ाके इस क्षेत्र में उन औद्योगिक कंपनियों पर जवाबी हमले कर रहे हैं। जिनमें अमेरिका का भी हिस्सा है। उन भारी उद्योगों को भी निशाना बना रहे हैं जो इस क्षेत्र में इजरायल के सहयोगी है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

आय बढ़ाने के लिए निगम आयुक्त की बड़ी पहल, सिटीसेन्टर मल्टीलेवल पार्किंग में ऊपर फ्लोर छत का उपयोग होगा कमर्शियल

ग्वालियर। निगम की आय बढ़ाने के लिए निगम आयुक्त संघप्रिय ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। सिटीसेंटर सालासर मॉल के पीछे स्थित निगम की मल्टीलेवल पार्किंग में पर्किंग के साथ साथ अब छत का व्यावसायिक उपयोग में लाने की तैयारी की जा रही है।
नोडल अधिकारी राजस्व ने बताया कि सिटी सेंटर सालासर मॉल के पीछे स्थित मल्टीलेवल पार्किंग ब्लॉक ए एवं बी में 3 फ्लोर जिनका एरिया लगभग 36000 वर्गफुट है का पार्किंग उपयोग यथावत रखते हुए ऊपर चतुर्थ फ्लोर छत का उपयोग कमर्शियल एक्टिविटी हेतु जैसे रूप टॉप रेस्टोरेंट, स्पोर्ट्स एरिया आदि की मंजूरी हेतु प्रस्ताव मेयर इन काउंसिल एवं परिषद की ओर आयुक्त महोदय के निर्देशन में भेजा गया है । पूर्व में इन पार्किंग के ब्लॉकों के सिर्फ़ पार्किंग हेतु टेंडर किए गए थे किंतु कोई ऑफर प्राप्त नहीं हुआ है ।शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में स्थित है, जहां आसपास बैंक, मॉल, होटल और रेस्टोरेंट जैसी गतिविधियां सुचारू रूप से चल रही है इसलिए मल्टीलेवल पार्किंग की छत का कमर्शियल उपयोग प्रस्तावित किया गया है। पार्किंग की ऊपर की फ्लोर छत का एरिया लगभग 12000 वर्गफुट है।
अब निगम आयुक्त ने इस समस्या का समाधान निकालते हुए पार्किंग की छत (रूफ) को कमर्शियल गतिविधियों के लिए उपयोग करने की अनुमति हेतु प्रस्ताव मेयर इन काउंसिल एवं परिषद की ओर भेज दिया गया है योजना के तहत ब्लॉक ए एवं बी के 3 पार्किंग फ्लोर के साथ रूफटॉप को “मल्टीलेवल पार्किंग कम रूफटॉप कमर्शियल एक्टिविटी” के रूप में विकसित किया जाएगा।
इसके लिए 5 साल की अवधि के लिए संचालन और रखरखाव (O&M) सहित ईओआई (Expression of Interest) के माध्यम से निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। इस प्रस्ताव से निगम की आय में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। यह पहल न केवल खाली पड़ी संपत्ति का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करेगी, बल्कि शहर में व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी।