Newsमप्र छत्तीसगढ़

फायर सुरक्षा का पालन नहीं करने पर आकाश कोचिंग क्लासेस सील

ग्वालियर – फायर बिग्रेड द्वारा सुरक्षा मानकों की जांच करने के लिए कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आकाश कोचिंग सेंटर पर फायर सुरक्षा का पालन नहीं मिला। इसके चलते कोचिंग को सील किया गया है।
नोडल अधिकारी फायर ने बताया कि नगर निगम आयुक्त शहर में संचालित विभिन्न व्यावसायिक एवं शैक्षणिक संस्थानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज आकाश कोचिंग क्लासेस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया कि कोचिंग में स्थापित अग्निशमन उपकरण निष्क्रिय एवं अनुपयोगी हैं। साथ ही संस्थान की फायर एनओसी की वैधता भी समाप्त पाई गई। इसके चलते आकाश कोचिंग क्लासेस को सील किया गया है। कार्रवाई में उमंग प्रधान फायर ऑफिसर, जोगेंद्र गुर्जर सहायक फायर ऑफिसर, एवं फायर का अमला उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *