मप्र छत्तीसगढ़

Newsमप्र छत्तीसगढ़

बैंक डकैती के बाद ग्राहकों को अपने गहनों की चिंता, बैंक प्रबंधन ने कहा कि आप लोग फिक्र न करें गहने सही सलामत है

सिंगरौली. विध्यनगर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में डकैती के बाद शनिवार को भारी तादाद में ग्राहक बैंक पहुंचे। बेंक प्रबंधन ने बताया कि लॉकर और गोल्ड लोन के तहत जमा संपत्ति सुरक्षित और बीमित है। डकैती की खबर के बाद शुक्रवार से ही ग्राहकों चिंता बढ़ गयी है। घटना के बाद शनिवार को बैंक के बाहर लोगों की भीड़ भी लगी रहीं। बैंक पहुंचे ग्राहक धीरेन्द्र बहादुर श्रीवास्तव और उषा श्रीवास्तव ने लॉकर की सुरक्षा पर चिंता जताई। उन्होंने बैंक प्रबंध ने स्पष्ट जानकारी देने के लिये कहा है।
पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे
एसपी मनीष खत्री ने बताया है कि बिहार पुलिस ने 2 आरोपियों को औरंगाबाद से पकड़ा है। एक आरोपी कमलेश कुमार को बिहार के डेहरी ऑन सोन स्टेशन से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गिरफ्तार किया है। डकैती की खबर के बाद लॉकर की सुरक्षा को लेकर मन में डर बैठ गया है। हम बैंक आये है ताकि स्थिति साफ हो सकें। ग्राहक उषा श्रीवास्तव ने कहा है कि बैंक सुरक्षा का दावा करें। लेकिन जब त कवह अपने सही सलामत नहीं देख लेंगी। उनका मन शांत नहीं होगा।
बैंक में जमा सोना इंश्योर्ड-जोनल मैनेजर
बैंक ऑफ महाराष्ट्र के जोनल मैनेजर ओंकार कुमार ने बताया कि बैंक में जमा सोना बीमित होता है। किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी बैंक की होगी। गोल्ड लोन चुकाने पर ग्राहकों को उनका सोना वापस मिलेगा। ओंकार कुमार के मुताबिक- बैंक सुरक्षा और बीमा के सभी कड़े मानकों का पालन करता है। ग्राहकों की संपत्ति सुरक्षित है और उन्हें धैर्य बनाए रखना चाहिए।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

सैटेलाइट फोन-दो अमेरिकी नागरिकों से श्रीनगर एयरपोर्ट सुरक्षा जांच में मिला सैटेलाइट फोन

श्रीनगर. दो अमेरिकी नागरिकों को श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान हिरासत में लिया गया है। उनके सामाने की जांच में एक गार्मिन सैटेलाइट फोन मिला है। पहले एयरपोर्ट सुरक्षा ने उनसे पूछताछ की और फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है। जिसके बेग से फोन मिला है। उसका नाम जैफरी स्कॉट है। 2 अमेरिकी के मोंटाना राज्य का निवासी है। एयरपोर्ट पर रूटीन सुरक्षा चैकिंग के दौरान जब इन दोनों अमेरिकी नागरिकों का सामान स्कैन किया गया तो एक बैंग में गार्मिन कम्पनी का सैटेलाइट फोन मिला है। गार्मिन एक जानी-मानी कम्पनी है। जो जीपीएस और सैटेलाईट डिवाइस बनाती है। सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को तत्काल रोका और शुरूआती पूछताछ की। जबाव संतोषजनक नहीं होने पर दोनों पुलिस के हवाले कर दिया गया। अभी पुलिस आगे की जांच कर रही है।
कौन है जेफरी स्कॉट
जिस शख्स के बैग से सैटेलाइट फोन बरामद हुआ हैै उसका नाम जेफरी स्कॉर्ट है। वह अमेरिका के मोंटाना राज्य से हैं। मोंटाना अमेरिका का एक पहाड़ी राज्य है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि दोनों अमेरिकी श्रीनगर किस मकसद से आये थे। सैटेलाईट फोन उनके पास क्यों था। यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी भारत के अलग-अलग एयरपोर्ट पर अमेरिकी नागरिकों को सैटेलाइट फोन के साथ पकड़ा जा चुका है। कई बार विदेशी पर्यटक यह जाने बिना भारत आ जाते हैं कि यहां सैटेलाइट फोन प्रतिबंधित है। लेकिन कश्मीर जैसे संवेदनशील इलाके में ऐसे मामलों को सुरक्षा एजेंसियां बहुत गंभीरता से लेती है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

राजीव प्लाजा मार्केट के ग्राउण्ड फ्लोर पर एम प्लानेट मोबाइल शॉप का शुभारंभ

ग्वालियर। शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र राजीव प्लाजा में एक नई आधुनिक मोबाइल शॉप “एम प्लानेट” का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने फीता काटकर दुकान का विधिवत उद्घाटन किया।
राजीव प्लाजा के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित इस मोबाइल शॉप में ग्राहकों के लिए मोबाइल बिक्री, सर्विसिंग और विभिन्न प्रकार की एक्सेसरीज़ की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यहां Oppo, Apple, Samsung और OnePlus जैसी प्रमुख कंपनियों के मोबाइल, स्मार्ट वॉच, एक्सेसरीज़ और रिपेयरिंग सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

शुभारंभ समारोह के दौरान दुकान संचालक मोटी गोयल ने सभी आगंतुकों का रंग-बिरंगे दुपट्टों से स्वागत कर आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर, आरएसएस से काका जी, चेम्बर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, शहर के प्रख्यात होम्योपैथिक डॉक्टर राजेश गुप्ताआशुतोश महेश्वरी, महेन्द्र साहू, महेन्द्र खत्री, राजू चड्डा, पीताम्बर सिंह और रमन शर्मा सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे, जिन्होंने नई दुकान के शुभारंभ पर अपनी शुभकामनाएं दीं।
इस नई मोबाइल शॉप के खुलने से क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर मोबाइल खरीदने, सर्विस कराने और एक्सेसरीज़ लेने की बेहतर सुविधा मिलेगी, जिससे ग्राहकों को काफी लाभ होगा।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

LPG किल्लत की वजह से सूरत रेलवे स्टेशन से पलायन करने वालों मजदूरों का सैलाब

सूरत. मिडिल-ईस्ट युद्ध और LPG  संकट का प्रभाव भारत के अलग-अगलग इलाकों में देखने को मिल रहा है। कंपनियों की बिडिंग पर ताले लगने शुरू हो गये है। दूर दराज के श्रमिकों पलायन करने के लिये मजबूर होना पड़ रहा है। सूरत में उधना रेलवे स्टेशन पर रविवार को यात्रियों का रेला उमड़ रहा है। उत्तरप्रदेश-बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीट हासिल करने के लिये हजारों लोग स्टेशन पहुंचे। इस बीच लाठीचार्ज के बाद भगदड़ जैसे हालात देखने को मिले हैं।
सुबह लगभग 11.30 बजे जब उधना-हसनपुर ट्रेन के लिये यात्रियों में लाइनों में खड़ा किया जा रहा था। तभी कुछ लोगों ने लाइन तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस और आरपीएफ के जवानों को भीड़ को काबू करने के लिये लाठीचार्ज करना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यात्री पुलिस की डंडेबाजी से बचने के लिये लोहे की जालियों के ऊपर से कूंदते हुए दिखाई दिये है।
यह कोई पहली बार नहीं है। जब रेलवे स्टेशन पर भीड़ उमड़ते देखा गया है। लेकिन इस बार एलपीजी क्राइसिस के कारण लोग पलायन कर रहे है। पिछले एक -दो माह से यात्री यहां से पलायन कर रहे है। अब समर वैकेशन भी शुरू हुआ है। ऐसे में भीड़ इकट्ठा होने के पीछे 2 कारण है। रेलवे के अपने दावे है। लेकिन जो तस्वीरें सामने आयी है। जो साफ दिखाती है कि उधना रेलवे स्टेशन पर लगातार यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ रहा है।
गैस संकट से सूरत की वीविंग इंडस्ट्री पर बड़ा असर
गैस किल्लत से सूरत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। लगभग 30 प्रतिशत 3 लाख श्रमिक पलायन कर चुके है। जिससे उत्पादन घटकर 6.5 करोड़ मीटर से 4.5 करोउ़ मीटर प्रतिदिन रह गया है। इंडस्ट्री को 15 हजार गैस सिलेंडर की आवश्यकता है। लेकिन सप्लाई धीमी है। हालात नहीं सुधरे तो और श्रमिकों के जाने और नुकसान बढ़ने का खतरा बना हुआ है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

दतिया की पहचान-बिना सीमेंट का सतखंडा महल, मंदिर और छतरियां और भव्य महल स्वर्णिम इतिहास की देता है गवाही

दतिया. बुन्देलखंड का ऐतिहासिक शहर दतिया भले ही दतिया की पहचान शक्तिपीठ श्री पीताम्बरा पीठ की वजह देश -विदेश में हो, लेकिन यह शहर 16वीं-17वीं शताब्दी की समृद्ध स्थापत्य और सांस्कृतिक विरासत का आज भी संजाये है। वर्ष 1616 में अस्तित्व मंें आये इस शहर के चारों तरफ स्थित भव्यमहल, मंदिर और छतरियां इसके स्वर्णिम इतिहास की गवाह है।
दतिया की पहचान का सबसे प्रमुख प्रतीक वीरसिंह पैलेस (सतखंड महल) है, जो बिना सीमेंट और लोहे के केवल पत्थर और ईटों से निर्मित 7 मंजिला अद्भुत संरचना है। वहीं, शहर के बीचों बीच स्थित राजगढ़ पैलेस बुन्देली वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है। 17वीं शताब्दी में बने इस महल में कभी कलेक्ट्रेट संचालित किया जाता था। इसके विशाल आंगन, भव्य दरबार हॉल और मेहराव दार खिड़किया उस दौर की भव्यता को दर्शाती है। हालांकि, वर्तमान में संरक्षण के अभाव में यह धरोहर जर्जर होती जा रही है।
गामा पहलवान से जुड़ा दतिया का इतिहास
दतिया के राजघराने का योगदान खेल जगत में भी रहा है। ऐसा बताया जाता है कि महाराजा भवानी सिंह के समय विश्व प्रसिद्ध गामा पहलवान का लालन-पालन भी यहीं हुआ है। उन्हें कुश्ती के दांव-पेंच सिखाये गये। जिनके दम पर उन्होंनंे अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है।
महाराजा गोविंद सिंह-शौर्य और साहस की मिसाल
महाराज भवानी सिंह के बाद महाराजा गोविंद सिंह जू देव ने दतिया की गद्दी संभाली थी। उन्हें अपने समय का विश्व के श्रेष्ठ शिकारियों में गिना जाता था उस दौर में उन्होंने क्षेत्र में आतंक मचाने वाले जंगली जानवरों का शिकार कर जनता को राहत दिलाई थी। किले में आज भी उनके शिकार के अवशेष संरक्षित है। जो उस वक्त के शौर्य और पराक्रम की कहानी बयान करते हैं। विश्व विरासत दिवस पर दतिया की यह ऐतिहासिक विरासत न केवल गौरव का विषय है बल्कि इसके संरक्षण की आवश्यकता की भी याद दिलाती है ताकि आने वाली पीढि़या भी इस समृद्ध धरोहर से परिचित हो सके।
दतिया केवल ऐतिहासिक इमारतों का शहर नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था का भी प्रमुख केंद्र है। यहां स्थित अवध बिहारी मंदिर, बिहारी जी मंदिर, नंद किशोर मंदिर और हनुमानगढ़ी जैसे मंदिरों के कारण इसे ‘लघु वृंदावन’ भी कहा जाता है। भरतगढ़ किले को लोकदेवता लाला हरदौल की जन्मस्थली माना जाता है, जिनके प्रति आज भी लोगों में गहरी श्रद्धा है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

श्योपुर से 3 अलग-अलग दिशाओं में रेल लाइनें जुड़ेंगी, श्योपुर जंक्शन 3 रूटों का केंद्र होगा

ग्वालियर. – श्योपुर कलां अब महज़ एक टर्मिनल स्टेशन (जहाँ रेल लाइन समाप्त होती है) न रहकर एक प्रमुख रेलवे जंक्शन के रूप में विकसित होने जा रहा है। रेलवे की नई योजनाओं के अनुसार, श्योपुर से 3 अलग-अलग दिशाओं में रेल लाइनें जुड़ेंगी, जिससे यह मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी बन जाएगा।
ग्वालियर-श्योपुर ब्रॉडगेज लाइन
यह वर्तमान में चल रही सबसे महत्वपूर्ण परियोजना है। इसमें पुरानी नैरोगेज लाइन को बड़ी लाइन (ब्रॉडगेज) में बदला जा रहा है। वीरपुर तक का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है और 2026-27 तक श्योपुर तक ट्रेन पहुँचने का लक्ष्य है।
श्योपुर-कोटा (दीगोद) नई लाइन
लगभग 94 किमी लंबी यह नई लाइन श्योपुर को राजस्थान के कोटा (दीगोद) से जोड़ेगी。 इसके लिए ड्रोन सर्वे और DPR (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) का काम चल रहा है।
झांसी-शिवपुरी-श्योपुर-सवाई माधोपुर लाइन:
यह एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसका सर्वे पूरा हो चुका है। यह लाइन उत्तर प्रदेश के झांसी को मध्य प्रदेश के शिवपुरी और श्योपुर के रास्ते राजस्थान के सवाई माधोपुर से सीधे जोड़ेगी।
2. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नया स्वरूप
भव्य स्टेशन भवन: श्योपुर स्टेशन को आधुनिक बनाने के लिए ₹22 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।ऐतिहासिक वास्तुकला: नया रेलवे स्टेशन दो मंजिला होगा और इसका डिज़ाइन श्योपुर किले की ऐतिहासिक वास्तुकला से प्रेरित होगा।
सुविधाएं
यहाँ 3 रेलवे लाइनें, 4 बड़े प्रतीक्षालय और एक फुट ओवरब्रिज (FOB) जैसी आधुनिक सुविधाएँ विकसित की जा रही हैं।
3. पर्यटन और आर्थिक लाभ
वन्यजीव पर्यटन: यह जंक्शन मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क (चीता प्रोजेक्ट) और राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क के बीच एक सीधा रेल लिंक प्रदान करेगा, जिससे अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
औद्योगिक विकास
तीन राज्यों के बीच सीधी कनेक्टिविटी से स्थानीय व्यापार, कृषि उपज के परिवहन और उद्योगों को नई गति मिलेगी।
वर्तमान स्थिति और समय सीमा
ग्वालियर-जौरा खंड: इस पर मेमो ट्रेन पहले से ही संचालित हो रही है। नैरोगेज की पटरी उखाड़ने और नए ट्रैक बिछाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। अधिकांश पुलों का काम, जिसमें कूनो नदी पर बना सबसे बड़ा पुल भी शामिल है, पूरा हो चुका है। 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत तक श्योपुर में बड़ी लाइन की पहली ट्रेन पहुँचने की संभावना है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

सिंगरौली बैंक डकैती-4 घंटे में DGP पहुंचे घटनास्थल पर, 24 घंटे में एक गिरफ्तार

सिंगरौली. बैढन में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े हुई 10 करोड़ के सोने और 20 लाख नगद की सनसनीखेज डकैती के 24 घंटे के अंदर पुलिस को कामयाबी मिली। डकैती में शामिल एक आरोपी को बिहार के रोहतास से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी कमलेश कुमार को डेहरी में सिंगरौली पटना एक्सप्रेस से पकड़ा गया, उसके कब्जे से 15.22 लाख रूपये नगद और 61.77 ग्राम सोना जिसकी अनुमानित कीमत 9 लाख रूपये बरामद की गयी है।
इस हाईप्रोफाइल घटना के बाद पूरा पुलिस महकमा अलर्ट मोड़ में आ गया था। सीएम यादव ने तत्काल डीजीपी कैलाश मकवाणा को घटनास्थल पर भेजा, डीजीपी स्टेट हेलीकॉप्टर से रीवा पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से बैढन पहुंचकर शुक्रवार की रात 10.20 बजे बैंक में जांच की ।सीएम देर रात 12 बजे तक कार्यवाही की मॉनीटरिंग करते रहे। डकैती के बाद से ही आरोपी अलग-अलग दिशाओं में भाग निकले थे। डीजीपी ने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड और यूपी के डीजीपी से संपर्क कर मल्टी -स्टेट घेराबंदी कराई। सीसीटीवी फुटेज से मिले इनपुट के आधार रेल सुरक्षा बल को अलर्ट किया गया। इस पर आरपीएफ ने कमलेश को ट्रेन में पकड़ा। उसके बैग की तलाशी में नोटों के बंडल मिले। पूछताछ में उसने सिंगरौली बैंक डकैती में शामिल होने की बात स्वीकारी। डीजीपी ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी व इनकी सूचना देने पर 50 हजार रूपये के इनाम की घोषणा की है।
एमपी पुलिस ने क्राई और ह्यू नोटिस किया
इसमें पुलिस के साथ जीआरपी, आरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसमें आरोपियों के नाम के साथ पहचान भी होती है जिससे वह जहां दिखें, उन्हें वहीं पर पकड़ा जाये।
मोबाइल खरीदते ही पकड़ा गया आरोपी
आरोपी लूट के पैसों से छत्तीसगढ़-झारखंड के सीमांत इलाके में किसी जगह मोबाइल की दुकान से आईफोन खरीदने पहुंच गया। दुकान में लगे सीसीटीवी में उसकी तस्वीरें कैद होते ही इसकी सूचना को पुलिस को मिलने के बाद पुलिस जबतक दुकान पर पहुंची। तब तक आरोपी निकल चुका था। वहां से वह ट्रेन पकड़ने रेलवे स्टेशन झारखंड के गढवा में पहुंचा था।
4  बदमाशों पर ‌50 हजार रुपए का इनाम घोषित
दोपहर 12:50 बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 5 हथियारबंद डकैत घुसे। 20 मिनट में 20 लाख कैश और 10 करोड़ का सोना लूटकर फरार।
दोपहर 3:00 बजे : सीएम मोहन यादव को भोपाल स्टेट हैंगर पर घटना की जानकारी दी गई। उन्होंने तुरंत डीजीपी को हेलीकॉप्टर से मौके पर भेजने के निर्देश दिए।
शाम 5 बजे : डीजीपी, एडीजी के साथ हेलीकॉप्टर से रीवा रवाना।
शाम 7 बजे : रीवा पहुंचकर सड़क मार्ग से बैढ़न रवाना।
रात 10:20 बजे : डीजीपी घटनास्थल (बैंक) पहुंचे। बैंक कर्मचारियों व गवाहों से पूछताछ
रात 12 बजे : थाने में हाई-लेवल मीटिंग। आईजी, डीआईजी, एसपी सहित अफसर मौजूद। सीमावर्ती इलाकों में नाकाबंदी, टेक्निकल ट्रैकिंग के निर्देश।
पहले बोले- मां की बीमारी के कारण डकैती की, सख्ती से पूछताछ में कहानी झूठी निकली पूछताछ में कमलेश ने पहले मां की बीमारी का बहाना बनाकर खुद को बचाने की कोशिश की। भाई से कॉन्फ्रेंस कॉल पर बात होते ही झूठ सामने आ गया। सख्ती से पूछताछ में उसने बैंक डकैती में शामिल होना कबूल कर लिया। उसके खिलाफ नालंदा और हिलसा में लूट के दो मामले दर्ज हैं। वह दो बार जेल जा चुका है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

पहाड़ियों को हरा-भरा करने के साथ-साथ पर्यटन किया जायेगा विकसित 

ग्वालियर – शहर के आसपास स्थित पहाड़ियों को हरा-भरा बनाने के साथ-साथ नागरिकों के लिये पर्यटन के रूप में विकसित करने का कार्य किया जायेगा। इसके साथ ही इन पहाड़ियों को अतिक्रमण मुक्त रखने तथा अवैध उत्खनन को सख्ती के साथ रोकने का कार्य भी किया जायेगा। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से किए जा रहे इस कार्य में शासन-प्रशासन के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों का सहयोग भी लिया जायेगा।
उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर द्वारा एक जनहित याचिका के संबंध में जारी निर्देशों के पालन में गठित कमेटी की कलेक्टर रुचिका चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया है। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, डीएफओ गौरीशंकर दुबे, एडीएम सीबी प्रसाद, अपर आयुक्त नगर निगम प्रदीप तोमर, न्यायिक सेवा के धर्मेन्द्र रिछारिया, एमडी आयुर्वेद प्रशांत शर्मा, उच्च न्यायालय के शासकीय अभिभाषक रविन्द्र दीक्षित व वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विश्वविद्यालय डॉ. शैलेन्द्र सिंह कुशवाह उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक खेडकर व वरिष्ठ वेटनरी सर्जन आशुतोष गुप्ता ऑनलाइन शामिल हुए।
ग्वालियर के आसपास की पहाड़ियों को हरा-भरा और पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिये सर्वप्रथम पहाड़ियों का चयन किया जाए। इसके साथ ही वन विभाग, नगर निगम एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर इन पहाड़ियों पर वृहद वृक्षारोपण का कार्य किया जायेगा। इसके लिये एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जायेगी। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि पहाड़ियों पर अतिक्रमण न हो, इसके साथ-साथ अवैध उत्खनन को भी सख्ती के साथ रोका जायेगा।
जिला प्रशासन एवं नगर निगम के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग से जिस प्रकार आनंद पर्वत, हरि पर्वत को विकसित करने का कार्य किया गया है। उसी तर्ज पर चिन्हित पहाड़ियों को भी विकसित करने का कार्य किया जायेगा।
बैठक में तय किया गया कि पहाड़ियों को हरा-भरा बनाने के लिये गठित समिति की बैठक 15 दिन में आयोजित की जायेगी। इसके लिये वन विभाग, नगर निगम एवं अन्य विभाग के अधिकारियों को समय-सीमा में कार्ययोजना तैयार करने के दिशा-निर्देश दिए गए। आगामी बैठक में कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जायेगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से ग्वालियर के आसपास की पहाड़ियों को हरा-भरा करना बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान में सभी लोग मिलकर कार्य करेंगे तो सार्थक परिणाम सामने आयेंगे। पुलिस विभाग के माध्यम से भी सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित की जायेंगीं।
जिला वन मण्डलाधिकारी श्री गौरीशंकर दुबे ने कहा कि वन विभाग के माध्यम से पहाड़ियों को हरा-भरा करने के लिये कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जायेगा। इसके साथ ही जल संरक्षण की दृष्टि से भी पहाड़ियों पर ट्रेंच खुदवाने का कार्य किया जायेगा। चिन्हित पहाड़ियों पर बड़े पेड़ लगाए जायेंगे। इसके साथ ही औषधि प्लांट का भी प्रावधान किया जायेगा। वन विभाग के माध्यम से ग्वालियर शहर की चारों विधानसभा में स्थित पहाड़ियों को चिन्हित कर हरा-भरा और पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध बनाने का कार्य किया जायेगा।
शहर भर में वृक्षारोपण का विशेष कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्वालियर के आसपास की चिन्हित पहाड़ियों को भी हरा-भरा करने का सार्थक प्रयास निगम के माध्यम से किया जायेगा।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

शनिवार को 5 जरूरतमंद महिलायें बनी “शक्ति दीदी” लिख रहीं हैं महिला सशक्तिकरण की इबारत

ग्वालियर -महिला सशक्तिकरण की नई इबारत लिखी जा रही है। “शक्ति दीदी” नवाचार के तहत जरूरतमंद महिलाएँ पेट्रोल पंपो पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर का मोर्चा संभाल कर आत्मनिर्भर बनी हैं। शनिवार को 5 जरूरतमंद महिलायें “शक्ति दीदी” बनी । जिले में अब तक 112 जरूरतमंद महिलायें शक्ति दीदी नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर हो चुकी हैं।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने शनिवार को शहीद गेट बारादरी मुरार स्थित बीपी सेल्स पर नीलम मित्तल व आशा बाथम को शक्ति दीदी की जिम्मेदारी सौंपी। कलेक्टर ने फूल मालायें पहनाकर दोनों शक्ति दीदियों का स्वागत किया। साथ ही शक्ति दीदी की जैकेट व पहचान पत्र सौंपा। उन्होंने दोनों शक्ति दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सब आत्मविश्वास के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। जिला प्रशासन व पुलिस आप सबकी मदद के लिये तत्पर है। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालक को भी निर्देश दिए कि शक्ति दीदियों को कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। इस मौके पर सहायक संचालक महिला बाल विकास राहुल पाठक एवं सहायक जिला आपूर्ति अधिकारी सौरभ जैन भी उपस्थित रहे।
इसी तरह गणेश पेट्रोलियम काल्पीब्रिज पर नीतू कुशवाह, दर्शन फिलिंग स्टेशन बिरला हॉस्पिटल रोड पर रूबी एवं रामजानकी फिलिंग स्टेशन गदाईपुरा पर सपना बाथम को विभिन्न अधिकारियों द्वारा शक्ति दीदी के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

दिनदहाड़े 10 तोला सोने की ज्वेलरी भरा बैग छीनकर भागे बदमाश, घटना CCTV में घटना हुई कैद, भाई ही निकला लूट का मास्टरमाइंड

ग्वालियर. बहोड़ापुर थाना इलाके में दिन दहाड़े लूट की घटना सामने आई। एटीएम तिराहे के पास मोटरसाईकिल सवार 2 नकाबपोश बदमाशों ने एक युवती से सोने से भरा बेग् छीन कर फरार हो गये। पीडि़ता की पहचान शेजू सिकरबार के रूप में हुई है। पीडि़ता के अनुसार शनिवार की दोपहर लगभग 1 बजे वह बहोड़ापुर तिराहे स्थित केप्री लोन्स बैंक से सोना लेकर आईआईएफएल फायनेंस कम्पनी में लोन के लिये जमा कराने जा रही थी। इस बीच बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए लगभग 10 तोला सोना की ज्वेलरी से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गये।
पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर स्कूटी सवार दोनों नकाबपोश बदमाशों का चिन्हित किया गया और पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त लूट के प्रकरण में सबसे पहले फरियादिया युवती के भाई को अभिरक्षा में लिया गया, जिसने पूछताछ में अपने दोस्त के साथ उक्त लूट की घटना कारित करना बताया। इसके बाद पुलिस द्वारा उक्त लूट की घटना में वांछित दूसरे आरोपी को भी अभिरक्षा में लिया गया। पकड़े गये दोनों आरोपी विधि विरूद्ध बालक(बाल अपचारी) होना पाये गये।
लूटे गए गहनों की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। ये जेवर शेजू सिकरवार और उनकी मां प्रिया सिकरवार के थे। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन उनकी हरकत पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। शेजू के पिता अरविंद्र सिंह सिकरवार बीएसएफ में पदस्थ हैं और वर्तमान में बंगाल में तैनात हैं। पीड़ित परिवार पुरानी छावनी क्षेत्र का निवासी है। सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसआई संजू दुबे ने बताया कि युवती एक बैंक से सोना निकालकर दूसरे बैंक में गिरवी रखने जा रही थी, तभी एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने बैग छीन लिया। लूटे गए सोने का वजन करीब 10 से 11 तोला बताया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।