Newsमप्र छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने साइबर अपराध नियंत्रण, नशामुक्ति, महिला-बाल सुरक्षा एवं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर दिए दिशा-निर्देश

डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली की होगी विस्तृत समीक्षा
भोपाल, -पुलिस मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में शनिवार को जोनल अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षकों की दो दिवसीय त्रैमासिक समीक्षा बैठक का उदघाटन किया। यह बैठक पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है।प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण, नशामुक्ति, महिला-बाल सुरक्षा तथा सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को पुलिस विभाग की प्रमुख प्राथमिकताएं बताते हुए अधिकारियों को प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी कार्यवाही के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जनजागरूकता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, मानव तस्करी पर नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संबंध में न्यायालयों द्वारा दिए गए निर्देशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जाए।
अभी से प्रशिक्षण, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, आपदा प्रबंधन तथा आधुनिक तकनीक आधारित सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
बैठक के द्वितीय दिवस प्रशासन, प्रशिक्षण, दूरसंचार, योजना एवं प्रबंध, नारकोटिक्स, कल्याण, जीआरपी तथा टेक्निकल सर्विसेज शाखाओं द्वारा प्रस्तुतिकरण दिए जाएंगे। इन प्रस्तुतिकरणों में पुलिस कर्मियों के समय पर स्थानांतरण एवं उनके रोटेशन की स्थिति, अनुकंपा नियुक्ति की पेंडेंसी, पुलिस कर्मियों की भर्ती एवं प्रशिक्षण की वर्तमान स्थिति एवं सिंहस्थ के समय पर पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों को उपलब्ध कराने की तैयारियों की वर्तमान स्थिति, रेल्वे पुलिस की चुनौतियां, मादक पदार्थों की तस्करी व रोकथाम के लिए किए जा रहे उपाय तथा संगठित अपराधों की वर्तमान स्थिति, पुलिस कर्मियों के कल्याण की गतिविधियों और चिकित्सा प्रतिपूर्ति की राशि में वृद्धि पर लिए गए निर्णय का कियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। बैठक में नवीन आपराधिक विधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए न्यायिक विज्ञान प्रयोगशालाओं की क्षमता वृद्धि, पुलिस दूरसंचार एवं डायल 112 इत्यादि विषयों पर भी विस्‍तृत चर्चा की जाएगी।
बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला, पुलिस मुख्‍यालय के समस्‍त विशेष पुलिस महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रदेश के सभी जोनल अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक तथा पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet perabet perabet giriş matbet matbet giriş egebet perabet madridbet betpas maximcasino perabet pashagaming pashagaming nakitbahis egebet mavibet imajbet casibom jokerbet