8th Pay Commission की बैठक में सैलरी, पेंशन और महंगाई भत्ते पर होगी चर्चा, 18 मई शुरू होगी 8वें वेतन आयोग की बैठकें

नई दिल्ली. 8th Pay Commission केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंसनर्स के वेतन और अलाउंस में बदलाव को लेकर 8th Pay Commission कल यानी कि 18 मई से अब दूसरे राज्यों बैठक शुरू करने जा रहा हैैं। इस बैठक में पहले आयोग से कर्मचारी संघों ने अपनी मांग रखी है कि जिस पर इस बैठक में चर्चा हो सकती है। जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में आयोग की टीम 18-19 मई को हैदराबाद के दौरे पर रहेगी। इस 2 दिवसीय दौरे के दौरान आयोग अलग-अलग केन्द्रीय सरकारी संगठनों, संस्थानों, कर्मचारी यूनियनों और पेंशनर्स एसोसियेशनों के साथ मुलाकात करेगा और उनकी बातों को सुनेगा।
बैठक इन जगहों पर होगी
तेलंगाना के बाद8th Pay Commission देश के अन्य राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों का दौरा करेगा। इस आयोग ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद विशाखापट्नम (आंध्रप्रदेश), जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 1-4 जून और लद्दाख के लेह में 8 जून में भी इस तरह की बैठकें होगी।
18 माह बाद रिपोर्ट
8th Pay Commission को 18 महीने में रिपोर्ट सौंपनी है। जिस वजह से यह अलग-अलग राज्यों में बैठके कर रहा है। फायनल रिपोर्ट पेश करने के बाद सरकार इस पर फैसला लेगी कि कर्मचारियों का वेतन कितना बढ़ेगा।
बैसिक सैलरी की मांग
कर्मचारी संगठनों की ओर से मिनिमम बेसिक पे को 18 हजार से बढ़ाकर 69 हजार करने की मांग की गयी है और साथ ही फिटमेंट फैक्टर को 3.83 गुना करने की बात कर रहे है। पुरानी पेंशन योजना शुरू करने की भी मांग की जा रही है। इसके अलावा, कर्मचारी DA मर्जर की भी मांग कर रहे है।
बैठक क्यों हैं खास
हैदराबाद की बैठक इसलिये अहम है कि क्योंकि करोडों कर्मचारियों और पेंशनर्स की इस बैठक पर नजर है। ग्राउंड स्तर पर कर्मचारियों की मुलाकात सीधेतौर पर आयोग से होगी और वह अपनी मांग रख पायेंगें।

