राष्ट्रीय

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

भोजशाला के गर्भगृह में 6.27 बजे पर विराजी मां वाग्देवी, दिन भर हवन और अनुष्ठान चला

धार. ऐतिहासिक भोजशाला में रविवार की सुबह वह पल आया, जिसका 700 वर्षो का इंतजार हिन्दू समाज इंतजार कर रहा था। एएसआई के आदेश के बाद सुबह 6.27 बजे मां वाग्देवी के प्रतिकृति स्वरूप को गर्भगृह में स्थापित किया गया है।
मंत्रोच्चार, हवन और वास्तु पूजन के बीच पूरा परिसर मां सरस्वती और राजा भोज के जयकारों से गूंज उठा। मोतीबाग चौक स्थित ज्योति मंदिर से मैहर वाली माता की ज्योत और मां वाग्देवी की प्रतिकृति स्वरूप को सिर पर रखकर ढोल-बाजों के साथ भोजशाला लाया गया। जैसे ही मां का स्वरूप गर्भगृह तक पहुंचा, श्रद्धालु भावुक हो उठे। ढोल की थापर युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गो ने जमकर नृत्य किया।
केन्द्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर भी महिलाओं के साथ नृत्य करती नजर आयी। उन्होंने कहा है कि कोर्ट के फैसले के बाद अब प्रतिमा को वापिस लाना संभव हो गया है। भोज उत्सव समिति के गोपालशर्मा का कहना है कि अभी मां की आत्मा स्थापित हुई है। अब लंदिन से मां वाग्देवी की मूल प्रतिमा लाकर भोजशाला में स्थापित की जायेगी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

NEET पेपर लीक कांड में 9वां आरोपी न्यायालय में पेश, बॉटनी टीचर मंधारे 14 दिन की कस्टडी में, कदम के नांदेड फ्लैट पर छापा

पुणे की बॉटनी टीचर मनीषा मंधारे NTA की पेपर सेटिंग कमेटी का हिस्सा रही है। - Dainik Bhaskar
नई दिल्ली. नीट यूजी 2026 पेपर लीककांड में गिरफ्तार 9वीं आरोपी को सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया है। जहां पर कोर्ट ने बॉटनी टीचर मनीषा मंधारे को 14 दिन की कस्टडी में भेज दिया है। पूणे की बॉयोलॉजी लेक्चरर मनीषा मंधारे को दिल्ली में सीबीआई हेडक्वार्टर में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था।
मंधारे जानती थी कि एग्जाम में कौन से सवाल आयेंगे। उसने एग्जाम से पहले ही पुणे में स्पेशल कोचिंग क्लास चलाई। वहां छात्रों को बॉटनी और जूलॉजी केकरवाये थे। जांच में यह भी सामने आया है कि मंधारे ने पुणे से गिरफ्तार ब्यूटीशियन मनीषा बाघमारे के माध्यम नीट देने वाले स्टूडेंट्स को अपने कोचिंग में प्रवेश दिलाया था। सीबीआई ने इस मामले में जयपुर, दिल्ली, गुरूग्राम, पुणे, नासिक और अहिल्यानगर से अभी तक 9 आरोपियों को हिरासत में लिया है। टीम ने रविवार को नांदेड में एक आरोपी केक फ्लैट पर भी छापा मारा है।

सवाल नोट
लाखों रूपये पेपर के एवज में लिये मंधारे ने
सीबीआई के अनुसार मनीषा मंधारे और मनीषा बाघमारे ने छात्रों और उनके पैरेंट्स से लीक पेपर देने के बदले लाखों रूपये लिये और बाद में मनीषा बाघमारे ने अपने कॉन्टेक्ट्स के और लोगों तक पेपर पहुंचाये। मनीषा बाघमारे 14 मई को गिरफ्तार की गयी थी।
मनीषा बाघमारे और पेपर लीक के मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी से पूछताछ के आधार पर ही मनीषा मंधारे की गिरफ्तारी की गयी है। कुलकर्णी लातूर का केमिस्ट प्रोफेसर है। कई वर्षो तक नीट पेपर सेटिंग से जुड़े पैनल का हिस्सा थे। एजेंसी के अनुसार कुलकर्णी ने अप्रैल के अंतिम सप्ताह में अपने घर पर स्पेशल क्लास लेकर छात्रों को वह सवाल, ऑप्षन और जवाब बताये थे। जो बाद में परीक्षा में आये।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

8th Pay Commission की बैठक में सैलरी, पेंशन और महंगाई भत्ते पर होगी चर्चा, 18 मई शुरू होगी 8वें वेतन आयोग की बैठकें

18 महीने बाद रिपोर्ट 

नई दिल्ली. 8th Pay Commission केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंसनर्स के वेतन और अलाउंस में बदलाव को लेकर 8th Pay Commission  कल यानी कि 18 मई से अब दूसरे राज्यों बैठक शुरू करने जा रहा हैैं। इस बैठक में पहले आयोग से कर्मचारी संघों ने अपनी मांग रखी है कि जिस पर इस बैठक में चर्चा हो सकती है। जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में आयोग की टीम 18-19 मई को हैदराबाद के दौरे पर रहेगी। इस 2 दिवसीय दौरे के दौरान आयोग अलग-अलग केन्द्रीय सरकारी संगठनों, संस्थानों, कर्मचारी यूनियनों और पेंशनर्स एसोसियेशनों के साथ मुलाकात करेगा और उनकी बातों को सुनेगा।
बैठक इन जगहों पर होगी
तेलंगाना के बाद8th Pay Commission  देश के अन्य राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों का दौरा करेगा। इस आयोग ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद विशाखापट्नम (आंध्रप्रदेश), जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 1-4 जून और लद्दाख के लेह में 8 जून में भी इस तरह की बैठकें होगी।
18 माह बाद रिपोर्ट
8th Pay Commission  को 18 महीने में रिपोर्ट सौंपनी है। जिस वजह से यह अलग-अलग राज्यों में बैठके कर रहा है। फायनल रिपोर्ट पेश करने के बाद सरकार इस पर फैसला लेगी कि कर्मचारियों का वेतन कितना बढ़ेगा।
बैसिक सैलरी की मांग
कर्मचारी संगठनों की ओर से मिनिमम बेसिक पे को 18 हजार से बढ़ाकर 69 हजार करने की मांग की गयी है और साथ ही फिटमेंट फैक्टर को 3.83 गुना करने की बात कर रहे है। पुरानी पेंशन योजना शुरू करने की भी मांग की जा रही है। इसके अलावा, कर्मचारी DA मर्जर की भी मांग कर रहे है।
बैठक क्यों हैं खास
हैदराबाद की बैठक इसलिये अहम है कि क्योंकि करोडों कर्मचारियों और पेंशनर्स की इस बैठक पर नजर है। ग्राउंड स्तर पर कर्मचारियों की मुलाकात सीधेतौर पर आयोग से होगी और वह अपनी मांग रख पायेंगें।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

शनि जयंती के मौके पर शनि मंदिरों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, वट सावित्री व्रत, अमावस्या पर विशेष संयोग

वट सावित्री व्रत और अमावस्या का विशेष संयोग; दान-पुण्य और पूजा का विशेष महत्व|ग्वालियर,Gwalior - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. न्याय और कर्मफल के देवता भगवान शनिदेव की जयंती शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इस बार शनि जयंती के साथ अमावस्या और वट सावित्री व्रत का दुर्लभ संयोग बनने से धार्मिक महत्व और बढ़ गया हे। शनि जयंती पर ग्वालियर के सभी शनिदेव मंदिरों पर सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में भक्त पहुंच कर पूजा-अर्चना कर रहे है। भक्त शनिदेव भगवान को काले-तिल, तेल पुष्प् चढ़ाकर घर परिवार में सुख शांति लम्बी उम्र की कामना कर रहे है। मंदिर पर आये भक्तों का कहना है कि वह शनि जयंती पर मंदिर पर आये हैं। पूजा चक्र भगवान को आर्शीवाद ले रहे है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर स्थित प्राचीन नवग्रह मंदिर पर पूजा अर्चना करने पहुंचे भक्तों का कहना है कि नवग्रह मंदिर पर शनिदेव भगवान की पूजा अर्चनाकर आशीर्वाद लेने आये है। यह प्राचीन मंदिर है। जहां पर हर शनिवार अगर कोई भक्त आकर कोई भी मनोकामना मांगता है तो भगवान शनिदेव प्रसन्न होकर उसकी मनोकामना पूरी कर देते हैं। भगवान उसके पूरे कष्ट हर लेते हैं। ग्वालियर का प्राचीन नवग्रह मंदिर करीब डेढ सो वर्ष पुराना है। यह मंदिर सिंधिया स्टेट पर बिछाई गयी नैरोगेज ट्रेन के लिये गयी रेलवे लाइन के पटरी के नजदीक बना है।
महिलाओं का रहेगा निर्जला व्रत
वहीं सौभाग्य और पति की लंबी आयु की कामना के लिए महिलाएं वट सावित्री व्रत रखेंगी। महिलाएं वट वृक्ष की पूजा कर देवी सावित्री और यमराज का स्मरण करेंगी। ज्योतिषाचार्य रोहित उपाध्याय के अनुसार, यह व्रत बेहद कठिन माना जाता है, क्योंकि इसे निर्जला रखा जाता है। व्रत रखने वाली महिलाएं दिनभर अन्न और जल का त्याग करती हैं। उन्होंने कहा कि इस दिन पति-पत्नी को आपसी विवाद से बचना चाहिए और एक-दूसरे के प्रति सकारात्मक भाव रखना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार ऐसा करने से दांपत्य जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

मस्जिद पर बज रहे लाउडस्पीकर बंद कराने पहुंची पुलिस टीम से झड़प, पुलिस चौकी में तोड़फोड़-लाठीचार्ज

आसनसोल. पश्चिम बंगाल के आसनसोल -दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट इलाके के जहांगीर मोहल्ला इलाके में शुक्रवार-शनिवाद की देर रात उस वक्त तनाव फैल गया।जब धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर उपयोग को लेकर राज्य सरकार के नये नियमों का लागू कराने पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया। देखते-देखते ही मामला इतना बढ़ गया कि कि गुस्साई भीड ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया और वहां जमकर तोडफोड़ की। घटना के बाद इलाके में भारी तादाद पुलिस बल तैनात किया। हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार ने हाल ही में मस्जिदों और मंदिरों सहित सभी धार्मिक संस्थानों में लाउडस्पीकर के उपयोग को काबू में करने के लिये नये सिरे दिशा-निर्देश जारी किये है। इन नियमेां के तहत धार्मिक स्थलों पर लगाये गये। माइक्रोफोन और साउंड सिस्टम की आवाज केवल परिसर तक सीमित रखने के लिये कहा गया है। ताकि आसपास के इलाकों में ध्वनि प्रदूषण को रोका जा सके। प्रशासन ने सभी धार्मिक संगठनों से इनय नियमों का पालन करने की अपील की थी।
बवाल के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज
पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि फिलहाल स्थिति काबू में है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिये इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। पुलिस हमले में शामिल लोगों की पहचान करने के लिये सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो की जांच जारी है। मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाये रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

MP हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना वाग्देवी का मंदिर, अयोध्या केस को फैसले का माना आधार, मुस्लिमों नहीं होगी नमाज का इजाजत

फैसले के मद्देनजर इंदौर और धार जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। शुक्रवार होने से संवेदनशीलता और बढ़ गई है, क्योंकि इसी दिन मुस्लिम समाज भोजशाला परिसर में जुमे की नमाज अदा करता है। प्रशासन ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
इंदौर. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने धार स्थित भोजशाला को वाग्देवी मंदिर माना है। शुक्रवार को दिये गये फैसले में हाईकोर्ट ने कहा है कि हमने पुरातात्विक और ऐतिहासिक तथ्यों, एएसआई की सर्वे रिपोर्ट पर विचार किया है। एएसआई एक्ट के प्रावधानों के साथ अयोध्या मामले को भी आधार माना है। न्यूज वेबसाइट बार एंड बेंच के अनुसार हाईकोर्ट ने कहा है कि एंतिहासिक और संरक्षित जगह देवी सरस्वती का मंदिर है। केन्द्र सरकार औरा एएसआई यह फैसला लें कि भोजशाला का मैनेजमेंट कैसा रहेगा। 1958 एक्ट के तहत इस प्रॉपर्टी पूरा मैनेजमेंट एएसआई के हाथ में ही रहेगा।
हाईकोर्ट ने ASI  का 2003 का वह आदेश भी रद्द कर दिया है। जिसमें एएसआई ने भोजशाला में हिन्दुओं को पूजा का अधिकारी नहीं दिया था। उस आदेश को भी खारिज कर दिया है जिसमें मुस्लिमों को नमाज पढ़ने का अधिकार दिया गया था।

कोर्ट ने क्या कहा?
फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि भोजशाला का मूल स्वरूप संस्कृत शिक्षा केंद्र का था।  अदालत ने ASI सर्वे और वैज्ञानिक अध्ययन पर भरोसा जताते हुए कहा कि पुरातत्व एक विज्ञान है और कोर्ट वैज्ञानिक निष्कर्षों पर भरोसा कर सकती है।  कोर्ट ने कहा कि सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है कि ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व वाली संरचनाओं का संरक्षण करे।

हाईकोर्ट की सुनवाई किसने किया तर्क दिये

हिन्दू पक्ष
भोजशाला पर प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट लागू नहीं होता है। यह एएसआई द्वारा संरक्षित स्मारक है। प्राचीन स्मारक एवं पुरातात्विक स्थल एवं अवशेष अधिनियम 1951 की सूची में भोजशाला का नाम दर्ज है। वर्ष 2024 में अश्विनी उपाध्याय केस में दिये गये तर्क को भोजशाला मामले में लागू नहीं किया जा सकता है। 17 अप्रैल 2003 को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश को निरस्त करने की मांग, हाईकोर्ट से आग्र्रह किया कि भोजशाला का धार्मिक स्वरूप तय कर इसे पूर्णरूप से हिन्दू समाज को सौंपा जाये। इससे मां सरस्वती की पूजा और हवन सालभर निर्बाध रूप से किया जा सके।
मुस्लिम पक्ष
वरिष्ठ अधिवक्ता शोभा मेनन ने हाईकोर्ट में कहा है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि भोजशाला मंदिर है। मस्जिद है या जैनशाला। विवादित स्थल का धार्मिक स्वरूप तय करने का अधिकार सिविल कोर्ट को है। हाईकोई अनुच्छेद 226 के तहत रिट अधिकार क्षेत्र में सुनवाई कर रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद ने एएसआई सर्वे पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उपलब्ध कराई गयी वीडियोग्राफी स्पष्ट नहीं है। रंगीन तस्वीरें भी नहीं दी गयी है। उन्होंने अयोध्या फैसले का उल्लेख करते हुए कहा है कि वहां रामलला विराजमान की मूर्ति मौजूद थी। भोजशाला में कोई मूर्ति स्थापित नहीं है।
जैन समाज
जो प्रतिमा मां वाग्देवी की बताई जा रही है, वह जैन समुदाय की आराध्य मां अंबिका की है। सीहोर में मां अंबिका के मंदिर में ठी वैसी ही प्रतिमा है। जो भोजशाला में मिली थी। इसे जैन तीर्थ घोषित किया जाना चाहिये।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रतिलीटर 3 रूपये की वृद्धि

नई दिल्ली. ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर अब सीधे-सीधे भारत पर पड़ता दिखाई दे रहा है। सुबह-सुबह भारतीयों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिये गये है। पेट्रोल-डीजल की दामों पर 3-3 रूपये की वृद्धि की गयी है।
दिल्ली में अब पेट्रोल 99.77 रूपये प्रतिलीटर हो गया है। वहीं डीजल की कीमत अब 99.64 प्रति लीटर तक पहुंच गयी है। मिडिल-ईस्ट युद्ध की शुरूआत के बाद से यह पहली बार है जब भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि की गयी है।
आपको बता दें कि हाल ही में पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से फ्यूल बचाने की अपील की थी। उन्होंने वर्क फ्रॉम होम करने और निजी वाहनों के कम उपयोग पर जोर दिया था। तभी से ऐसे संकेत मिल रहे कि पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि हो सकती है।
डीजल के दाम भी बढ़े
महानगरों में ईंधन की कीमतों में करीब 2.80 रुपये से लेकर 3.30 रुपये तक का इजाफा देखा गया है. दिल्ली में अब डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. वहीं, कोलकाता में इसके दाम 95.13 रुपये, मुंबई में 93.14 रुपये और चेन्नई में 95.25 रुपये प्रति लीटर हो गए है।
आपको  बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लगी पाबंदियों की वजह से कच्चे तेल के आयात-निर्यात पर भारी असर हुआ है। ऐसे में जगह-जगह तेल की किल्लत होने के संकेत है।  इसी के मद्देनजर सरकार लगातार तेल का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल न करने की सलाह दे रही है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

पुलिस की मौजूदगी बच्ची-महिलाओं को भी बख्शा, लूटी जा रही थी दुकानें, कलकत्ता हाईकोर्ट में ममता ने रखी दलील

कोलकाता. पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरूवार को कोलकाता हाईकोर्ट में वकील के रूप में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्होंने विधानसभा चुनाव के बाद बंगाल में हुई हिंसा से संबंधि तमामले में न्यायमूर्ति के समक्ष अपनी दलीलें पेश की। ममता बनर्जी ने कोर्ट को 10 मृतकों की सूची सौंपते हुए दावा किया कि इसमें से 6 हिन्दू है। उन्होंने आरोप लगाया था कि पुलिस की मौजूदगी में घरों और ऑफिसों को लूटा जा रहा था। लेकिन इन मामलों में एफआईआर तक दर्ज नहीं की गयी। उन्होंने एक 92 वर्षीय अनुसूचित जाति की विधवा और उसके परिवार को घर से बाहर निकाले जाने का मामला भी उठाया है। कोर्ट रूम से बाहर निकलते वक्त प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ चोर-चोर के नारे भी लगाये।
दरअसल, हाल ही में सपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद पूरे राज्य में हिंसा की खबरें सामने आई थी। इसी को लेकर टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी के बेटे शीर्षान्य बंदोपाध्याय ने कलकता हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी। याचिका में शीर्षान्य ने कई इलाकों में पार्टी ऑफिस, कार्यकर्त्ताओं पर हमलों और उनके विस्थापन का आरोप लगाया था। इस याचिका पर ममता ने मुख्य न्यायाधीश एचसी सुजॉय पॉल की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच के समक्ष अपनी दलीलें पेश की।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

सीबीआई डायरेक्टर चयन प्रक्रिया की बैठक में राहुल गांधी ने जताई असहमति, बोले- मैं कोई रबर स्टैम्प नहीं हूं

नई दिल्ली. सीबीआई के नये डायरेक्टर के लिये लगभग 6 आईपीएस अधिकारियों के नामों पर मंथन चल रहा है। वर्तमान में सीबीआई डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो रहा है। केन्द्र सरकार उन्हें 2025 में एक साल का कार्यकाल बढ़ाया गया था। डायरेक्टर बनने की रेस में हरियाणा कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत सिंह कूपर सबसे आगे बताये जा रहे है। वह हरियाणा के डीजीपी भी रह चुके है। वर्तमान में इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के डायरेक्टर के पद पर है।
उनके अलावा रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के वर्तमान प्रमुख पराग जैन का नाम भी चर्चा में है। वह 1989 बैंच के पंजाव कैडर के आईपीएस अधिकारी है। मध्यप्रदेश कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अजयकुमार शर्मा भी नये सीबीआई डायरेक्टर के संभावित दावेदारों की सूची में है। वर्तमान में वह मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट कार्पोरेशन के चेयरमैन है। इससे पहले वह आर्थिक अपराधा शाखा (EOW) के डीजी और इन्दौर जोन के एडीजी जैसे अहम पदों को संभाल चुके है।
महाराष्ट्र के वर्तमान डीजीपी 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी सदानंद वसंत दाते भी सीबीआई डायरेक्टर की दौड में शामिल है। दाते इससे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के प्रमुख का पद संभाल चुके है। 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान उनके काम की काफी तारीफ हुई थी।
बैठक में राहुल गांधी ने चयन प्रक्रिया को लेकर अपनी असहमति जताई है। बैठक खत्म होने के बाद उन्होंने अपना असहमति पत्र (नॉट ऑफ डीसेंट) भी सौंपा है। राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल से किये गये एक पोस्ट में लिखा है। मैंने सीबीआई निदेशक की चयन प्रक्रिया पर अपनी असहमति दर्ज कराते हुए पीएम को पत्र लिखा है। मैं किसी पक्षपातपूर्ण प्रक्रिया में भाग लेकर अपने संवैधानिक कर्तव्य का उल्लघंन नहीं कर सकता हूं। विपक्ष का नेता कोई रबर स्टैम्प नहीं है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

NEET परीक्षा की नयी तारीख जल्द, नीट पेपर लीक पर बोले- एनटीए के डीजी

नई दिल्ली. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार का 3 मई को आयोजित नीट-यूजी 2026 एग्जाम के पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया है। दोबारा परीक्षा कराने का ऐलान किया है। इस फैसले पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के महानिदेशक (DG) अभिषेक सिंह ने कहा है कि यह शर्मनाक है। लेकिन हम निष्पक्ष परीक्षा कराना चाहते हैं।
उन्होंने पेपर लीक के मुद्दे पर बताया है कि छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया है। परीक्षा की नयी तारीख जल्द घोषित की जायेगी। परीक्षा से पहले कुछ संदिग्ध व्हाट्सएप संदेश हमें मिले थे। जिन्हें जांच एजेंसियों के साथ शेयर कर दिया गया है।

NTA  के डायरेक्टर जनरल ने बताया कि 8 और 9 मई को एजेंसियों ने इन व्हाट्सएप मैसेज की जांच की और 10 व 11 मई को कुछ आरोप सही होने की जानकारी मिली।  इसके बाद NTA  ने फैसला लिया कि यदि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर जरा भी सवाल उठता है तो इसे रद्द करना ही ठीक रहेगा।  NTA  प्रमुख ने कहा कि यह तय करना अभी जल्दबाजी होगी कि पेपर लीक कितने बड़े स्तर पर हुआ था और कितने लोगों तक क्वेश्चन पेपर पहुंचा था । उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है. सीबीआई ही तय करेगी कि मामला किसी एक राज्य तक सीमित था या कई राज्यों तक फैला हुआ था।

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel meritking meritking giriş best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş matbet matbet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet perabet giriş grandpashabet amkbet radissonbet romabet tambet betgit teosbet sonbahis betpuan cashwin bahiscom ibizabet nesinecasino bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş