मप्र छत्तीसगढ़

Newsमप्र छत्तीसगढ़

दिनदहाड़े 6वीं छात्रा के अपहरण का प्रयास, हंगामा करते ही भागे बदमाश

ग्वालियर. बहोड़ापुर इलाके में कक्षा 6वीं की एक छात्रा के अपहरण की कोशिश की थी। कार सवार युवकों ने छात्रा को जबरन अपनी गाड़ी में बिठाने का प्रयास किया। लेकिन छात्रा की हिम्मत से यह साजिश असफल हो गयी । छात्रा ने चिल्लाकर लोगों को बुलाने की धमकी। जिसके बाद बदमाश घटनास्थल से फरार हो गये। घटना के 2 दिन बाद छात्रा ने अपनी शिक्षिका का आपबीती बताई। जिसेे बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घटना 8 मई बुधवार की है।
क्या है मामला
घटना 2 दिन पुरानी है। छात्रा ऑक्सफोर्ड स्कूल में पढ़ती है। शुक्रवार को उसने अपनी शिक्षिका को घटना की जानकारी दी। छात्रा ने बताया कि स्कूल बस ने उसे बस स्टॉप पर छोड़ा था और वह अपने घर गालव नगर जा रही थी। तभी एक कार उसके पास आकर रुकी। कार सवार युवकों ने छात्रा को घर छोड़ने की पेशकश की, जिसे उसने ठुकरा दिया। कुछ दूर आगे जाकर युवकों ने फिर कार रोकी और छात्रा को जबरन गाड़ी में बिठाने का प्रयास किया। छात्रा के मना करने पर कार में सवार दाढ़ी वाले एक युवक ने उसके साथ अभद्रता करने की भी कोशिश की।
घटनास्थल पर नहीं मिला सीसीटीवी फुटेज
घटना के वक्त जहां बस खड़ी थी, वहां पर जाम की स्थिति थी और आसपास कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। शिकायत के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें संदिग्ध कार आते-जाते दिखाई दी। उसमें बदमाश भी नजर आये। फिलहाल पुलिस अन्य जगहों के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। ताकि कार में सवार बदमाशों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके।

NewsSportsमप्र छत्तीसगढ़

नया इतिहास रचेगे वैभव सूर्यवंशी, तो यह रिकॉर्ड तय है, 2 कंगारू बल्लेबाजों की की बराबरी कर पायेंगे क्या?


नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में धमाल मचा रहे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अब इतिहास के दरवाजे पर खड़े है। अगला मैच उनके लिये सिर्फ एक और मुकाबला नहीं, बल्कि रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराने का सुनहरा मौका है। राजस्थान रॉयल्स के इस बल्लेबाज ने अभी तक 22 टी 20 परियों में 901 रन बना लिये हैं। उनका एवरेज 42.90 और स्ट्राइक रेट 215.55 है। जो इस फॉर्मेट में असाधारण माना जाता है। इस बीच उन्होंने 3 शतक और 3 अर्द्धशतक भी जड़े हैं। अगर सूर्यवंशी 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाते हैं। वह महज 23 पारियों में 1000 टी20 में रन पूरे कर लेंगे। ऐसा करते ही वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज ब्रेड हॉज और शॉन मार्श के साथ संयुक्त रूप से सबसे तेज 1 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जायेंगे। हॉल ने 2006 में और मॉर्श ने 2008 में यह उपलब्धि हासिल की थी।
SRH  के खिलाफ नहीं खेल पाये सूर्यवंशी तो
मान लीजिये अगर एसआरएच के खिलाफ यह रिकॉर्ड नहीं बनता है तब भी सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने के और मौके है। वह 24वीं पारी में 1 हजार पूरे कर ऑस्ट्रेलियरा के मैथ्यू हेडन के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते है। जिन्होंने 2009 में यह कारनामा किया था।
भारतीय ख‍िलाड़ी वैभव से कितना पीछे
भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो देवदत्त पडिक्कल ने 25 पारियों में 1000 T20 रन पूरे किए थे।  सूर्यवंशी के पास यह रिकॉर्ड तोड़कर सबसे तेज भारतीय बनने का सुनहरा मौका है।  खास बात यह है कि पडिक्कल ने यह उपलब्धि अपने डेब्यू के एक साल के भीतर हासिल की थी।
सिर्फ T20 ही नहीं, IPL में भी सूर्यवंशी रिकॉर्ड्स के करीब हैं। उन्होंने 11 पारियों में 452 रन बना लिए हैं, औसत 41 से ज्यादा और स्ट्राइक रेट करीब 230 है। उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक भी दर्ज हैं। अगर वह SRH के खिलाफ 48 रन और बना लेते हैं, तो वह सबसे तेज 500 IPL रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। यह रिकॉर्ड फिलहाल 10 पारियों में शॉन मार्श के नाम है. इसके बाद जॉनी बेयरस्टो (11), गौतम गंभीर (12), लेंडल सिमंस (12) और मैथ्यू हेडन (12) का नाम आता है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट सेे दुष्कर्म पीडि़ता दिव्यांग महिला को गर्भपात की मिली अनुमति, महिला की इच्छा सर्वोपरि

ग्वालियर. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने एक महत्वपूर्ण फैसले में 30 वर्षीय दुष्कर्म पीडि़ता विधवा महिला को गर्भपात की अनुमति प्रदान की है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी महिला को उसकी इच्छा के विरूद्ध गर्भ जारी रखने के लिये बाध्य नहीं किया जा सकता है। पीडि़ता को 19 सफ्ताह का गर्भ है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि महिला की शारीरिक और मानसिक सेहत सर्वोपरि है। ऐसे मामलों में उसकी इच्छा के खिलाफ गर्भ जारी रखना उसके हकों का उल्लंघन होगा।
हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक गर्भपात की प्रक्रिया 11 अप्रैल को कराई जायेगी। पीडि़ता दिव्यांग है। सुनने और बोलने में असमर्थ है। जिससे उसकी स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गयी है। मामले में पीडि़ता की तरफ से उसके भाई ने याचिका दायर कर गर्भपात की अनुमति मांगी थी। याचिका में बताया गया है कि गर्भावस्था यौन शोषण का परिणाम है। जिससे महिला को गंभीर मानसिक आघात और शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ रही है।
डॉक्टरों की निगरानी में सुरक्षित तरीके से हो प्रक्रिया-हाईकोर्ट
हाईकोर्ट ने मेडीकल रिपोर्ट और पीडि़ता की स्थिति को ध्यान में रखते हुए गर्भपात की अनुमति दी और साथ ही मेडीकल कॉलेज के डीन को निर्देश दिया गया है कि अनुभवी डॉक्टरों की विशेष टीम गठित की जाये। जिसमें मेडीसिन और कॉर्डियोलॉजी विशेषज्ञ भी शामिल हों, ताकि पूरी प्रक्रिया सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके। हाईकोर्ट के निर्देश पर गजराराजा मेडीकल कॉलेज और कमलाराजा अस्पताल के मेडीकल बोर्ड ने पीडि़ता की जांच की। रिपोर्ट में गर्भ करीब 19 सप्ता का पाया गया है। विशेषज्ञों ने उचित चिकित्सा सुविधाओं के साथ सुरक्षित गर्भपात बताया है।

 

 

 

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

अमेरिका की धरती पर लौट आये अंतरिक्ष यात्री, 5.37 बजे प्रशांत महासागर में टच डाउन किया

नई दिल्ली. नासा का आर्टेमिस, मिशन पूरा हो चुका है ओरियन स्पेसक्राफ्ट 11 अप्रैल की सुबह 5.37 बजे अमेरिका के सैन डिएगो के तट के पास समुद्र में उतर चुका है। चारों अंतरिक्ष यात्री चन्द्रमा के चारों ओर घूमकर अब सुरक्षित घर लौट आये है। यह मिशन 54 वर्षो के बाद इंसानों को चन्द्रमा के के पास ले जाने वाला पहला क्रूड मिशन है। प्रशांत महासागर के सैन डिएगो (कैलीफोर्निया, अमेरिका) के तट के पास समुद्र में उतारा है।
सुरक्षित उतरे सभी अंतरिक्ष यात्री
सभी अंतरिक्ष यात्री प्रशांत महासागर के सैन डिएगो के तट पर सुरक्षित लैंड किये हैं। रिकवरी टीमें ओरियन स्पेसक्राफ्ट की तरफ बढ़े है। एयरबैग्स समुद्र में तैर रहा है। नासा का आर्टेमिस मिशन कम्पलीट हो चुका है। अमेरिका के सैन डिएगो के तट के पास समुद्र उतर चुका है। धरती पर उतरने के दौरान 6 मिनट का कम्युनिकेशन ब्लैक आउट हो गया है। यानी अंतरिक्ष यात्री मिशन कंट्रोल से बात नहीं कर पा रहे हैं।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

थाटीपुर पुनर्विकास -हाउसिंग बोर्ड: 679 करोड़ के 4 बड़े प्रोजेक्ट में देरी पर आयुक्त सख्त, अफसरों से मांगा हिसाब

ग्वालियर | विभागीय प्रक्रिया और दूसरे कारणों से अफसरों द्वारा लटकाए जा रहे प्रोजेक्टों के मामले में हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त ने संज्ञान लिया है। आयुक्त गौतम सिंह ने इसके लिए जिम्मेदार अफसरों से जवाब तलब किया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। सूत्रों के अनुसार जवाब परीक्षण के दौरान यह सिद्ध होने पर कि अफसरों की प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष भूमिका प्रोजेक्ट लेट करने में है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। जिसकी सबसे पहली गाज उन्हें मिले चार्ज पर गिरेगी। गौरतलब है कि 1 अप्रैल को हाउसिंग बोर्ड: 679 करोड़ के प्रोजेक्ट पर अफसरों का ग्रहण, कोई पूरा नहीं व रह तो कोई शुरू नहीं हुआ । इसमें बताया था कि ग्वालियर में संभाग-1 एवं संभाग-2 के कार्यपालन यंत्रियों की वजह से 4 महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों को पलीता लगा हुआ है। इस खबर पर हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त ने संज्ञान लिया है।
प्रोजेक्ट अधर में होने से घर का सपना अधूरा
हाउसिंग बोर्ड द्वारा थाटीपुर, डीडी नगर और गिरनार प्रोजेक्ट तैयार किए जा रहे हैं। इनमें काम काफी धीमा चल रहा है। संभाग क्रमांक-2 के प्रभारी कार्यपालन यंत्री राजेंद्र तिवारी के पास थाटीपुर पुनर्विकास, अटलकुंज-2 और गिरनार प्रोजेक्ट हैं। वहीं संभाग क्रमांक-1 की प्रभारी कार्यपालन यंत्री नीरू राजपूत के पास अटलकुंज-1 प्रोजेक्ट है। ये सभी प्रोजेक्ट अफसरों की गलत प्रक्रिया और अन्य कारणों से लटके हैं। इस कारण सैकड़ों लोगों के घर का सपना और कमर्शियल स्पेस का सपना अधूरा ही बना हुआ है।
निर्माण कार्य में लगातार देरी पर अधिकारियों से मांगे जवाब
“निर्माण कार्यों में देरी का मामला संज्ञान में लिया है। इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब लिया जा रहा है। जो कि संतुष्टि पूर्ण न पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”
गौतम सिंह, आयुक्त / हाउसिंग बोर्ड

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी की 6 गारंटी: सरकार बनी तो बंगाल में 7वां वेतनमान देंगे- नरेंद्र मोदी

हल्दिया- पश्चिम बंगाल के हल्दिया की चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि यदि भाजपा जीती तो 6 गारंटी तुरंत लागू होंगी। पहली- भरोसे का माहौल। दूसरी- अफसर जनता के प्रति जवाबदेह होंगे। तीसरी- भ्रष्टाचार से जुड़े अपराधों की फाइलें फिर खोलेंगे। चौथी- टीएमसी के गुंडे नहीं बचेंगे। 5वीं- घुसपैठियों को देश में नहीं रहने देंगे। 6ठी- राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों व अन्य के लिए बंगाल में 7वां वेतनमान तुरंत लागू किया जाएगा। राज्य सरकार अभी इसमें भेदभाव कर रही है।
ममता बनर्जी बोलीं- रैली में आने के लिए 500 रु. दे रही भाजपा
उत्तर, उत्तर 24 परगना जिले के पलटा की रैली में तृणमूल चीफ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा रैली में भीड़ को लाने के लिए 500-500 रुपए दे रही है। फिर भी तृणमूल जीतेगी। अगस्त 2026 से भाजपा का अंत तय है। खराब मौसम के बावजूद इतनी संख्या में लोगों का पहुंचना आने वाले तूफान का संकेत है। इस बीच, टीएमसी नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक कथित वीडियो दिखाया। इसमें आम जनता उधयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर नजर आ रहे हैं।
मोदी की 6 गारंटी: सरकार बनी
टीएमसी ने आरोप लगाया कि ममता को हराने के लिए कबीर ने भाजपा नेताओं और प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क किया। इस वीडियो में कबीर एक हजार करोड़ रु. की डील की बात कर रहे हैं। तृणमूल ने यह भी दावा किया कि कबीर वीडियो में डील के तहत 200 करोड़ रुपए एडवांस में लेने की बात करते दिख रहे हैं। हालांकि हुमायूं ने वीडियो को एआई जनरेटेड बताया।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

एक करोड़ रूपये बरामदगी में से 20 लाख रूपये हड़पने का आरोप, हाईकोर्ट ने गुना पुलिस से मांगी स्टेट्स रिपोर्ट, पूछा कि फरियादी का बयान दर्ज हुआ है कि नहीं

चेकिंग करती पुलिस।

ग्वालियर. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने गुना जिले की पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए नाराजगी व्यक्त की हैं गुना पुलिस पर गुजरात को कुछ व्यापारियों के 1 करोड़ रूपये की बरामदगी केक दौरान 20 लाख रूपये हड़पने का आरोप लगा है। गुना पुलिसकी कार्यप्रणाली को लेकर याचिका पर सुनवाई केक बीच हाईकोर्ट ने सख्त रूख अपनाया है। हाईकोर्ट ने राज्य शासन से पूछा है कि फरियादी का बयान दर्ज किया गया है या नहीं । इस प्रकरण में 20 अप्रैल तक स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है।
गुना पुलिस पर है 20 लाख की डील का आरोप
ग्वालियर रेंज के गुना जिले की पुलिस 19-20 मार्च की दरमियानी रात नेशनल हाईवे -4़6 के टोल नाका रूठियाई पुलिस चौकी के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच गुजरात पासिंग नम्बर की जीजेआरके 05 9351 की एक स्कॉर्पियों को रोका गया जो किसी जीरा व्यापारी की बताई जा रही है। गाड़ी की तलाशी के बीच उसमें नोटों के बंडल मिले। गाड़ी से मिले पैसे की कुल कीमत लगभग 1 करोड़ बताई गयी। आरोप है कि इतनी बड़ी रकम पकड़े जाने केक बाद नियमों के तहत आयकर विभाग या वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बजाय घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीम ने सेटलमेंट का रास्ता चुना। पुलिस और व्यापारी के बीच 20 लाख रूपये में डील फायनल हुई। पुलिस ने कथित तौर पर 20 लाख रूपये अपने पास रख लिये और बाकी 80 लाख रूपये के साथ व्यापारी को जाने दिया । इस मामले में हंगामा उस समय मचा जब गुजरात के एक आईपीएस अफसर का फोन गुना पुलिस के पास पहुंचा। इसके बाद रात को ही आईजी-डीआईजी व एसपी सक्रिय हुए और तत्काल थाना प्रभारी सहित 4 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया।
याचिका पर सुनवाई में यह निकला निष्कर्ष
अधिवक्ता अवधेश सिंह भदौरिया ने बताया कि मामला 19 मार्च 2026 को गुना पुलिस द्वारा गुजरात के व्यापारियों से एक करोड़ रुपए की बरामदगी के दौरान 20 हजार रुपए हड़पने के आरोप से जुड़ा है। इस प्रकरण में खुद को फरियादी बताते हुए नीरज जादौन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। याचिकाकर्ता का आरोप है कि उसे कथित तौर पर उठाकर थाने लाया गया, जहां पुलिस अधिकारियों ने उसके साथ मारपीट और टॉर्चर किया। आरोप है कि पुलिस ने दबाव बनाकर अपने मुताबिक बयान दर्ज कराए और जबरन हस्ताक्षर करवाए। रिहा होने के बाद उसने मेडिकल परीक्षण (ए) कराया, जिसमें शरीर पर चार गंभीर चोटें पाई गईं।
याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अवधेश सिंह भदौरिया ने कोर्ट में तर्क दिया कि पुलिस बड़े अधिकारियों को बचाने के लिए मामले में लीपापोती कर रही है और फरियादी का वास्तविक बयान दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने मांग की कि बयान दोबारा वकील की मौजूदगी में और वीडियोग्राफी के साथ दर्ज किया जाए। साथ ही दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई हो। वहीं राज्य शासन की ओर से उपस्थित एडिशनल एडवोकेट जनरल विवेक खेड़कर ने दलील दी कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि फरियादी का बयान दर्ज हुआ भी है या नहीं, ऐसे में याचिका विचार योग्य नहीं है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

पुलिस ने वन आरक्षक हरकेश गुर्जर की हत्या में एक आरोपी किया गिरफ्तार, भाजपा नेता सोनू चौहान को पुलिस लाई थाने, 2 फरार

मुरैना. दिमनी पुलिस ने वन आरक्षक हरकेश गुर्जर को रेत माफिया के द्वारा ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने के आरोपी में 3 आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार करलिया है। पुलिस अभी उसे दिमनी थाने लेकर पहुंची है। 54 घंटे के बाद आखिरकार दिमनी पुलिस ने वन आरक्षक के हत्या के मामले में एक आरोपी सोनू चौहान ( भाजपा युवामंडल दिमनी मंत्री) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि पुलिस ने की है। अभी आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। मुख्य आरोपी ट्रैक्टर चालक विनोद कोरी, ट्रैक्टर मालिक पवन तोमर अभी फरार चल रहा है।
क्या है मामला
मुरैना के अम्बाह गेमरेंज में बुधवार की सुबहि वन विभाग की 6 सदस्यीय टीम रूटीन चैकिंग पर निकली थी। इस बीच सामने से रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आती हुई दिखाई दी। टीम ने रूकने का इशारा किया तो चालक विनोद कोकरी ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने का प्रयास किया। वन आरक्षक हरकेश गुर्जर रोकने के लिये आगे बढ़े तो विनोद ने उनको कुचल दिया। फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया, पास ही बने पेट्रोल पम्प के सीसीटीवी कैमरे में आरोपी विनोद कोरी की तस्वीरें कैद हो गयी है।
हरकेश के परिवार में पिता रामनिवास गुर्जर, पत्नी लवली, 4 साल की बेटी तन्वी और 2 साल का बेटा तन्मय हैं। बड़ा भाई ऋषिकेश गुर्जर दतिया की इंदरगढ़ तहसील में रीडर है। डीएसपी मुख्यालय विजय भदौरिया के अनुसार आरोपी सोनू चौहान को कुथीयाना रोड रानपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में ट्रेक्टर भंवर लाल मीणा निवासी राजस्थान के बूंदी गांव के नाम रजिस्टर था। पुलिस को भंवर लाल एवं उसके बेटे ने आरोपी सोनू चौहान को पांच साल पहले बेचना बताया था।

 

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

पाकिस्तान पहुंचा ईरानी प्रतिनिधिमंडल, शर्ते मानने पर ही होगी आगे चर्चा

नई दिल्ली. अमेरिका के साथ शांति वार्ता के लिये ईरान का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंच गया है ईरानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ की अगुआई में यह डेलीगेशन इस्लामाबाद पहुंच गया है। इसे अमेरिका -ईरान के बीच तनाव खत्म करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक कदम माना जा रहा है।
हालाकि, इस दौरान ईरान ने साफ किया है कि वह बातचीत तभी आगे बढ़ेगी जब वॉशिंगटन, तेहरान की पूर्व शर्तो की स्वीकार करेगा। इस डेलीगेशन में वरिष्ठ राजनीतिक, सैन्य और आर्थिक अधिकारी शामिल है। जिनमें ईरान के विदेश मंत्री, रक्षा परिषद के सचिव, केन्द्रीय बैंक के गर्वनर और संसद के कई सदस्य भी शामिल है। अस्थाई युद्ध विराम और दोनों पक्षों के बीच बने अविश्वास के माहौल में पाकिस्तान इस उच्च स्तरीय बैठकी की मैजवानी कर रहा है। इस दौरान ईरान ने बार-बार जोर दिया है कि ओपचारिक बातचीत शुरू करने से पहले कुछ शर्तो को पूरा करना जरूरी है।
इनमें क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक प्रतिबंधों से जुड़े मुद्दे शामिल किये गये है। यह दर्शाता है कि चर्चा में शामिल होने के बावजूद ईरान का रूख सख्त बना है। वहीं, अब लेबनाना और इजरायल ने भी सहमति जताई है। वह मंगलवार को को यूएस स्टेट डिपार्टमेंट में पहली बैठक करेंगे। इस बैठक में युद्धविराम की घोषणा और औपचारिक वार्ता पर चर्चा होगी।
शांति वार्ता पर पाक पीएम बोले
पाकिस्तान केक पीएम शहबाज शरीफ ने कहा है कि अमेरिका -ईरान वार्ता की मेजबानी करना सिर्फ पाकिस्तान के लिये गर्व की बात नहीं है, बल्कि पूरे मुस्लिम विश्व के लिये भी गर्व की बात है। इसके साथ ही पाकिस्तान के पीएम ने ईरान और अमेरिका के नेतृत्व का धन्यवाद भी किया है कि उन्होंने पाकिस्तान के आग्रह पर युद्धविराम के लिये सहमति जताई और शांति वार्ता के लिये भी तैयार हुए है। शांति वार्ता से पहले शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। अब डीजल 520 रूपयचे प्रतिलीटर से घटकर 385 रूपये प्रतिलीटर हो गया है जबकि डीजल की कीमत में भी 12 रूपये प्रतिलीटर की कटौती की गयी है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

वृंदावन घटना में 10 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मौत, बांके बिहारी के दर्शन करने आये थे

Mathura Boat Accident Video from Just Before the Tragedy

लुधियाना. यूपी के वृंदावन में यमुना नदी में नाव पलटने से एक बड़ी दुर्घटना हो गयी,जिसमें 410 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी। मृतकों में एक ही परिवार के 7 सदस्य शामिल बताये गये हैं। सभी श्रद्धालु शुक्रवार की सुबह ही लुधियाना और जगराओं से वृंदावन पहुंचे थे। घटना में जान गंवाने वाले श्रद्धालु लुधियाना और जगराओं के निवासी बताये जा रहे है। हादसे के बाद इलाके में शोक का मातम छाया हुआ है परिजनों में भी शोक पसरा हुआ है।
क्या है घटनाक्रम
छरअसल, गुरूवार 9 अप्रैल को जगराओं के श्री बांकेबिहारी क्लब की तरफ से 2 बसों में लगभग 130 श्रद्धालुओं को वृंदावन यात्रा के लिये ले जाया गया था। इनमें से लगभग 90 श्रद्धालुओं जगराओं के थे। जबकि बाकी अन्य शहरों से शामिल किये गये थे। यह 4 दिवसीय धार्मिक यात्रा पर आये थे। बांके बिहारी के दर्शन करने आये थे। लेकिन वृंदावन में नाव पलटने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गयी थी। घटना में एक ही परिवार केक 7 सदस्यों की मौत की खबर सामने आयी है। मृतकों में जगराओं निवासी मधुर बहल, उनकी मां कविता बहल, चाचा चरणजीत, चरणजीत की पत्नी पिंकी बहल, मधुर की बुआ आशारानी, दूसरी बुआ लुधियाना निवासी अंजु गुलाटी और फूफा राकेश गुलाटी के नाम सामने आये है। हालांकि लुधियाना स्थित राकेश गुलाटी के घर मौजूद रिश्तेदारों ने कहा है कि पूरी सूची मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।
विधायक ले रहे हैं जानकारी
हादसे की खबर मिलते ही विधायक कुलवंत सिद्धू भी पीडि़त परिवार के पास पहुंचे। उन्होंने कहा है कि घटना की जानकारी ले रहे हैं। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में मातम का माहौल है। पूरे में शोक व्याप्त है। आपको बता दें कि वृंदावन के के केशी घाट के पास यमुना नदी में पर्यटकों से भरी नाव पोंटून पुल से टकराकर कर पलट गयी थी ।नाव में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। जो नदी में गिर गये। जिनमें से 10 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 22 को बचा लिया गया है। वहीं पीएम नरेन्द्र मोदी ने ऐलान किया है कि वृृंदावन घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रूपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जायेगी। घायलों को 50 हजार रूपये दिये जायेंगे।