मप्र छत्तीसगढ़

Newsमप्र छत्तीसगढ़

रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर के बैग से महिलाओं ने उड़ाये 1 लाख रूपये

ग्वालियर. मुरार इलाके में स्थित स्टैट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की बारादरी ब्रांच में मंगलवार की दोपहर एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आयी हैं यहां सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर केएस श्रीवास्तव के बैग से 1 लाख रूपये चोरी कर लिये गये है। पीडि़त के अनुसार वह दोपहर लगभग 3 बजे बैंक पहुंचे थे। अपने अकाउंट से 5 लाख रूपये नगद निकाले। इसके बाद उन्होंने 500-5200 रूपये के नोट की 10 गड्डिया बैग में रखी थी और पासबुक प्रिटिंग मशीन पर पासबुक अपडेट करने लगे।
इस बीच उनके पीछे लाइन में खड़ी 2 महिलाओं ने भीड़ का लाभ उठाते हुए बैग से 500-500 रूपये की 2 गड्डियां (1 लाख रूपये) निकाल ली। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों महिलायें इशारों में एक-दूसरे को संकेत देते हुए घटनास्थल से फरार हो गयी।
घर पहुंचने पर चला चोरी का पता
घटना की जानकारी पीड़ित को तब लगी, जब वे घर पहुंचे और बैग चेक किया। इसके बाद वे तुरंत बैंक लौटे और प्रबंधन को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। बैंक प्रबंधन ने CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें दोनों महिलाएं लाइन में खड़ी होकर चोरी करते हुए नजर आईं। फुटेज मिलने के बाद पीड़ित ने मुरार थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि यह किसी संगठित गिरोह का काम हो सकता है, जो पहले रेकी करता है और फिर मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देता है।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

झुक गये डोनाल्ड ट्रम्प, ईरान की शर्तो पर हुआ समझौता, 2 हफ्ते के लिये हुआ सीजफायर

नई दिल्ली. अमेरिका-ईरान के बीच जारी युद्ध को रोकने के लिये 2 हफ्तों के सीजफायर के प्रस्ताव पर सहमति बन गयी है। इस 2 तफरा सीजफायर (संघर्ष विराम) की शर्त है कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मूज को तत्काल पूरी तरह और सुरक्षित रूप से खोल दें। ईरान ने भी इस प्रस्ताव की स्वीकार कर लिया है। हालांकि दोनों पक्षों के बीच अभी भी कई बड़े मुद्दों पर गहरी खाई बनी हुई है। हालांकि ट्रम्प न पहले ईरान के इस 10 सूत्रीय शांति प्रस्ताव को भा्रमक बताया था। लेकिन पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और फील्डछ मार्शल असीम मुनीर के आग्रह के बाद इस शांति प्रस्ताव को काम करने लायक मानते हुए सैन्य अभियान रोकने का फैसला किया है। जिस पर विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रम्प ईरान की शतों पर झुक गया है।
वहीं, इस युद्ध विराम के बाद वैश्विक बजारों में तेज की कीमतें 100 डॉलर प्रतिबैरल से नीचे गिर गया है। सीजफायर का ऐलान करते हुए ट्रम्प ने ट्रूथ सोशल मीडिया पर लिखा है कि पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ऑर फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से चचा्र के बाद मैंने ईरान पर हमलों को 52 सप्ताह के लिये रोकने का फैसला किया है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह खोलने पर सहमति जताई है। यह 2 तराफा सीजफायर होगा। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका अपने सैन्य उद्देश्यों को पूरा कर चुका है। ईरान से मिला 10 सूत्रीय प्रस्ताव स्थाई समझौते के लिये काम करने योग्य आधार है। उन्होंने आगे कहा है कि पिछले विवाद के करीब सभी मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। 2 हफ्ते समय स्थाई समझौते का अंतिम रूप देने के लिये पर्याप्त होगा।
ईरान की शर्तें
वहीं, ईरान ने शांति के लिए जो प्रस्ताव पेश किया है, उसमें कुछ ऐसी मांगें हैं जो अमेरिका के लिए बड़ी चुनौती रही हैं. ईरान के मुताबिक, इन शर्तों पर अमल ही स्थायी समाधान का रास्ता है।
अमेरिका द्वारा हमला नहीं करने (Non-aggression) की गारंटी।
परमाणु कार्यक्रम में एनरिचमेंट की मंजूरी
होर्मुज पर नियंत्रण: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान का नियंत्रण बरकरार रहना और जहाजों से ट्रांजिट शुल्क वसूलना.
ईरान पर लगे सभी प्राथमिक और आर्थिक प्रतिबंधों को पूरी तरह हटाना.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और IAEA के सभी प्रस्तावों को खत्म करना.
युद्ध के दौरान हुए नुकसान के लिए मुआवजा (compensation).
क्षेत्र से अमेरिकी लड़ाकू बलों की वापसी.
लेबनान में इस्लामिक रेसिस्टेंस (हिज्बुल्लाह) के खिलाफ युद्ध खत्म करना.
ईरानी विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने घोषणा की है कि ईरान की सशस्त्र सेना दो हफ्ते के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित मार्ग प्रदान करेगी । ईरान ने अमेरिका के 15-सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत की इच्छा जताई है. अराघची ने स्पष्ट किया कि समन्वय के साथ तकनीकी सीमाओं को ध्यान में रखते हुए कमर्शियल जहाजों को रास्ता दिया जाएगा. ईरान तभी शांत रहेगा, जब उस पर कोई हमला नहीं किया जाएगा ।
‘लेबनान में कोई समझौता नहीं’
उधर, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने सीजफायर का समर्थन किया, लेकिन स्पष्ट कर दिया कि यह समझौता लेबनान को शामिल नहीं करता।  इजरायल हिजबुल्लाह के खिलाफ दक्षिण लेबनान में अपना अभियान जारी रखेगा. ईरान की मांग थी कि सीजफायर में लेबनान भी शामिल हो, लेकिन इजरायल ने इसे खारिज कर दिया।
इस्लामाबाद में होगी वार्ता
इस पूरे सीजफायर के पीछे पाकिस्तान की अहम भूमिका बताई जा रही है और इसी वजह से अमेरिका-ईरान की बातचीत के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद को चुना गया है। शुक्रवार 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में दोनों देशों के बीच आगे की वार्ता होगी।  उधर, युद्धविराम और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने की खबर आते ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 13 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. ब्रेंट क्रूड गिरकर 94.74 डॉलर और अमेरिकी क्रूड 96.83 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. एशियाई और अमेरिकी शेयर बाजारों में भी इस खबर के बाद जबरदस्त उछाल देखा गया है. दुनिया भर के निवेशकों ने युद्ध की आशंका कम होने पर राहत की सांस ली है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट ने अवमानना केस में जल संसाधन विभाग के ईएनसी पर लगाई 50 हजार रूपये कॉस्ट

ग्वालियर मप्र हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने जल संसाधन विभाग के ईएनसी विनोद देवड़ा पर अवमानना के मामले में 50 हजार रूपये की कॉस्ट लगाई हैं मंगलवार को हुई सुनवाई में अधिकारी की तरफ से 24 अगस्त 2024 के आदेश का पालन करने के लिये एक सप्ताह का वक्त मांगा। हाईकोर्ट ने पहले तो जल जल संसाधन विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की और फिर इसके बाद ईएनसी पर 50 हजार रूपये की कॉस्ट लगाई है।
स्पष्ट किया है कि यह राशि आज ही याचिकाकर्ता को दी जाये। राशि का भुगतान होने की स्थिति में ही केस लिस्ट हो पायेगा। मामले की संभावित सुनवाई अगले सप्ता में तय की गयी है। आपको बता दें कि मामला 2022 के आरआरसी के पालन से जुड़ा हुआ है। जिसका अभी तक क्रियान्वयन नहीं हो पाया है। इस पर हाईकोर्ट ही 19 फरवरी 2026 को सख्त टिप्पणी करते हुए 4 सप्ताह का वक्त दे चुका था। हाईकोर्ट ने चेतावनी दी थी कि आदेश का पालन नहीं होने की स्थिति में अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना पड़ेगा। यह प्रकरण प्रदीप मसूरकर बनाम कलेक्टर रूचिका चौहान का था। इस मामले में एडवोकैट रवि जैन ने पैरवी की है।
जिले के जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय में इस प्रकार सैकड़ों धूल खा रहे हैं लेकिन अधिकारियों को किसी तरह का ध्यान नहीं है। कई याचिकाकर्ता 5-5 बार स्मरण पत्र देने के बाद भी प्रकरणों में अभिमत तक प्रस्तुत नहीं कर रहे है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

मप्र हाईकोर्ट की पहल पर पहाडि़यों को संरक्षित करने के लिये कलेक्टर की अध्यक्षता में बनी कमेटी

ग्वालियर में पहाड़ों को अतिक्रमण-उत्खनन माफिया से बचाने बनेंगे सिटी फॉरेस्ट
ग्वालियर। शहर की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण को बचाने के लिए हाईकोर्ट ने एक प्रभावी कदम उठाया है। तेजी से बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण और उत्खनन को देखते हुए न्यायालय ने सख्त आदेश जारी किए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पहाड़ियों के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इसके तहत सिटी फॉरेस्ट तैयार करने की बात कही गई है। हाईकोर्ट ने कहा है कि कलेक्टर की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जाए, जो हर 15 दिन में बैठक कर कार्ययोजना तैयार करे और उसके क्रियान्वयन की निगरानी करे।
हाईकोर्ट ने ये प्रमुख टिप्पणियां कीं
पहाड़ों से हरियाली खत्म होने से ग्वालियर के हीट जोन बनने का खतरा
पहाड़ियों का क्षरण, पर्यावरण और तापमान पर सीधा असर डाल रहा है
अब पूरे शहर पर फोकस-गुड़ा पहाड़ी पर याचिका… 
शहर में गुड़ा गांव की पहाड़ी पर अतिक्रमण और अवैध उत्खनन के खिलाफ दायर जनहित याचिका के मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सख्ती दिखाई। अब हाईकोर्ट ने पूरे ग्वालियर शहर के आसपास की सभी पहाड़ियों को संरक्षण योजना में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने सिरोल पहाड़ी का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां हजारों की संख्या में पौधे लगाए गए, जो अब पेड़ का आकार ले रहे हैं। हालांकि यह भी स्पष्ट किया कि सिर्फ पौधारोपण से काम नहीं चलेगा, बल्कि लंबे समय तक उनकी देखभाल जरूरी है। हाईकोर्ट ने कहा कि मिट्टी भराव, फेंसिंग और अतिक्रमण रोकने के उपाय जरूरी हैं। इसके अलावा नर्सरी तैयार कर अधिक से अधिक पौधे लगाने की जरूरत है।
कमेटी में कौन-क्या करेगा
अध्यक्ष: कलेक्टर
पुलिस अधीक्षक: अवैध उत्खनन और अतिक्रमण पर निगरानी
नगर निगम कमिश्नर: शहरी प्रबंधन और संरक्षण उपायों का क्रियान्वयन
खनन विभाग: अवैध उत्खनन की रोकथाम
कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक: पौधों की गुणवत्ता और उपयुक्त प्रजातियों का चयन
अन्य जिम्मेदारियां:
आयुर्वेद विभाग: औषधीय पौधों और जड़ी-बूटियों का संरक्षण
पशु चिकित्सा विभाग: ऐसे पौधों का चयन जो वन्य व घरेलू पशुओं के लिए उपयोगी हों
वन विभाग: जैव विविधता और वृक्षारोपण में सहयोग
सामाजिक संगठन, एनएसएस, एनसीसी: जनभागीदारी
कमेटी 15 दिन में बैठक कर कार्ययोजना बनाएगी।
आगे क्या…
कमेटी के गठन के बाद ग्वालियर के आसपास की सभी पहाड़ियों को अतिक्रमण और अवैध उत्खनन से बचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। पेड़-पौधों का संरक्षण, जल संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उपाय किए जाएंगे।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

भावनात्मक कमजोरी से शूरू होता है लब जिहाद-हर्षा रिछारिया

हर्षा रिछारिया भोपाल की रहने वाली हैं।

ग्वालियर. महाकुम्भ से चर्चा में आई भोपाल की हर्षा रिछारिया एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार कारण उनका एक वीडियो है।जिसमें उन्होंने ‘‘लव जिहाद’’ जैसे संवेदनशील और विवादित मुद्दे पर अपनी बात रखी है। अहम बात यह है कि उन्होंने इस विषय को किसी सामान्य बहस की तरह नहीं। बल्कि अपने निजी अनुभव से जोउ़ते हुए समझाने का प्रयास कियाहै। वीडियो में उन्होने मोहम्मद अशहर द्वारा भेजे गये लगातार मेल्स का जिक्र करते हुए बताया कि किस तरह यह पूरी बातचीत उन्हें एक बड़े सामाजिक मुद्दे पर सोचने के लिये प्रेरित करती हैै।
हर्षा रिछारिया के अनुसार पिछले कुछ दिनों में उन्हें एक अशहर नाम के व्यक्ति के कई मेल मिले। इन मेल्स में उसने बार-बार उनका हालचाल पूछा और उसने यह जानने का प्रयास किया है िकवह कैसेी हैं, कहां है, उनकी तबियत ठीक है या नहीं और वह सोशल मीडिया पर पोस्ट क्यों नहीं कर रही है। इतना ही नहीं। उसने उनके करियर और भविष्य का लेकर भी चिंता जताई। उसने कहा कि नाम और फेम से आगे बढ़कर आय के स्थाई स्त्रोत और भविष्य की योजनाओं पर भी ध्यान देना आवश्यक है। हर्षा ने बताया हैकि उस शख्स ने कभी भी उनके लिये अपमानजनक शब्दों का उपयोग नहीं किया। बल्कि एक सामान्य इंसान की तरह संवेदन/ाीलता के साथ बात की।
कौन हैं हर्षा
प्रयागराज महाकुंभ में निरंजनी अखाड़े के पेशवाई के रथ पर बैठने पर हर्षा रिछारिया चर्चा में आईं थीं। पेशे से मॉडल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया का साध्वी रूप देखकर संत समाज के लोगों ने आपत्ति जताई थी। मामले को तूल पकड़ता देख उन्होंने बीच में ही महाकुंभ छोड़ दिया था। रोते हुए उन्होंने मीडिया सुसाइड की धमकी भी दी थी। रिछारिया का परिवार मूलत:उत्तर प्रदेश के झांसी का रहने वाला है। उनके पिता दिनेश बस कंडक्टर और मां किरण रिछारिया बुटीक चलती हैं। एक भाई कपिल भी है जो प्राइवेट जॉब करता है, पूरा परिवार मध्य प्रदेश के भोपाल में रहता है। हालांकि, हर्षा उत्तराखंड में रहती हैं। हर्षा पीले वस्त्र, रुद्राक्ष माला और माथे पर तिलक धारण करती हैं। वह आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की शिष्या हैं।
मेल से शुरू हुई कहानी, समाज की सोच तक पहुंची बात
वीडियो में हर्षा ने इस अनुभव को आधार बनाते हुए कहा कि यही वह स्थिति होती है, जहां से कई बार लड़कियां गलत दिशा में चली जाती हैं। उन्होंने कहा कि जब किसी लड़की को अपने ही समाज और करीबी लोगों से समर्थन की जरूरत होती है, तब उसे अक्सर आलोचना, ताने और उपहास का सामना करना पड़ता है। उसे ‘फेक’, ‘पाखंडी’, ‘दिखावटी’ जैसे शब्दों से संबोधित किया जाता है, जिससे वह मानसिक और भावनात्मक रूप से कमजोर हो जाती है। हर्षा का कहना है कि जब कोई व्यक्ति लगातार इस तरह के व्यवहार का सामना करता है, तो उसके भीतर एक खालीपन और असुरक्षा की भावना पैदा हो जाती है। ऐसे में अगर कोई बाहरी व्यक्ति सहानुभूति दिखाता है, हालचाल पूछता है और भावनात्मक सहारा देता है, तो वह जल्दी भरोसा जीत लेता है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर में गरिमा और उत्साह के साथ चैम्पियनशिप का उद्घाटन

ग्वालियर, मध्य प्रदेश – स्पेशल ओलंपिक्स भारत ने एसकेएफ इंडिया के सहयोग से अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र, ग्वालियर, मध्य प्रदेश में गोथिया कप स्पेशल ओलंपिक्स फुटबॉल चैम्पियनशिप (पुरुष) 2026 का सफलतापूर्वक उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में भारत के 15 राज्यों से 120 से अधिक एथलीट और कोच शामिल हुए, जिन्होंने खेल, समावेशन और एकता की शक्ति का उत्सव मनाया।
यह आयोजन प्रमुख पहल “एसकेएफ मीट द वर्ल्ड” के अंतर्गत आयोजित किया गया — यह एक सहयोगात्मक मंच है जो बौद्धिक दिव्यांगता वाले एथलीटों की खेल संबंधी आकांक्षाओं को बढ़ावा देता है। यह चैम्पियनशिप कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से समावेशी विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण के प्रति एसकेएफ इंडिया की प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।
उद्घाटन समारोह — समावेशन और उत्साह का उत्सव
उद्घाटन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जो ज्ञान और नई शुरुआत का प्रतीक एक सम्मानित भारतीय परंपरा है। विशिष्ट अतिथियों, एथलीटों और आयोजकों ने आशा और एकजुटता की भावना के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, जिसके बाद एक जीवंत सांस्कृतिक प्रस्तुति ने चैम्पियनशिप के लिए उत्सवपूर्ण माहौल बनाया। इसके द एथलीटों ने अंग्रेजी और हिंदी दोनों में शपथ ली, जिसमें निष्पक्ष खेल, खेलभावना और स्पेशल ओलंपिक्स आंदोलन के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।
मार्च पास्ट — विविधता में एकता
समारोह के सबसे प्रेरक क्षणों में से एक मार्च पास्ट था, जिसमें 15 भाग लेने वाले राज्यों की टीमों ने अपने-अपने कप्तानों के नेतृत्व में राज्य-पटिकाएँ लेकर गर्व के साथ मार्च किया। क्रम वर्णानुक्रम के अनुसार रहा — बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, कश्मीर, केरल, महाराष्ट्र, पांडिचेरी, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल — और मेजबान राज्य मध्य प्रदेश ने दर्शकों की जोरदार सराहना के बीच परेड का समापन किया।
यह मार्च पास्ट “विविधता में एकता” की भावना का जीवंत प्रतीक बना, क्योंकि भारत के कोने-कोने से आए एथलीट ग्वालियर में प्रतिस्पर्धा, संवाद और उत्सव के लिए एकत्र हुए।श्री दीपांकर बनर्जी — बोर्ड सदस्य, स्पेशल ओलंपिक्स भारत एवं एरिया डायरेक्टर, एसओ मध्य प्रदेश सांस्कृतिक रंगत — कला के माध्यम से एथलीटों का उत्सव
समारोह को एक भावपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुति ने और समृद्ध बनाया, जिसने प्रतिभागी एथलीटों की सृजनात्मकता और उत्साह को उजागर किया। प्रसन्न अभिव्यक्तियों और जोशीली भागीदारी के साथ कलाकारों ने पूरे आयोजन में ऊर्जा और आत्मीयता का संचार किया, यह दर्शाते हुए कि स्पेशल ओलंपिक्स खेल के साथ-साथ जीवन का भी उत्सव है।
चैम्पियनों का ऐतिहासिक संगम
उद्घाटन समारोह का समापन एथलीटों, कोचों, गणमान्य अतिथियों और आयोजकों के भव्य समूह छायाचित्र के साथ हुआ — जो समावेशन, विविधता और साझा उद्देश्य की एक प्रभावशाली झलक थी। 15 राज्यों से आए 120 से अधिक प्रतिभागी खेल की भावना और स्पेशल ओलंपिक्स आंदोलन के मूल्यों से एकजुट होकर साथ खड़े दिखाई दिए।
मार्च पास्ट — विविधता में एकता
समारोह के सबसे प्रेरक क्षणों में से एक मार्च पास्ट था, जिसमें 15 भाग लेने वाले राज्यों की टीमों ने अपने-अपने कप्तानों के नेतृत्व में राज्य-पटिकाएँ लेकर गर्व के साथ मार्च किया। क्रम वर्णानुक्रम के अनुसार रहा — बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, कश्मीर, केरल, महाराष्ट्र, पांडिचेरी, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल — और मेजबान राज्य मध्य प्रदेश ने दर्शकों की जोरदार सराहना के बीच परेड का समापन किया।यह मार्च पास्ट “विविधता में एकता” की भावना का जीवंत प्रतीक बना, क्योंकि भारत के कोने-कोने से आए एथलीट ग्वालियर में प्रतिस्पर्धा, संवाद और उत्सव के लिए एकत्र हुए।
सांस्कृतिक रंगत — कला के माध्यम से एथलीटों का उत्सव
समारोह को एक भावपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुति ने और समृद्ध बनाया, जिसने प्रतिभागी एथलीटों की सृजनात्मकता और उत्साह को उजागर किया। प्रसन्न अभिव्यक्तियों और जोशीली भागीदारी के साथ कलाकारों ने पूरे आयोजन में ऊर्जा और आत्मीयता का संचार किया, यह दर्शाते हुए कि स्पेशल ओलंपिक्स खेल के साथ-साथ जीवन का भी उत्सव है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

रायरू स्टेशन पर हुई मजिस्ट्रेट चैकिंग  105 बेटिकट यात्री पकड़े, 1.04 लाख रुपये की वसूली 

ग्वालियर, – विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट श्री अतुल यादव द्वारा रायरू स्टेशन पर मंगलवार को सघन मजिस्ट्रेट चैकिंग अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में विभिन्न ट्रेनों को रोककर बेटिकट एवं अनियमित यात्रा कर रहे कुल 105 यात्रियों को पकड़ा गया और विशेष रेलवे न्यायालय में सुनवाई के बाद उनसे कुल 1,04,235 रुपये का अर्थदंड एवं किराया वसूला गया।
चैकिंग अभियान के दौरान ट्रेन संख्या 12715 सचखंड एक्सप्रेस, 12617 मंगला एक्सप्रेस, 11902 पैसेंजर और 11807 मेमो ट्रेनों को रोका गया। इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले और एमएसटी लेकर आरक्षित कोच में सफर कर रहे यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पकड़े गए यात्रियों को बस के माध्यम से रेलवे कोर्ट ग्वालियर लाकर ट्रायल किया और अर्थदण्ड की कार्रवाई की गई।
इस अभियान में रेलवे विभाग के सहायक वाणिज्य प्रबंधक अनिल श्रीवास्तव (झांसी), एसीएम आरके वर्मा (ग्वालियर), डिविजनल सीटीआई एमएल मीणा (झांसी) और सीटीआई राजीव शर्मा (ग्वालियर) सहित चेकिंग स्टाफ एवं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी की टीम ने संयुक्त रूप से भाग लिया।
रेलवे मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार ट्रेन संख्या 12646 मिलेनियम एक्सप्रेस में भी चेकिंग कर बेटिकट यात्रियों से 23,840 रुपये का अतिरिक्त अर्थदंड वसूला गया। कार्रवाई के दौरान कुल वसूली गई राशि में 39,700 रुपये कोर्ट फाइन तथा 64,535 रुपये रेल किराया शामिल है। मजिस्ट्रेट ने यात्रियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जुर्माना और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें।विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में इस तरह की सघन चेकिंग नियमित रूप से जारी रहेगी।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

सागरताल में कूदे 3 बहन-भाई, एक की हुई मौत, पुलिस ने किया रेस्क्यू

घटना के बाद पुलिस ने तीनों भाई-बहन को अस्पताल पहुंचाया।

ग्वालियर बहोड़ापुर थाना इलाके में मंगलवार की दोपहर लगभग 3.30 बजे सागरताल में 2 पुरूष और एक महिला ने छलांग लगा दी है। यह तीनों में आपस में बहन-भाई है। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। 3 को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। इनमें से उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गयी।घटना के बाद बड़े भाई इरदेश खान ने रिश्तेदारों और आसपड़ोस के लोगों पर प्रताडि़त करने के आरोप लगाये है।
पुरूष और महिला की हालत स्थिर
डॉक्टरों के अनुसार, फेफड़ों में पानी भरने की वजह से उसकी मौत हो गयी। 3 ने जंनकगंज थाना इलाके ढोलीबुआ के निवासी बताये जा रहे है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या की वजहों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बहोड़ापुर थाने के एएसआई विजेन्द्र तोमर ने बताया कि खबर मिली कि 2 भाई और एक बहन सागरताल में कूंद गये हैं। हम घटनास्थल पर पहुंचे तो लोगों की मदद से तीनों को निकाल लिया गया। यहां उपचार के बीच में ही एक की मौत हो गयी तो दूसरा भाई इरदेश खान आसपड़ोस के लोगो की बुराई कर रहा है।
एक की मौत हो गई, दो को बचाया
बहोड़ापुर थाने के एएसआई विजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो भाई और एक बहन सागर ताल में कूद गए हैं। हम मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से तीनों को निकाल लिया। यहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। दूसरा भाई इरदेश खान आसपड़ोस के लोगों की बुराई कर रहा है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

जब एलिवेटेड रोड़ पर ज्योतिरादित्य सिंधिया दौड़ें, तो पीछे मंत्री भी दौड़े, सिंिधया बोले-इतनी जल्दी थक जाते हो

ग्वालियर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को एलिवेटेड रोड के निरीक्षण के दौरान अलग अंदाज में दिखाई दिये है। वह हजीरा लूप से एलिवेटेड रोड (प्रथम चरण) पर पहुंचे और लगभग 200 मीटर तक दौड़ लगा दी। अचानक दौड़ते देख उनके साथ मौजूद मंत्री, अधिकारी और समर्थकों को भी दौड़ना पड़ा है। मंगलवार को इसका वीडियो भी सामने आया है।
निरीक्षण के बीच में दौड़ लगाई सिंधिया ने
एलिवेटेड रोड पर निरीक्षण के बीच ज्योतिरादित्य ने देखा कि उनके साथ चल रहे थक रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा, इतनी जल्दी थक जाते हो, स्वयं दौड़ने लगे। उनके दौड़ते ही मंत्री, प्र्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी भी उनके पीछे दौड़ पड़े। ऐसे में ज्यातिरादित्य के साथ मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट और ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह भी शामिल रहे। जिन्हें उनके साथ दौड़ना पड़ा। एलिवेटेड रोड़ पर दौड़ते हुए ज्योतिरादित्य के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आये हैं। उन्हें इस रोड पर दौड़ने वाला पहला व्यक्ति भी बताया जा रहा है।
समीक्षा से विकास होना चाहिए-सांसद बोले
बैठक में शामिल न होने पर सांसद कुशवाह ने कहा कि समीक्षा बैठकें चलती रहती हैं और जनप्रतिनिधि भी समय-समय पर समीक्षा करते हैं। उनका कहना था कि प्राथमिकता विकास कार्यों को समय पर पूरा करना है।
सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर के विकास के लिए पूरा रोडमैप तैयार है। इसमें चंबल से पानी लाने की योजना, एलिवेटेड रोड और रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर में हुई वर्षा और 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवायें, ओलावृष्टि की संभावना

ग्वालियर. दोपहर करीब 2 बजे मौसम ने अचानक करवट ली है। आंधी -पानी का दौर शुरू हो गया है। लगभग 60-70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली अवाओं ने धूल भरी आंधी का प्रभाव पैदा किया। वहीं, घने बादलों ने सूरज को पूरी से अपने आगोश में ढक लिया। जिससे दिन में ही अंधेर हो गयाथा। इस बीच सड़कों पर वाहनों की हेडलाइट्स जलती दिखाई दी।
मौसम विभाग ने 7-8 अप्रैल के लिये आंधी और वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गयाहै। जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह बदलाव देखने को मिलेगा। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात 2-3 बजे के बीच भी हल्की वर्षा हुई है। मंगलवार की सुबह शहर का तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ी नमी, बदला मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिससे मौसम में यह बदलाव आया है और बारिश की स्थिति बनी है। खेतों में खड़ी और कटी फसलों को लेकर किसान चिंतित हैं। तेज आंधी और बारिश से फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने और बदलते मौसम के बीच स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है।