LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीयव्यापार

ग्वालियर से कार्गो सेवा शुरू, कार्गो सेवा से व्यापार तो बढ़ेगा साथ में विकास भी होगा-प्रवीण अग्रवाल

ग्वालियर. शनिवार को एयरकनेक्टिविटी के सफर में एक नया अध्याय जुड़ गया है। ग्वालियर में स्पाइजेट ने कार्गो सुविधा शुरू कर दी है। शनिवार को ग्वालियर एयरपोर्ट पर एक कार्यक्रम भी किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के मानसेवी सचिव डॉ. प्रवीण अग्रवाल रहें। उन्होंने केक काटकर स्पाईजेट के अधिकारियों को कार्गो सेवा शुरू करने के लिये शुभकामनायें दी। डॉ. प्रवीण ने इस अवसर पर केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को धन्यवाद दिया। उनका कहना था कि जब ग्वालियर उनसे कुछ मांगा है उन्होंने उससे पहले ही दे दिया है। कार्गो सर्विस ग्वालियर में एयर सर्विस को निरन्तर जारी करने में बहुत सहयोगी बनेगी। वहीं माल की आवाजाही बहुत सुगम होगी। जिसमें एयरपोर्ट से एयरपोर्ट पर ही माल का एक्सचेंज हो सकेगा और साथ ही माल जल्द और पूरी सुरक्षा के साथ यहां आ सकेगा।
व्यापार तो बढ़ेगा ही साथ में विकास तेजी से होगा
कार्गो सेवा शुरू होने के बाद ग्वालियर-चम्बल संभाग के व्यापारियों को सबसे अधिक लाभ होगा। वह कम समय में अन्य राज्यों से यहां माल मंगा सकेंगे। माल जल्द से जल्द और पूरी सुरक्षा के साथ आ सकेगा। जिससे ग्वालियर के व्यापार का विकास होगा और ग्वालियर चम्बल में विकास की नयी गति बहेगी।

इस अवसर पर स्पाइसजेट के सीनियर मैनेजर कार्गो- अवधेश अग्रवाल, स्टेशन मैनेजर ग्वालियर-परियाज, मैनेजर सेल्स-वेदप्रकाश, मैनेजर ऑपरेशन ग्वालियर- सोनू कुमार, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इण्डिया के मैनेजर-अजय श्रीवास्तव, पोस्टर मेल अधिकारी ग्वालियर-केप्टन सुरेश ठाकरे सहित चेम्बर के सदस्य, आशीष जैन, विनोद जैन, अजय जैसवानी, पवन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *