राष्ट्रीय

Newsराष्ट्रीय

कॉन्फिगरेशन एरर बन गयी भारत के सबसे बड़े विमान हादसे की वजह, अहमदाबाद प्लेन क्रैश

अहमदाबाद. 12 जून 2025 की दोपहर 1.38 बजे अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट एआई171-8 बोइंग 787-8, वीटी एएनबी के हादसे ने यह समझने का मौका दिया है कि टेक ऑफ के दौरान किसी छोटी सी तकनीकी या ऑपरेशन से जुड़ी गलती (कॅन्फिगरेशन एरर) कैसे एक बड़े विमान हादसे में बदल सकती है। वह भी तब जब दोनों पायलट (कैप्टन सुमीत सभरवाल) और फस्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर अनुभवी थे और मौसम बिलकुल साफ था तापमान 43 सेल्सियस था कोई खराब मौसम नहीं था।
कॉन्फिगरेशन एरर क्या होती है?
टेकऑफ के समय कॉन्फिगरेशन एरर का मतलब होता है विमान की उन सेटिंग्स में गलती, जो उसे सही ढंग से उड़ान भरने से रोक देती हैं. इसमें फ्लैप्स की गलत सेटिंग, कम थ्रस्ट, समय से पहले टेकऑफ (रोटेशन), या लैंडिंग गियर न उठाना जैसी गलतियां शामिल होती हैं. ये सभी चीजें विमान के उठने और ऊंचाई पकड़ने की क्षमता पर असर डालती हैं, जिससे विमान स्टॉल कर सकता है या नियंत्रण खो सकता है.

 

Newsराष्ट्रीय

प्लेन डॉक्टर के हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया, एक्सीडेंट के समय 56-60 इंटर्न डॉक्टर मोजूद थे, 6 शव मिले

अहमदाबाद. एयरइंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन सिविल अस्पताल के छात्रावास की 4 बिडिंग से टकराया था। जिनमें रेजीडेंट डॉक्टर निवास करते है। घटना के दौरान हॉस्टल में 50-60 इंटर्न डॉक्टर्स मौजूद थे। वह सभी लंच कर रहे थे। धमाके का असर इतना था कि अंदर मौजूद डॉक्टरों के शव भी टुकड़ों में बिखर गये। घटनास्थल मीडिया टीम से पता चला है कि यहां से 6 शव निकाले जा चुके हैं। विमान में आग लगने से उठे धुएं से छात्रावास की बिल्डिंग पूरी तरह से काली पड़ गयी है। हर ओर सिर्फ मलबा पड़ा था। छात्रावास खण्डर जैसा हो गया है।

देखें हॉस्टल की 20 फोटोज…

अहमदाबाद प्लेन क्रैश साइट पर CISF रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। CISF ने X पर यह तस्वीर पोस्ट की है।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश साइट पर CISF रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। CISF ने X पर यह तस्वीर पोस्ट की है।
प्लेन हॉस्टल बिल्डिंग से टकराया, प्लेन का एक हिस्सा वहां अटक गया।
प्लेन हॉस्टल बिल्डिंग से टकराया, प्लेन का एक हिस्सा वहां अटक गया।
क्रैश के बाद प्लेन के व्हील हॉस्टल बिल्डिंग पर गिरे।
क्रैश के बाद प्लेन के व्हील हॉस्टल बिल्डिंग पर गिरे।
हॉस्टल मैस की वो दीवार जिससे प्लेन टकराया। इसमें प्लेन का बड़ा हिस्सा नजर आ रहा है।
हॉस्टल मैस की वो दीवार जिससे प्लेन टकराया। इसमें प्लेन का बड़ा हिस्सा नजर आ रहा है।
हॉस्टल की मैस की तस्वीर। जब प्लेन बिल्डिंग से टकराया तब वहां लंच चल रहा था।
हॉस्टल की मैस की तस्वीर। जब प्लेन बिल्डिंग से टकराया तब वहां लंच चल रहा था।
मैस की कैंटिन जहां प्लेन टकराने के सामान बिखर गया। बाहर की तरफ आग लग गई थी।
मैस की कैंटिन जहां प्लेन टकराने के सामान बिखर गया। बाहर की तरफ आग लग गई थी।
हादसे के बाद रेस्क्यू में जुटीं बचाव टीमें।
हादसे के बाद रेस्क्यू में जुटीं बचाव टीमें।
अहमदाबाद सिविल अस्पताल के हॉस्टल की वो 4 बिल्डिंग जो प्लेन क्रैश की जद में आईं।
अहमदाबाद सिविल अस्पताल के हॉस्टल की वो 4 बिल्डिंग जो प्लेन क्रैश की जद में आईं।
प्लेन क्रैश के बाद बिल्डिंग में लगी आग के बाद अफरा-तफरी मच गई।
प्लेन क्रैश के बाद बिल्डिंग में लगी आग के बाद अफरा-तफरी मच गई।
हॉस्टल बिल्डिंग के बाहर मलवा हटाती निगम की टीमें।
हॉस्टल बिल्डिंग के बाहर मलवा हटाती निगम की टीमें।
इस फोटो में प्लेन का अगला हिस्सा दिख रहा है, जो बिल्डिंग से टकराने के बाद आगे की तरफ निकल गया।
इस फोटो में प्लेन का अगला हिस्सा दिख रहा है, जो बिल्डिंग से टकराने के बाद आगे की तरफ निकल गया।
हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने हटाया।
हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने हटाया।
सिविल हॉस्पिटल की बिल्डिंग के पास खड़ी कई गाड़ियों में भी आग लग गई।
सिविल हॉस्पिटल की बिल्डिंग के पास खड़ी कई गाड़ियों में भी आग लग गई।
जिस बिल्डिंग से फ्लाइट टकराई, वहां सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। कई डॉक्टर्स भी हादसे में घायल हैं।
जिस बिल्डिंग से फ्लाइट टकराई, वहां सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। कई डॉक्टर्स भी हादसे में घायल हैं।
घटनास्थल पर विमान का मलबा पड़ा है। इसमें से कई लोगों के शव निकाले गए हैं।
घटनास्थल पर विमान का मलबा पड़ा है। इसमें से कई लोगों के शव निकाले गए हैं।
सिविल हॉस्पिटल की बिल्डिंग में रेस्क्यू जारी है। इसी से प्लेन टकराया था।
सिविल हॉस्पिटल की बिल्डिंग में रेस्क्यू जारी है। इसी से प्लेन टकराया था।
सिविल हॉस्पिटल की बिल्डिंग जलकर खाक हो गई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सिविल हॉस्पिटल की बिल्डिंग जलकर खाक हो गई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
घटनास्थल पर एअर इंडिया की फ्लाइट का एक पहिया मिला है। पूरी फ्लाइट का सिर्फ मलबा बचा है।
घटनास्थल पर एअर इंडिया की फ्लाइट का एक पहिया मिला है। पूरी फ्लाइट का सिर्फ मलबा बचा है।
CISF ने बताया कि एअर इंडिया की फ्लाइट AI 171 क्रैश होने के बाद राहत-बचाव काम जारी है।
CISF ने बताया कि एअर इंडिया की फ्लाइट AI 171 क्रैश होने के बाद राहत-बचाव काम जारी है।
फोटो में सिविल हॉस्पिटल की बिल्डिंग दिख रही है। इसी से टकराकर प्लेन क्रैश हुआ था।
फोटो में सिविल हॉस्पिटल की बिल्डिंग दिख रही है। इसी से टकराकर प्लेन क्रैश हुआ था।
Newsराष्ट्रीय

एयरइंडिया का प्लेन क्रैश, 242 यात्री सवार थे

विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई और चारों ओर धुआं नजर आने लगा।

अहमदाबाद. गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया है। एयरपोर्ट की दीवार से टकरा गया है। इसमें 242 यत्री सवार थे। क्रैश साइट से आसमान में काला धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है। रेस्क्यू टीएम घटनास्थल पर पहुंच गयी है। ऐसा बताया जा रहा है कि अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तत्काल बाद यह हादसा हुआ है।
यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। और अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ समय बाद मेघानी नगर के पास क्रैश हो गया। एयरपोर्ट से मेघानी नगर की दूरी 15 किमी के करीब है।

एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. (Aajtak Photo)

एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी 15 किलोमीटर के करीब है. हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ी मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया।  सोशल मीडिया पर प्लेन क्रैश के कई वीडियो वायरल हैं, जिनमें दुर्घटनास्थल से धुएं का काला गुबार आसमान में उठता हुआ दिखाई दे रहा है।  इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम की तैनाती मौके पर की गई है।  अधिकारियों ने अभी तक दुर्घटना के कारण की पुष्टि नहीं की है।  मेघानीनगर क्षेत्र के निकट धारपुर से भारी धुआं दिखाई दे रहा है। बीएसएफ और एनडीआरएफ की टीमों को दुर्घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।  क्रैश प्लेन बोइंग का 787 ड्रीमलाइनर बताया जा रहा है, जो 11 साल पुराना था.एअर इंडिया के विमान AI-171 ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी थी और यहां कुछ देर के ठहराव के बाद गुरुवार दोपहर लंदन के लिए टेक ऑफ किया क्रैश हो गया।

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें 242 पैसेंजर सवार थे। इसने लंदन के लिए उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि टेकऑफ के बाद यह एयरपोर्ट की बाउंड्री भी क्रॉस नहीं कर पाया था कि इसमें धमाका हो गया। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस विमान में सवार थेविमान एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ, जो एयरपोर्ट कैंपस से सटा हुआ है। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।

हादसे की तस्वीरें…

विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई और चारों ओर धुआं नजर आने लगा।
विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई और चारों ओर धुआं नजर आने लगा।

 

Newsराष्ट्रीय

सोनम ने राजा की हत्या करना किया स्वीकार, राजा की मां से गले लिपट कर रोया

प्रेमी राज कुशवाह के साथ सोनम रघुवंशी.

इंदौर. मेघालय के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस ने सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह का आमना-सामना करवाया। जिसके बाद सोनम टूट गयी और उसने अपने पति राजा की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने पुख्ता सबूतों के साथ दोनों का आमने-सामने बिठाया है। जिसके बाद सोनम के पास छिपाने को कुछ नहीं बचा। मेघालय पुलिस के ऑपरेशन हनीमून के तहत 23 मई को शिलांग के सोहरा में हुई राजा रघुवंशी की हत्या की जांच में बड़ा खुलासा हुआ।
पुलिस ने सोनम और राज कुशवाहा को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की। 42 सीसीटीवी फुटेज, खून से सनी जैैकेट, सोनम का रेनकोर्ट और अन्य सबूतों को सामने रखा गया। सबूतों के दबाव में सोनम टूट गयी। उसने स्वीकार किया है कि उसने राज कुशवाह और 3 सुपारी किलर्स आकाश राजपूत, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर और आनंद कुर्मी के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी।
सोनम का भाई राजा की मां से गले लिपट कर रोया
ट्रांसपोर्ट व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पत्नी सोनम सहित 5 आरोपियों को कुछ देर में शिलांग न्यायलय में पेश किया जायेगा। उधर, इन्दौर में सोनम का भाई गोविंद अचानक राजा के परिवार से मिलने के लिये उनके घर पहुंचा। गोविंद ने राजा की मां और भाई से मुलाकात की। मां के गले लगकर रोया भी।
गोविंद ने कहा है कि आरोपी राज कुशवाह और सोनम के बीच अफेयर नहीं था। वह राज को राखी बांधती थी। राजा के हत्यारों को सजा मिलनी चाहिये। राजा के भाई विपिन ने बताया कि गोविंद घर आया था। उसने माफी मांगी और बोला -मम्मी जी मेरी बहन की गलती की है। सोनम ने जो गलती की है। उसके लिये उसे सजा-ए-मौत होनी चाहिये।

सोनम का भाई गले मिला तो फूटकर रो पड़ी राजा की मां

राजा की मां से सोनम का भाई गले मिला तो वो फूटकर रोने लगी। उन्होंने कहा-मुझे जरा भी अहसास नहीं हुआ कि वो ऐसा कुछ करेगी। वो इतना बड़ा कदम उठा लेगी। उसके मन में कुछ था तो बता देती भैया। ऐसा मालूम होता तो हम शादी क्यों करते।

Newsराष्ट्रीय

राजा रघुवंशी हत्याकांड की सुलझ गयी गुत्थी, चारों आरोपियों ने स्वीकार किया जुर्म, सोनम की नजरों के सामने हुआ था मर्डर

इंदौर क्राइम ब्रांच के ऑफिस में चारों आरोपियों ने कुबूला गुनाह

नई दिल्ली. राजा रघुवंशी की हत्या के चारों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि उन्होंने राजा रघुवंशी की हत्या की है और हत्या के बाद उनका शव एक गहरी खाई में फेंक दिया था। इन्दौर क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के इस कबूलनामे की पुष्टि की है। जिसमें राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी मुख्य आरोपी और साजिशकर्त्ता बताई जा रही है।
क्राइम ब्रांच के अनुसार सबसे पहला वार विशाल उर्फ विक्की ठाकुर ने राजा पर किया था। रोक-टोक के दौरान आरोपियों ने बताया है कि वह इंदौर से ट्रेन से पहले गुवाहाटी गये और वहां शिलांग पहुंचे। इन्दौर से सीधे ट्रेन नहीं होने की वजह से उन्हें कई ट्रेनें बदलनी पड़ी ताकि वह मेघालय पहुंच सकें।
गाजीपुर से हिरासत में ली गई थी सोनम
सोनम रघुवंशी को सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में से हिरासत में लिया गया था. उसने पूछताछ में बताया कि उसने मदद के लिए एक ढाबा मालिक से संपर्क किया. उसने दावा किया कि उसे लूटने की कोशिश की गई थी, जिसके बाद वह बेहोश हो गई और उसे याद नहीं है कि वह गाजीपुर में कैसे पहुंची।
मेघालय हनीमून पर गए थे राजा
इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी ने सोनम रघुवंशी से मर्डर के 12 दिन पहले शादी की थी. वे मेघालय हनीमून के लिए गए थे. इसके बाद वे 23 मई को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में थे, जहां से कहा जा रहा है कि वेलापता हो गए थे. राजा रघुवंशी का शव 2 जून को एक खाई में मिला था।

 

 

Newsराष्ट्रीय

द्वारका में अपार्टमेंट की 6वीं मंजिल में लगी आग, छत से कूंदे बाप-बेटे सहित 3 की मौत

नई दिल्ली. द्वारका सेक्टर 13 में मंगलवार की सुबह एक अपार्टमेंट की 6वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में आग लग गयी। आग इतनी भयावह थी कि लपटों से पूरी बिल्डिंग घिर गयी। जिसके बाद आसपास के इलाके में अफरा तफरी मची गयी। बिल्डिंग में आग लगने की खबर मिलने के बाद घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की 8 गाडि़यां पहुंच गयी है। फायरकर्मी आग पर काबू पाने की कोषिश कर रहे हैं। फायर विभाग के अधिकारी ने बताया कि सुबह लगभग 10 बजे द्वारका के एक अपार्टमेंट में 6वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लगने की खबर मिली थीं। फ्लैट में आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 8 गाडि़यां घटनास्थल पर पहुंच गयी। आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
7वीं कूदं जान बचाने के लिये
आग लगने के बाद 2 बच्चे और उनके पिता 7वीं मंजिल से नीचू कूंद गये वहां मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें पास के अस्पताल में ले गये। जहां उपचार के दौरान की उनकी मौत हो गयी।
2-3 लोगों बिल्डिंग में फंसे होने की संभावना
एक अधिकारी ने बताया कि फ्लैट में 2’3 लोगों के फंसे होने की संभावना है। फिलहाल किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आयी है। वहीं आग लगने की वजहों का पता लगाने के लिये जांच शुरू की जा चुकी है। स्थानीय निवासियों में इस घटना से दहशत को माहौल है और आसपास के इलाके में भीड़ जमा हो गयी है।

Newsराष्ट्रीय

हाईकोर्ट परिसर में अंबेडकर प्रतिमा विवाद को लेकर मप्र कांगेस केसी वेणुगोपाल मिलेगी, कांग्रेस ’-वकीलों के साथ बनायेंगे रणनीति

भोपाल. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच के परिसर में डॉ. भीमराव अंबेबडकर की प्रतिमा को लेकर वकीलों के बीच चल रहे विवाद को राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा बनाया हुआ है। इस मामले पर आज मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेता दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में ग्वालियर-चम्बल इलाके के विधायकों, जिलाध्यक्षों और पार्टी के पदाधिकारियों, वकीलों के साथ रणनीतिक बैठक करेंगे।
कांग्रेस रणनीति बनायेगी डॉ. अबेडकर की प्रतिमा को लेकर
दिल्ली में बैठक कर कांग्रेस अंबेडकर प्रतिमा को लेकर अपनी रणनीति बनायेगी। ग्वालियर-चंबल रीजन के कांग्रेस नेताओं और वकीलों के सुझावों पर कांग्रेस इस मामल पर अपनी रणनीति बनायेगी। दिल्ली में होने वाली बैठक में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रेदश प्रभारी हरीश चौधरी, ग्वालियर-चम्बल के प्रतिनिधि मण्डल के साथ कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिलेंगे।

Newsराष्ट्रीय

DGP मेघालय बोली-सोनम ने ही पति राजा की हत्या कराई, ADCP राजेश दंडोतिया बोले-शिलांग पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले जायेगी

इंदौर. ट्रांसपोर्ट व्यापारी राजा रघुवंशी की शिलांग में हत्या के बाद लापता उनकी पत्नी सोनम 17 दिनों के उत्तरप्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली। इसके बाद मेघालय डीजीपी इदाशीशा नोंग्रांग ने दावा किया है कि पत्नी (सोनम) ने ही पेशेवर हत्यारों को सुपारी देकर हत्या करवाई है।
इधर, सोनम के पिता ने इस बात को मानने से मना कर दिया है कि उनकी बेटी ने अपने पति की हत्या कराई होगी। उनका कहना है कि मेरी बेटी बेगुनाह है। वहीं, मामले में 5 संदिग्धों को हिरासत में भी लियागया है। राज कुशवाह, विशाल चौहान का इन्दौर जबकि आकाश राजपूत को इन्दौर के पास और आनंद कुर्मी को बीना के बसाहरी गांव से दबोचा गया है। यूपी में ललितपुर के दिगवार गांव से आकाश लोधी को हिरासत में लिया गया। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर ले जाएगी शिलॉन्ग पुलिस
इंदौर में एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि तीन आरोपियों राज कुशवाह, विशाल चौहान और आकाश राजपूत को कल रात में हिरासत में लिया गया था। शिलॉन्ग पुलिस ने इनसे पूछताछ की थी। इस दौरान कुछ ऐसे सबूत मिले हैं, जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।शिलॉन्ग पुलिस कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर रवाना होगी। बीना से हिरासत में लिए गए चौथे आरोपी को इंदौर लाया जा रहा है। उसके खिलाफ भी सबूत मिलेंगे तो गिरफ्तार किया जाएगा।
ललितपुर से पकड़ाया 5वां संदिग्ध आकाश
इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघालय पुलिस ने यूपी के ललितपुर से भी एक युवक को गिरफ्तार किया है। रविवार रात शिलॉन्ग पुलिस ने ललितपुर के कोतवाली महरौनी के दिगवार गांव में छापामारी की। पुलिस ने यहां आकाश लोधी (18) को हिरासत में लिया। पड़ोसियों के बताया- आकाश अपने पिता राघवेंद्र लोधी के साथ इंदौर में रहता है। वह रविवार की शाम ही गांव पहुंचा था।
गहने चोरी करने से रोका तो पति का मार दिया
काशी ढाबे के संचालक साहिल यादव का एक और बयान सामने आया है। उसने बताया कि सोनम को कुर्सी पर बैठने के आधे घंटे बाद पूछा था कि दीदी क्या हुआ। इस पर सोनम ने कहा कि मई में मेरी शादी हुई थी। हम मेघालय घूमने गए थे। बीच रास्ते में गहने चोरी करते समय मेरे पति बचाव कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मार दिया गया।

Newsराष्ट्रीय

मुंबई की लोकल ट्रेन से गिरकर 5 यात्रियों की मौत

मुंबई. एक लोकल ट्रेन में सोमवार को बड़ा हादसा घटित हुआ। चलती ट्रेन से 8 यात्री रेलवे ट्रैक पर गिर गये। जिनमें से 5 यात्रियों की मौत हो गयी है। सेंट्रल रेलवे का कहना है कि यह हादसा दिवा-कोपर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ है। सेंट्रल रेलवे का कहना है कि कुछ यात्री छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (सीएसएमटी) की तरफ जा रही लोकल ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। मुंब्रा स्टेशन के पास कुछ यात्री ट्रेन से नीचे गिर गये। यात्रियों के गिरने की वजह से अत्याधिक भीड़ बताई जा रही है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे प्रशासन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को तत्काल पास अस्पताल में ले जाया गया। मामले की जांच चल रही है। इस घटना से स्थानीय सेवायें प्रभावित हुई है।
प्रारंभिक जांच में बताया गया है कि ट्रेन में बहुत भीड़ थी। जिस कारण से यह यात्री ट्रेन के दरवाजे पर लटक कर सफर कर रहे थे। इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें यात्रियों को ट्रेन से गिरते देखा जा सकता है। इन यात्रियों को ट्रैक से उठाया गया और प्लेटफार्म पर लाया गया। यह यात्री गंभीर रूप से घायल थे। इनके कपड़े फट गये थे। मृतकों की पहचान की जा रही है। सभी मृतक 30 से 35 साल के बीच के हैं। मुंब्रा रेल हादसे पर सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल धनराज नीला ने बताया कि मुंब्रा से दीवा जा रही लोकल ट्रेन में यात्रा कर रहे 8 यात्री ट्रैक पर गिर गये। कसारा जाना वाली लोकल ट्रेन के गार्ड ने इसकी सूचना दी। इन लोगों को उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे के बाद रेलवे बोर्ड ने फैसला किया है कि नये रेक में ऑटोमैकि डोर क्लोजर लगेंगे। ट्रेनों सभी दरवाजे स्वयं से बंद होंगे।

Newsराष्ट्रीय

सोनम ने ही कराई राजा रघुवंशी की हत्या, भाड़े पर बुलाये थे हत्यारे, सोनम सहित 4 लोग गिरफ्तार

गाजीपुर. इन्दौर की सोनम जिसने महज 28 दिन पहले 7 फेरे लिये, सिन्दूर लगाया, व्रत किये और फिर 20 मई को पति राजा रघुवंशी के साथ हनीमून पर शिलांग चली गयी। लेकिन वहां से जो खबर सामने आयी है। उसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। राजा की लाश गहरी खाई में मिली और सोमन लापता। अब 17 दिन बाद कहानी में आया जबरदस्त ट्विस्ट आया। सोनम जिन्दा मिली, यूपी के गाजीपुर से पुलिस ने हिरासत में ले लिया और खुलासे ने सभी को चौंका दिया है।
सूत्रों के अनुसार सोनम का पहले से किसी और युवक से लव अफेयर था और उसी के चलते पति राजा की हत्या की साजिश रची गयी। राजा को प्रेमजाल में फंसाकर शिलांग ले जायागया। जहां उसे सुनियोजित तरीके से मौत के घाट उतार दिया गया है।
‘4 लोग थे, हिंदी में बात कर रहे थे’
मावलाखियात के गाइड अल्बर्ट पैड ने बताया था कि उन्होंने दंपती को तीन पुरुष पर्यटकों के साथ 23 मई को सुबह 10 बजे के आसपास नोंग्रियात से मावलाखियात तक 3,000 से अधिक सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा था। अल्बर्ट ने कहा था कि वह इंदौर के दंपती को पहचानते हैं, क्योंकि उन्होंने एक दिन पहले उन्हें नोंग्रियात तक चढ़ने के लिए अपनी सेवाएं देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था और एक अन्य गाइड को किराये पर कर लिया था।
‘चारों पुरुष आगे चल रहे थे, जबकि महिला पीछे थी’
उन्होंने बताया था कि चारों पुरुष आगे चल रहे थे, जबकि महिला पीछे थी। चारों पुरुष हिंदी में बातचीत कर रहे थे, लेकिन मैं समझ नहीं पाया कि वे क्या बोल रहे थे, क्योंकि मैं केवल खासी और अंग्रेजी ही जानता हूं। उन्होंने बताया कि उन लोगों ने शिपारा होमस्टे में रात बिताई और अगले दिन बिना गाइड के ही लौट आए। अल्बर्ट ने दावा किया था कि जब मैं मावलाखियात पहुंचा, उनका स्कूटर वहां नहीं था। इंदौर के दंपती का किराये का स्कूटर मावलाखियात के पार्किंग स्थल से कई किलोमीटर दूर सोहरारिम में पाया गया और उसमें चाबी लगी हुई थीं।

hacklink satın al holiganbet betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş