मप्र छत्तीसगढ़

Newsमप्र छत्तीसगढ़

आय बढ़ाने के लिए निगम आयुक्त की बड़ी पहल, सिटीसेन्टर मल्टीलेवल पार्किंग में ऊपर फ्लोर छत का उपयोग होगा कमर्शियल

ग्वालियर। निगम की आय बढ़ाने के लिए निगम आयुक्त संघप्रिय ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। सिटीसेंटर सालासर मॉल के पीछे स्थित निगम की मल्टीलेवल पार्किंग में पर्किंग के साथ साथ अब छत का व्यावसायिक उपयोग में लाने की तैयारी की जा रही है।
नोडल अधिकारी राजस्व ने बताया कि सिटी सेंटर सालासर मॉल के पीछे स्थित मल्टीलेवल पार्किंग ब्लॉक ए एवं बी में 3 फ्लोर जिनका एरिया लगभग 36000 वर्गफुट है का पार्किंग उपयोग यथावत रखते हुए ऊपर चतुर्थ फ्लोर छत का उपयोग कमर्शियल एक्टिविटी हेतु जैसे रूप टॉप रेस्टोरेंट, स्पोर्ट्स एरिया आदि की मंजूरी हेतु प्रस्ताव मेयर इन काउंसिल एवं परिषद की ओर आयुक्त महोदय के निर्देशन में भेजा गया है । पूर्व में इन पार्किंग के ब्लॉकों के सिर्फ़ पार्किंग हेतु टेंडर किए गए थे किंतु कोई ऑफर प्राप्त नहीं हुआ है ।शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में स्थित है, जहां आसपास बैंक, मॉल, होटल और रेस्टोरेंट जैसी गतिविधियां सुचारू रूप से चल रही है इसलिए मल्टीलेवल पार्किंग की छत का कमर्शियल उपयोग प्रस्तावित किया गया है। पार्किंग की ऊपर की फ्लोर छत का एरिया लगभग 12000 वर्गफुट है।
अब निगम आयुक्त ने इस समस्या का समाधान निकालते हुए पार्किंग की छत (रूफ) को कमर्शियल गतिविधियों के लिए उपयोग करने की अनुमति हेतु प्रस्ताव मेयर इन काउंसिल एवं परिषद की ओर भेज दिया गया है योजना के तहत ब्लॉक ए एवं बी के 3 पार्किंग फ्लोर के साथ रूफटॉप को “मल्टीलेवल पार्किंग कम रूफटॉप कमर्शियल एक्टिविटी” के रूप में विकसित किया जाएगा।
इसके लिए 5 साल की अवधि के लिए संचालन और रखरखाव (O&M) सहित ईओआई (Expression of Interest) के माध्यम से निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। इस प्रस्ताव से निगम की आय में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। यह पहल न केवल खाली पड़ी संपत्ति का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करेगी, बल्कि शहर में व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

दुःखद सड़क दुर्घटना में मृत-गंभीर रूप से घायल के आश्रितों को 10-10 हज़ार रुपये की तात्कालिक सहायता

कलेक्टर अस्पताल पहुँचीं, घायलों का बेहतर से बेहतर उपचार करने के दिए निर्देश
ग्वालियर – गाँधी रोड पर शुक्रवार की सुबह हुई दुःखद सड़क दुर्घटना में मृत 5 लोगों के आश्रितों को जिला प्रशासन द्वारा रेडक्रॉस सोसायटी से 10-10 हजार रूपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है । गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को भी 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता तात्कालिक रूप से दी गई है। राज्य शासन की अन्य योजनाओं के तहत भी मृतकों के आश्रितों को मदद उपलब्ध कराई जायेगी।
घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर रुचिका चौहान जेएएच के ट्रामा सेंटर पहुँचीं और दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का बेहतर से बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतकों के परिजनों से भेंट कर ढाढ़स बंधाया। कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को मृतकों के बच्चों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए मृतकों के परिजनों एवं घायलों की मदद के लिये कलेक्टर के साथ एसडीएम नरेश कुमार गुप्ता, तहसीलदार मधुलिका तोमर व रमाशंकर सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी पहुँचे थे।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

ऑटो रिक्शा और स्कोर्पियों के बीच टक्कर में मृतकों के परिजनों ने किया चक्काजाम

ग्वालियर. सुबह तड़के परशुराम चौराहे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मारने से 5 लोगों की मौत हो गयी, यह सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। जबहिक2 बच्चों समेत 4 लोग घायल है। वहीं , गंभीर डेह इंजुरी की कारण से ऑटो ड्राइवर की हालत नाजुक बनी हुई है।
परिजनों ने दो शव सड़क पर रखकर चक्काजाम किया बाकी 3 शव एम्बूलेंस के अंदर ही रखे रहे। चक्काजाम को हटाने के मौके पर डीएसपी ट्रैफिक अजीत चौहान, टीआई विश्वविद्ालय अपनी टीम के साथ चक्काजाम को हटाने के लिये तत्पर थी।
चक्काजाम महज 30 मिनट ही चल पाया। परिजनों की मांग परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने को लेकर थी। इससे पहले कलेक्टर रूचिका चोहान ने ट्रॉमा सेंटर पर पहुंच कर बेहतर इलाज मुहैया कराने के आदेश दिये और जिला प्रशासन ज्यादा से ज्यादा सहायता देने के लिये प्रयासरत है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

RI 2 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार

शिवपुरी. लोकायुक्त टीम ने शुक्रवार को पोहरी के प्रभारी राजस्व निरीक्षक (आरआई) को रिश्वत लेते हुंए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही सिद्धेश्वर कॉलोनी स्थित उनके निवास पर की गयी। आरोपी अधिकारी किसान से नक्शा सुधार के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। जिसकी शिकायत के बाद लोकायुक्त ने योजनाबद्ध तरीके जाल बिछाया।
पोहरी तहसील के मचकला गांव निवासी किसान ब्रखभान धाकड़ ने ग्वालियर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। किसान का आरोप था कि उसकी जमीन के नक्शे में गड़बड़ी हो गयी थी। जिसे ठीक कराने के लिये आवेदन एसडीएम कार्यालय में दिया था।
क्या है मामला
नक्शा सुधार के लिए पांच हजार मांगे थे एसडीएम न्यायालय से फाइल पोहरी तहसील पहुंचने पर प्रभारी आरआई देवेंद्र जैन ने नक्शा सुधार के लिए 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। बाद में यह सौदा 4 हजार रुपए में तय हुआ, जिसमें से किसान ब्रखभान धाकड़ पहले ही 1 हजार रुपए दे चुका था। इसके बावजूद, अधिकारी ने काम नहीं किया और किसान को लगातार परेशान करता रहा। अधिकारी के रवैये से परेशान होकर किसान ने लोकायुक्त में शिकायत की। 24 मार्च को जब आरोपी ने दोबारा रिश्वत की मांग की, तो किसान ने बातचीत रिकॉर्ड कर ली और उसे लोकायुक्त टीम को सौंप दिया।
2 हजार की रिश्वत के साथ दबोचा
इसके बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत, किसान आज 2 हजार रूपये लेकर आरोपी के सिद्धेश्वर कॉलोनी स्थित घर पहुंचा। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली। लोकायुक्त टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

डीजे बचाने पर अल्पना टॉकीज के नजदीकचली गोली 3 घायल

ग्वालियर. तिकोनिया तिराहे अल्पना टॉकीज के नजदीक दोपहर 2 बजे माता मंदिर के पास डीजे बजाने को लेकर फायरबिग्रेड कर्मचारी को पप्पी रजक ने चांटा जड़ दिया तो आक्रोश आकर गोली चलने से संतोष पांडे, आकश और राजकुमार पांडे को छर्रे लगने से घायल हो गये है। इन तीनों को मुरार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि संतोष पांडे भाजपा मीडियो प्रभारी आशीष अग्रवाल के काम करता है। पुलिस अभी जांच-पड़ताल में जुटी है।
गोली चलाने का पप्पी रजक, सीमा और रीना रजक पर गोली चलाने का आरोप है। आरोपियों ने पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिया है। पुलिस ने आगे कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी कैमरे का डीवआर जब्त कर लिया है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

क्या देश में लॉकडाउन लगने वाला है, सरकार बोली -विचार भी नहीं है-हरदीप पुरी

नई दिल्ली. ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच छिड़े युद्ध का प्रभाव अब पूरी दुनिया पर पड़ने लगा है। होर्मूज की खाड़ी मे ंतेल के जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गयी है। जिसकी वजह से दुनियाभर में तेज और गैस की परेशानी बढ़ती जा रही है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। देश के कई हिस्सों में पेट्रोल पम्पों पर लम्बी-लम्बी लाइनें लग गयी है। एलपीजी यानी रसोई गैस की कमी भी खबरें आ रही है। इस माहौल में सोशल मीडिया पर एक बड़ी अफवाह फैल गयी है। सरकार कोराना जैसे देशव्यापाी लॉकडाउन लगाने वाली है। इन अफवाहों से लोगों मेंडर और बैचेनी और बढ़ गयी है। लेकिन अब केन्द्र सरकार ने इन सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने शुक्रवार को साफ कहा है कि लॉकडाउन की खबरें पूरी तरह झूठी हे।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ऐसा कोई कदम उठाने पर विचार भी नहीं कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मुश्किल समय में शांत रहें। जिम्मेदारी दिखायें और एकजुट रहें।
सरकार की तरफ से यह भी कहा गया है कि हालात पूरी तरह काबू में हैं और किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है।  लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें और जरूरत से ज़्यादा पेट्रोल या गैस जमा करने की कोशिश न करें, क्योंकि इससे असली किल्लत और बढ़ जाती है। फिलहाल सरकार की नजर पूरी स्थिति पर है और ऊर्जा आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने की हर संभव कोशिश की जा रही है। संसद भवन में मीडिया से बात करते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने भी यही बात दोहराई।  उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं और लोगों को इन पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने हाल ही में एक्साइज ड्यूटी घटाई है ताकि आम जनता पर बढ़ते दाम का बोझ कम किया जा सके. रिजिजू ने कहा कि संसद में सांसद इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहेंगे।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

जम्मू-कशमीर की विधानसभा में विधायकों ने खामेनेई के लहराये पोस्ट, विधानसभा में धक्का-मुक्की और जमकर हुआ बवाल

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पूर्व ही आज सदन का माहौल गर्मा गया है। नेशनल कॉफ्रेंस और पीडीपी के विधायकों ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को लेकर विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया है। विधायकों ने हाथों में ईरान में मारे गकये सर्वोच्च नेता रहे आयतुल्लाह खामेन्रेई की तस्वीरें और पोस्टर लहरा कर प्रदर्शन किया है।
ज्ेसे ही सदन की कार्यवाही शुरू होने वाली थी। नेशनल कॉफ्रेंस के विधायक सदन के वेल में उतर आये। विधायकों ने इजरायल मुर्दाबाद और अमेरिका विरोधी नारे लगाये। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एनसी तनवीर सादिक और अन्य विधायकों ने ईरान के प्रति अपनी संवेदनायें व्यक्त की। इजरायली हमलों की कड़े शब्दों में निंदास की है। विधानसभा में विपक्षी और सत्ता पक्ष के कुछ विधायकों के इस रूख से सदन की कार्यवाही बाधित हुई । सदन को 30 मिनट के लिये स्थगित करना पड़ा। इससे पहले एनसी विधायकों ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिये सदन में स्थगन प्रस्ताव भी पेश किया था। सदन के अन्दर और बाहर जिस तरह का शोर शराबा देखा गया, उससे साफ है कि आज विधानसभा में किसी अन्य विधाई काय्र पर चर्चा होनो मुश्किल होगा।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ठाठीपुर एक्सीडेंट में हुई 4 लोगों की मौत, तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने ऑटो को मारी टक्कर से, शीतला माता मंदिर से दर्शनकर लौट रहे थे

ग्वालियर. ठाठीपुर इलाके में तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने एक ऑटो रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मारी जिसमें घटनास्थल पर ही 4 लोगों की मौत हो गयी। दुर्घटना शुक्रवार की सुबह उस समय हुई जब ऑटो में सवार लोग शीतलामाता मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। उसमें सवार यात्रियों को संभलने का मौका ही नहीं मिल पाया।
स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को खबर दी। घटनास्थल पर पहुंची टीम ने अस्पताल पहुंचाया है। जहां 4 लोगों की मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने हादसे की एफआईआर दर्ज जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

देखिए हादसे के बाद की तस्वीरें

हादसे के बाद ऑटो रिक्शा बुरी तरह पिचक गया।
हादसे के बाद ऑटो रिक्शा बुरी तरह पिचक गया।
घायल काफी देर तक ऑटो में फंसे रहे।
घायल काफी देर तक ऑटो में फंसे रहे।
हादसे में दो बच्चे भी घायल हुए हैं।
हादसे में दो बच्चे भी घायल हुए हैं।

एसपी धर्मवीर यादव के मुताबिक, दो बच्चे, एक महिला और ऑटो ड्राइवर ट्रॉमा सेंटर में एडमिट हैं। स्कॉर्पियो चालक अमन शर्मा का मेडिकल टेस्ट करा रहे हैं। वहीं थाटीपुर थाने की पुलिस ने एमपी 21 जेड ई 5911 नंबर की स्कॉर्पियो जब्त कर ली है। इसके आगे का कांच टूट चुका है। सभी एयरबैग भी खुले हुए हैं।

इनकी मौत हो गई
इंद्रजीत उर्फ पप्पू शाक्य (55), लीला पति इंद्रजीत (52) ,शुभम उर्फ लाली पिता महेश शाक्य (30) प्रीति कश्यप पति करण कश्यप (60) निवासी मेरठ, शगुन पति शुभम
(प्रीति कश्यप, शुभम की सास हैं।)
ये हुए घायल
प्रीति (20) प्रियांश पिता शुभम (5) आरव पिता शुभम (6) अज्ञात
खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Newsमप्र छत्तीसगढ़

CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटने से 10 की मौतें, 30 से अधिक घायल, महिला और बच्चे का हाथ कटकर अलग

छिंदवाड़ा. मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में पिकअप वाहन से आमने-सामने की टक्कर होने के बाद बस पलट गयी। दुर्घटना में दोनों गाडि़यों के ड्रायवर सहित 10 लोगों की मौत हो गयी। 30 से अधिक घायल हो गये। एक महिला और एक बच्चे का हाथ कटकर अलग हो गया। कुछ यात्रियों के सिर फूट गये है।

बस हादसे के मृतकों के परिजनों को 4 लाख का मुआवजा.(Photo:PTI)
हादसा गुरूवार की शाम लगभग 6.30 बजे सिमरिया के पास हुआ। एमपी28पी 0321 नम्बर की इस बस में 47 लोग सवार थे। यह छिंदवाड़ा के पुलिस लाइन में आयोििजत हितग्राही सम्मेलन से लौट रही थी। कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव भी शामिल हुए थे। उन्होंने मृतकों के परिजनों 4-4 लाख रूपये जबकि गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

घायल एक्सीडेंट में 6 पुरूष, 3 महिला और एक बच्चे की मौत
छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के डीन अभय सिन्हा ने बताया कि मृतकों में 6 पुरूष, 3 महिलायें और एक बच्चा भी शामिल है। एक घायल की हालत नाजुक है। जिसे नागपुर मेडीकल कॉलेजे के लिये रेफर किया गया है। उसके सिर में गंभीर चोट है। खून के थक्के जम गये है। बाकी घायलों को यही रखा गया है।
इनकी गई जान
1. भागवती (45) 2. दौलत (40) 3. शकुन यादव (45) 4. रामदास (40) 5. रमेश (35) 6. सियाबाई (40) 7. वंश (7) 8. बस ड्राइवर कमल (54) 9. पिकअप ड्राइवर रवि धारे (40)
10. एक अन्य
ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल
घायलों को 6 एम्बुलेंसों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसके लिए पुलिस ने हादसे की जगह से अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया। कुछ घायलों को एक स्कूल बस से हॉस्पिटल लाया गया।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

अपील देरी पर हाईकोर्ट रवैया सख्त, अधिकारियों को दी चेतावनी, जमीनों के प्रकरणों में जिम्मेदारी हो तय

ग्वालियर. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ की एकलपीठ ने सरकारी जमीन से जुडे मामलों में अपील देर से दायर करने पर सख्त टिप्पणी की है। हाईकोर्ट ने कहा है कि कई प्रकरणों में अधिकारी जानबूझकर देरी करते हैं। जिससे निजी पक्षों को लाभ मिलता है। हाईकोर्ट ने साफ किया कि ऐसे मामलों में अदालत को ढाल बनाकर गलत काम करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। कलेक्टर, कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यवाही से नहीं बचेंगे।
सुनवाई में राज्य सरकार ने बताया है कि 18 मार्च 2026 के आदेश के पालन में शपथपत्र पेश किया गया है। 24 माच्र को राजस्व विभाग ने सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों को सर्कुलर जारी किया है। समय पर अपील दाखिल करने के निर्देश सर्कुलर में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा गया है कि अपील समय पर दाखिल हो, अन्यथा संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होगा। हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि सर्कुलर को विभाग और राज्य शासन की वेबसाइट पर अपलोड किया जाए, ताकि सभी अधिकारियों को जानकारी मिल सके।
7 करोड़ की जमीन मामले में देरी पर टिप्पणी
यह मामला दीनारपुर की करीब 7 करोड़ रुपए की जमीन से जुड़ा है। अपील देर से दाखिल होने के कारण शासन को नुकसान हुआ। कोर्ट ने देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जानकारी मांगी। तत्कालीन एसडीएम की वेतन वृद्धि रोकने की सजा पर भी नाराजगी जताई गई।