LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीयव्यापार

चार्जिंग के झंझट से मिलेगा छुटकारा, मारूति और टोयोटा मिलकर बना रहे हैं सेल्फ चार्जिंग हाईब्रिड कार

ण्नई दिल्ली. इलेक्ट्रिक कार लेकर अगर आप कहीं जा रहे हैं तो अब आपको रास्ते में कार को चार्ज करने की झंझट से छुटकारा मिलने जा रहा हैं। मीडिया की खबरों के अनुसार मारूति सुजूकी एक ऐसी हाईब्रिड इलेक्ट्रिक कार (एचईवी) को तैयार कर रही है जो कि सड़क पर चलने के दौरान स्वयं ही चार्ज हो जायेगी। इस कार को चार्जिंग स्टेशन से चार्ज करने की जरूरत नहीं होगी। गौरतलब है कि टाटा मोटर्स महिन्द्रा और हुण्डई ककी तुलना में मारूति सुजूकी की इलेक्ट्रिक वाहनों की तैयार काफी धीमी हैं।
व्हीं, दूसरी ओर अब मारूति सुजूकी टोयोटा के साथ मिलकर इलेक्ट्रिक वाहनों को लाने की तैयारी कर रही है। मीडिया की खबरों के अनुसार मारूति सुजूकी का कहना है कि कम्पनी टोयोटा के साथ मिलकर एक सेल्फ चार्जिंग हाईब्रिड कार बना रही है। मारूति सुजूकी से मिली जानकारी के अनुसार कम्पनी टोयोटा के साथ मिलकर अगले महीने से इलेक्ट्रिक वाहनों की ज्वाइंट टेस्टिंग कर रही है। कम्पनी के ग्राहकों से यूसेज पैटर्न्स पर फीडबैक मांगा हैं। कंपनी के अनुसार जब तक देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छी तरह से विकसित नहीं हो जाता है तब तक सेल्फ चार्जिंग तकनीकी एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।
आपको बता दें कि किसी सेल्फ चार्जिंग कारों में व्हील रोटेशन के अतिरिक्त एक इंटरनल से भी बैटरियों को एनर्जी मिलती है और यह पावर का एक अतिरिक्त सोर्स भी होती है। कंपनी के अनुसार यह एक अच्छी टेक्नोलॉजी है जिस पर अगले 10 से 15 वर्ष तक ध्यान केन्द्रित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *