व्यापार

LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीयव्यापार

पेंशन की टेंशन खत्म, करोड़पति बनकर होंगे रिटायर, हर माह खाते में आयेंगे 50 हजार

नई दिल्ली. अगर आप भी अपने बुढ़ापे को सुरक्षित करना चाहते हैं और करोड़पति बनना चाहते हैं तो उसकी तैयारी शुरू से ही कर दीजिये। रिटायरमेंट के लिये पैसे बचाने की शुरूआत नौकरी के दिन से ही कर देनी चाहिये। यानी कि आप जितनी जल्दी पैसा जमा करना शुरू करेंगे। रिटायरमेंट तक आपको उतना ही मोटा मुनाफा मिलेगा। रिटायरमेंट तक मोटा फण्ड जमा करने केलिये आपके पास निवेश के कई विकल्प है।
एनपीएस से रिटायरमेंट प्लानिंग
इन सभी में एनपीएस एक ऐसा विकल्प है जो सुरक्षित होने के साथ-साथ रिटर्न भी अच्छा देता है। हम आपको बताने जा रहे हैं। न्यू पेंशन सिस्टम यानि एनपीएस के जरिये आप कैसे अपने लिये 50 हजार रूपये हर माह की पेंशन का इंतजाम कर सकते हैं।
रिटायरमेंट होने पर मिलेगी 50 हजार पेंशन
एनपीएस को ऐसे समझें, मान लीजिये अभी आपकी उम्र 30 वर्ष है। आज अगर आप एनपीएस में हर माह 10 हजार रूपये निवेश करते हैं तो रिटायरमेंट तक यानी 30 साल के बाद जब आप 60 साल के होंगे तो आपके हाथों में एक मुश्त 1 करोड़ रूपये से ज्यादा की रकम होगी और 52 हजार रूपये हर माह पेंशन आयेगी तो अलग। यानी कि आपका बुढ़ापा बिना किसी टेंशन के गुजरेगा और किसी पर निर्भर नहीं रहेंगे।

NPS में निवेश

आपकी उम्र                         30 साल
रिटायरमेंट की उम्र                60 साल
NPS में हर महीने निवेश        10,000
अनुमानित रिटर्न                    9 परसेंट
एन्यूटी पीरियड                     20 साल
एन्यूटी प्लान में निवेश            40 परसेंट
एन्यूटी पर अनुमानित रिटर्न     6 परसेंट

एनपीएस को सरकार की ओर से गारंटी मिलती है। यानी कि आपको 9 से लेकर 12 प्रतिशत तक का सालाना रिटर्न मिलता है। मैच्योरिटी पर आपने 40 प्रतिशत हिस्सा किसी एन्यूटी स्कीम में निवेश करना होता है ताकि आप रेगुलर पेंशन पा सकें। एन्यूटी का रिटर्न भी 6 प्रतिशत के लगभग होता है। अब एनपीएस कैलकुलेटर की मदद से जानते हैं कि आपको 30 वर्ष बाद कितनी रकम मिलेगी।

आपकी कुल वेल्थ          1.84 करोड़ रुपये
एकमुश्त रकम              1.10 करोड़ रुपये
पेंशन हर महीने             52,857 रुपये

LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीयव्यापार

भारतीय रेलवे के स्लीपर क्लास के टिकट में एसी कोच में करे यात्रा, रेलवे ने बनाया यह प्लान

नई दिल्ली. स्लीपर क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों को एसी क्लास में प्रमोट करने के लिये इंडियर रेलवे ने नया प्लान तैयार किया है। अगर रेलवे का यह प्लान कामयाब रहा तो न केवल लोगों का ट्रेन सफर और बेहतरीन हो जायेगा बल्कि रेलवे की कमाई भी पहले से अधिक बढ़ जायेगी।
स्लीपर क्लास के यात्रियों को सुविधा
उत्तर रेलवे के जनरल मैनेज आशुतोष गंगल ने बताया कि स्लीपर क्लास के यात्रियों को एसी कोच की ओर आकर्षित करने के लिये नये एसी 3 इकोनॉमी क्लास के कोच तैयार किया गया है इसका मकद उन लोगों को एसी की यात्रा का मौका उपलब्ध करवाना है जो अभी तक महंगे किराये के डर से इन कोचों में टिकट बुक नहीं करवाते थे। इन नये एसी3 इकोनॉमी कस में किराया एसी3 कोच से 8 से 10 प्रतिशत तक कम रहेगा।

नए बदलाव के साथ नया इकोनॉमी क्लास

जनरल मैनेजर ने बताया कि  AC3 इकोनॉमी कोच (AC3 Economy Class) के इंटीरियर डिजाइन में बदलाव किया गया है।  हर सीट के यात्री के लिए AC डक अलग अलग लगाया गया है। इसके साथ हर सीट के लिए बोटल स्टैंड, रीडिंग लाइट और चार्जिंग की व्यवस्था की गई है।

जल्द दिखने लग जाएंगे नए कोच

रेल अधिकारियों के मुताबिक कई ट्रेनों में इसी सप्ताह से यह कोच लगने शुरू हो जाएंगे। इसके बाद रेलयात्री इनमें यात्रा के लिए बुकिंग करा सकेंगे।  अफसरों को उम्मीद है कि इन नए कोचों को यात्रियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा और लोगों में बर्थ के लिए मारामारी भी कम होगी।

LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीयव्यापार

29 वॉ क्वालिटी कन्सेप्ट्स कन्वेंशन 4 सितम्बर को ग्वालियर ग्लोरी परिसर में आयोजित

ग्वालियर. चेप्टर क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया की ग्वालियर शाखा द्वारा 29वां क्वालिटी कन्सेप्ट्स कनवेंशन का एक दिवसीय आयोजन ग्वालियर ग्लोरी स्कूल परिसर में 4 सितम्बर को आयोजित किया जा रहा है। इस कन्वेशन में करीब 60 केश स्ट्डीज का प्रदर्शन किया जायेगा।
कन्वेशन में क्विज, स्लोगन, पोस्टर, पोयम एव ंकेश स्ट्डीज के विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रांज अवार्ड से प्रोत्साहित किया जायेगा। इसमें प्रमुख प्रतिभागी गोदरेज, मोडलीज, एसआरएफ, जेके टॉयर्स, जेबी मंघाराम, एल एंड टी इन्दौर, सिंधिया कन्या विद्यालय और ग्वालियर ग्लोरी आदि रहेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ जम्मू कश्मीर के पीएम कमिश्नर रिजवानुद्दीन बतौर मुख्य अतिथि, मालनपुर स्थित मांडलीज यूनिट हेड राजेश छावड़ा अध्यक्षता करेंगे। समापन समारोह में आईटीएम यूनीवर्सिटी के वाइस चांसलर आरएस भाकर बतौर मुख्य अतिथि एवं एसोसियेट वाइस प्रेसीडेंट (ऑपरेशंस) विनायक कामत अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम का संचालन क्वालिटी सर्किल फोरम के डायरेक्टर अविनाश मिश्रा करेंगे।

LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीयव्यापार

सोना आज हुआ महंगा, अभी भी 8900 रूपये सस्ता

नई दिल्ली. एमसीएक्स पर सोने के अक्टूबर वायदा में सोमवार को गिरावट का माहौल रहा। सोना लगभग 370 रूपये कमजोर होकर बन्द हुआ। हालांकि भाव अभी भी 47 हजार रूपये के ऊपर ही रहे। आज सोना 150 रूपये की तेजी के साथ खुला है। पिछले वीक में सोना वायदा की तुलना करें तो सोना वायदा 300 रूपये कमजोर है।

इस हफ्ते सोने की चाल (30 अगस्त-3 सितंबर)
दिन                        सोना (MCX अक्टूबर वायदा)
सोमवार                 47164/10 ग्राम
मंगलवार                47320/10 ग्राम
सोना अधिकतम स्तर से लगभग 8900 रूपये सस्ता
पिछले वर्ष कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था। अगस्त 2020 में एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रूपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। अब सोना अक्टूबर वायदा एमसीएक्स पर 47300 रूपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है। यानी अब भी लगभग 8900 रूपये सस्ता मिल रहा हैं।

बीते हफ्ते सोने की चाल (23-27 अगस्त)
दिन                   सोना (MCX अक्टूबर वायदा)
सोमवार                 47584/10 ग्राम
मंगलवार                47612/10 ग्राम
बुधवार                  47179/10 ग्राम
गुरुवार                  47237/10 ग्राम
शुक्रवार                 47538/10 ग्राम

दो हफ्ते पहले सोने की चाल (16-20 अगस्त)
दिन                      सोना (MCX अक्टूबर वायदा)
सोमवार                 47225/10 ग्राम
मंगलवार                47280/10 ग्राम
बुधवार                   47132/10 ग्राम

LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीयव्यापार

ग्वालियर से कार्गो सेवा शुरू, कार्गो सेवा से व्यापार तो बढ़ेगा साथ में विकास भी होगा-प्रवीण अग्रवाल

ग्वालियर. शनिवार को एयरकनेक्टिविटी के सफर में एक नया अध्याय जुड़ गया है। ग्वालियर में स्पाइजेट ने कार्गो सुविधा शुरू कर दी है। शनिवार को ग्वालियर एयरपोर्ट पर एक कार्यक्रम भी किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के मानसेवी सचिव डॉ. प्रवीण अग्रवाल रहें। उन्होंने केक काटकर स्पाईजेट के अधिकारियों को कार्गो सेवा शुरू करने के लिये शुभकामनायें दी। डॉ. प्रवीण ने इस अवसर पर केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को धन्यवाद दिया। उनका कहना था कि जब ग्वालियर उनसे कुछ मांगा है उन्होंने उससे पहले ही दे दिया है। कार्गो सर्विस ग्वालियर में एयर सर्विस को निरन्तर जारी करने में बहुत सहयोगी बनेगी। वहीं माल की आवाजाही बहुत सुगम होगी। जिसमें एयरपोर्ट से एयरपोर्ट पर ही माल का एक्सचेंज हो सकेगा और साथ ही माल जल्द और पूरी सुरक्षा के साथ यहां आ सकेगा।
व्यापार तो बढ़ेगा ही साथ में विकास तेजी से होगा
कार्गो सेवा शुरू होने के बाद ग्वालियर-चम्बल संभाग के व्यापारियों को सबसे अधिक लाभ होगा। वह कम समय में अन्य राज्यों से यहां माल मंगा सकेंगे। माल जल्द से जल्द और पूरी सुरक्षा के साथ आ सकेगा। जिससे ग्वालियर के व्यापार का विकास होगा और ग्वालियर चम्बल में विकास की नयी गति बहेगी।

इस अवसर पर स्पाइसजेट के सीनियर मैनेजर कार्गो- अवधेश अग्रवाल, स्टेशन मैनेजर ग्वालियर-परियाज, मैनेजर सेल्स-वेदप्रकाश, मैनेजर ऑपरेशन ग्वालियर- सोनू कुमार, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इण्डिया के मैनेजर-अजय श्रीवास्तव, पोस्टर मेल अधिकारी ग्वालियर-केप्टन सुरेश ठाकरे सहित चेम्बर के सदस्य, आशीष जैन, विनोद जैन, अजय जैसवानी, पवन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

LatestNewsराज्यराष्ट्रीयव्यापार

सोना समेट रहे थे उसी वक्त आ गयी पुलिस, सोना छोड़कर भागे चोर

भिण्ड़. शहर के अम्बेडकर मार्केट में बदमाशों ने देर रात को एक सराफा दुकान के ताले चटका दिये। चोरों ने काउंटर में रखे जेवरात समेटकर जैसे ही लॉकर तोड़ने की कोशिश की तो गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी का हूटर बनजे लगा। पुलिस को आता देखकर बदमाश काउंटर में रखा सोना लेकर भाग गये। जिस कटर मशीन से ताले चटकाये गये। उसे भी आरोपी दुकान के बाहर ही छोड़ गये। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने जब दुकान मालिक को घटना की सूचना दी तब व्यापारी मौके पर पहुंचा और कोतवाली में बदमाशों के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
क्या है घटना
रानी का ताल अटेर रोड पर रहने वाले अमित अग्रवाल की आंबेडकर मार्केट में ज्वैलरी की दुकान हैं। शाम 7 बजे त्योहर के कारण दुकान जल्दी बंद करके घर चले गए थे। रात में अज्ञात चोरों ने शटर का ताला गैस कटर से काट दिया। व्यापारी के अनुसार मंगलवार- बुधवार की रात में चोर करीब साढ़े 3 बजे दुकान के अंदर घुसे थे। व्यापारी अग्रवाल ने बताया कि काउंटर में रिपेयरिंग का 20 से 25 ग्राम सोना और इतना ही वजनी चांदी रखी थी। पहले चोरों ने लॉकर खोलने का प्रयास किया,  लेकिन जब पुलिस की गाड़ी बाजार से गुजरी तो सायरन सुनकर चोरों ने काउंटर में हाथ मारकर जितना सोना आयाए उतना उठाकर भाग गए।

LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीयव्यापार

चार्जिंग के झंझट से मिलेगा छुटकारा, मारूति और टोयोटा मिलकर बना रहे हैं सेल्फ चार्जिंग हाईब्रिड कार

ण्नई दिल्ली. इलेक्ट्रिक कार लेकर अगर आप कहीं जा रहे हैं तो अब आपको रास्ते में कार को चार्ज करने की झंझट से छुटकारा मिलने जा रहा हैं। मीडिया की खबरों के अनुसार मारूति सुजूकी एक ऐसी हाईब्रिड इलेक्ट्रिक कार (एचईवी) को तैयार कर रही है जो कि सड़क पर चलने के दौरान स्वयं ही चार्ज हो जायेगी। इस कार को चार्जिंग स्टेशन से चार्ज करने की जरूरत नहीं होगी। गौरतलब है कि टाटा मोटर्स महिन्द्रा और हुण्डई ककी तुलना में मारूति सुजूकी की इलेक्ट्रिक वाहनों की तैयार काफी धीमी हैं।
व्हीं, दूसरी ओर अब मारूति सुजूकी टोयोटा के साथ मिलकर इलेक्ट्रिक वाहनों को लाने की तैयारी कर रही है। मीडिया की खबरों के अनुसार मारूति सुजूकी का कहना है कि कम्पनी टोयोटा के साथ मिलकर एक सेल्फ चार्जिंग हाईब्रिड कार बना रही है। मारूति सुजूकी से मिली जानकारी के अनुसार कम्पनी टोयोटा के साथ मिलकर अगले महीने से इलेक्ट्रिक वाहनों की ज्वाइंट टेस्टिंग कर रही है। कम्पनी के ग्राहकों से यूसेज पैटर्न्स पर फीडबैक मांगा हैं। कंपनी के अनुसार जब तक देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छी तरह से विकसित नहीं हो जाता है तब तक सेल्फ चार्जिंग तकनीकी एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।
आपको बता दें कि किसी सेल्फ चार्जिंग कारों में व्हील रोटेशन के अतिरिक्त एक इंटरनल से भी बैटरियों को एनर्जी मिलती है और यह पावर का एक अतिरिक्त सोर्स भी होती है। कंपनी के अनुसार यह एक अच्छी टेक्नोलॉजी है जिस पर अगले 10 से 15 वर्ष तक ध्यान केन्द्रित रहेगा।

Latestराज्यव्यापार

मप्र में शराब खरीदने वालों को मिलेगा बिल, 1 सितंबर से प्रभावी होगा आदेश

भोपाल. मध्य प्रदेश में अब शराब खरीदने पर दुकानदार द्वारा ग्राहक को बिल यानी कैश मैमो देना अनिवार्य होगा। इस संबंध में आबकारी आयुक्त ने आदेश जारी कर दिए हैं। कहा गया है, यह व्यवस्था 1 सितंबर से लागू होगी। सरकार को यह शिकायत मिल रही थी, कई जिलों में शराब तय दाम (ओवर रेटिंग) से ज्यादा कीमत पर बेची जा रही है।

मंत्रालय सूत्रों ने बताया, जहरीली शराब के जांच के लिए बनाई गई एसआईटी की अनुशंसा की थी कि सरकारी शराब दुकानों पर खरीदार को कैश मेमो दिया जाना आवश्यक होना चाहिए। आबकारी आयुक्त द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, शराब दुकानों में शराब खरीदने पर दुकानदार को ग्राहक को कैश मेमो यानी बिल देना अनिवार्य होगा।आबकारी आयुक्त राजीव चंद्र दुबे ने इस संबंध में सभी सहायक आबकारी आयुक्त, जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए हैँ। इसमें दुकानदार को खरीदी गई देशी व विदेशी शराब का बिल देना अनिवार्य होगा।

आयुक्त आबकारी ने कहा है, लाइसेंस धारी शराब विक्रेता कैश मेमो प्रिंट करा कर उसका प्रमाणीकरण आबकारी कार्यालय से कराएंगे। इसके बाद यह रसीद बुक उपयोग में लाई जा सकेगी। बिल बुक का उपयोग होने पर उसके काउंटर पार्ट अथवा कार्बन कॉपी दुकानदार (लाइसेंस धारी) द्वारा शराब की ठेका अवधि समाप्त होने तक 31 मार्च 2022 तक रखना अनिवार्य होगा। शराब दुकानों पर अधिकृत अफसर के मोबाइल नंबर प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि अगर कोई ज्यादा राशि वसूले तो उसकी शिकायत की जा सके।

Latestराज्यराष्ट्रीयव्यापार

जम्मू कश्मीर के राजौरी में एक आतंकी ढेर, मुठभेड़ में सेना का अधिकारी भी शहीद

जम्मू कश्मीर. जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में राष्ट्रीय राईफल के एक जेसीओ शहीद हो गए। वहीं मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को भी मार गिराया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने थानामंडी क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद एक तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।

थानामंडी इलाके में हुई इस मुठभेड़ में जेसीओ के शरीर में गोलियां लगने से वो घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।राजौरी की पुलिस अधीक्षक शीमा नबी कसबा ने बताया कि, इलाके में मुठभेड़ अभी जारी है। उन्होंने बताया कि सुबह राजौरी जिले के थानामंडी इलाके के जंगल में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जब इन आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा तब उन्होंने खुद को फंसता हुआ देखकर जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जमकर गोलीबारी शुरू हो गई।

 

अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्यराष्ट्रीयव्यापार

प्रदेश में आज से खुलेंगे स्कूल, 50 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति के साथ लगेंगी क्लास, अभिभावकों की परमीशन जरूरी

भोपाल. कोविड महामारी की वजह से स्कूलों की कक्षाओं में डाले गए ताले अब फिर से खोले जा रहे है, आज सोमवार 26 जुलाई से स्कूलों में 11वीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू होंगी। स्कूलों में कक्षाओं में छात्रों की उपस्थित 50 प्रतिशत ही रहेगी। वहीं अभिभावकों की स्वीकृति ली जाएगी इस तरह लंबे समय बाद पुनः स्कूलों की सूनी क्लासों में ज्ञान की गंगा बहेगी।
शिवराज सरकार के आदेशानुसार आज सोमवार से 11वीं और 12वीं की कक्षाएं लगेंगी इसके बाद 9वीं और 10वीं की कक्षाएं 5 अगस्त से शुरू की जाएंगी। इस दौरान स्कूलों में कोविड-19 की गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करना अनिवार्य होगा इसके लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से गाइड लाइन जारी की गई है।
कोविड महामारी के बाद स्कूलों की कक्षाएं सूनी थी, छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं में पढ़ाया जा रहा था। प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि कक्षाओं का संचालन सावधानी पूर्वक कराएं। प्रार्थना एवं बाल सभा जैसे कार्यक्रम जिनमें छात्र में एकत्रित होते है पूरी तरह से बंद रहेंगे। छात्रों की उपस्थिति उनके पालकों की सहमति से ही हो सकेगी। छात्र 50 प्रतिश से अधिक न हों यह सुनिश्चित करना होगा। इसके लिए संस्था प्रमुख आवश्यक निर्णय ले सकेंगे। अगर किसी स्कूल में बस व अन्य परिवजन साधनों का उपयोग किया जाता है तो इनें क्षमता तो रखी जाएगी इसके साथ ही 1 प्रतिशत सोडिय हाईपोक्लोराइड के सेनेटाइज भी कराना होगा। कोचिंग संचालन भी कोविड 19 प्रोटोकॉल के तहत होगा और इनकी जांच प्रशासन के अधिकारियों द्वारा की जाती रहेगी।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet güncel holiganbet matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş vaycasino vaycasino giriş norabahis betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casibom casibom betgit sonbahis amgbahis gameofbet romabet betplay 1win casinoroyal betsalvador meritking meritking giriş casinowon bullbahis benjabet casibom casibom giriş matbet matbet giriş matsosyal betpas betpas giriş betnano betnano giriş betnano güncel giriş süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel