ग्वालियर पुलिस ने 24 घंटे में किया कथित लूटकांड का पर्दाफाश
पीड़िता, उसके पति और साथी ने मिलकर रची थी साजिश, पुलिस ने पीड़िता सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर नगदी, जेवरात किए बरामद
ग्वालियर। फरियादिया मोनिका उर्फ रानू श्रीवास्तव निवासी संस्कृति नगर, सचदेवा फार्म, पिछोर रोड डबरा ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 04 जून को उसकी भाभी पिंकी श्रीवास्तव घर पर अकेली थी। दो अज्ञात युवक एसी सर्विसिंग के बहाने घर में घुस आए। उन्होंने पिंकी के साथ मारपीट कर उसे बंधक बना लिया तथा अलमारी का लॉक तोड़कर नगदी 2,50, लाख रुपये एवं सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए।
उक्त घटना संज्ञान में आने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए SSP धर्मवीर सिंह द्वारा ASP ग्रामीण जयराज कुबेर व सुमन गुर्जर को डबरा अनुभाग व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीमें बनाकर उक्त प्रकरण में वांछित अज्ञात आरोपियों की पतारसी का शीध्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया और प्रकरण का खुलासा करने पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीमों एवं तकनीकी टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों की पतारसी हेतु लगाया गया और पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये जाकर संदिग्धों को चिन्हित किया गया।
क्या है घटनाक्रम
एक दिन मेरी पत्नी पिंकी ने मोनिका को अलमारी में जेवर व पैसे रखते हुये देख लिया था तभी से हम दोनों पैसे व जेवर चोरी करने का प्लान बना रहे थे फिर मैंने अपने दोस्त सोनू जाटव से मोनिका के घर से पैसे व जेवर लूटने का प्लान बनाया। 05.06.2026 को मोनिका उर्फ रानू, भान्जा, व भान्जी काम पर बाहर गये थे तभी प्लान के मुताबिक शुभम श्रीवास्तव व सोनू जाटव, मोनिका के घर पहुँच गये पिंकी ने गेट खोल दिया और सामने लगे सीसीटीव्ही कैमरा में आने के लिए इन लोगों ने बातचीत का अभिनय किया उसके बाद घर के अंदर जाकर लोहे की रॉड से अलमारी तोड़ कर उसमें से नगदी 2,50,000/- रुपये व सोने के जेवर निकाल लिये जिनमें से एक लाख रुपये पिंकी को दे दिये थे जो पिंकी ऊपर अपने बैग में रख आई थी। फिर पिंकी पर कोई शक ना करे इसलिये ड्रेसिंग टेबल का काँच तोड़ दिया और पिंकी के माथे पर कांच से थोड़ी सी खरोंच मार दी और उसके हाथ पैर बाँध कर वहाँ से चले गये थे और लूटी गई नगदी में से 1,50,000/- रुपये सोनू जाटव को दे दिये थे और सभी जेवर एक बैग में रख कर अपने दोस्त आशिफ खान के घर तातिया पाकड़े की पायगा धोबी मोहल्ला तारागंज थाना जनकगंज में रख दिये।
पकड़े गये आरोपी शुभम श्रीवास्तव की निशादेही पर सोनू जाटव की छप्पर वाले पुल पर सीट कवर की दुकान पर पहुँचे जहाँ सोनू जाटव मिला जिसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तो उसने पिंकी, व शुभम के साथ मिल कर लूट की योजना बनाना व घटना कारित करना बताया व उसके हिस्से में मिले 1,50,000/- रुपये अपने घर पर तीसरी मंजिल पर कमरे में लोहे की अलमारी में रखे होना बताया जिसे पुलिस द्वारा उसकी निशादेही पर घर में तीसरी मंजिल पर बने कमरे से कुल राशि 1,50, रुपये विधिवित जब्त किये।
गिरफ्तार आरोपीगण
1. शुभम श्रीवास्तव पिता बाबूलाल श्रीवास्तव आयु 31 साल निवासी फालका बाजार ग्वालियर।
2. सोनू कौशिक पिता परशुराम जाटव आयु 31 साल निवासी रामदास घाटी इन्दरगंज ग्वालियर
3. आशिफ खान पिता सुलेमान आयु 30 साल नि0 तात्या पाकड़े की पायगा तारागंज ग्वालियर
4. पिंकी श्रीवास्तव(जाटव) पति शुभम श्रीवास्तव निवासी फालका बाजार ग्वालियर।

