राजनीति

Newsराजनीतिराज्य

निंदा फाजली के जीवन पर बनाई गयी डॉक्यूमेंट्री 3 नवंबर को बाल भवन में किया जायेगा प्रदर्शन

ग्वालियर. अचलेश्वर मंदिर पर मीरा के भजन के साथ से लेकर मुंबई की तंगलियों में काफी ऊंचाईयों को छुआ है। इस शख्सियत का नाम निंदा फाजली है। इस बीच प्रख्यात गायक शान ने बताया कि मेरे मानस मुखर्जी के साथ काफी दोस्ताना था। मुझे उनकी चुलबुली स्मृति याद आती है। मेरे पिता और ख्याम सहित म्यूजिशियन के बीच गीत गाने की रिर्हसल चल रही थी इसी बीच निंदा फाजली ने सबके जूते-चप्पल कम्पाउंड के बाहर फेंक दिये और जब लोग घर जाने के बाहर निकले तो सभी लोग अपने जूते -चप्पल ढूंढ रहे थे तो निंदा फांजली बोलते है कि आप लोग जूता चप्पल ठीक से रखते नहीं हो और अब ढूंढते फिर रहे है। निंदा फांजली के जीवन के आधार पर डायरेक्टर अतुल गंगवार एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। इसे 9 नवम्बर को 3 बजे बाल भवन में दिखाया जायेगा। पत्रकारवार्ता में अतुल पांडे, सीपीआर तोमर और डायरेक्टर अतुल गंगवार मौजूद रहें।
कौन हैं निंदा फांजली
नई सड़क स्थित नीम वाली धर्मशाला में रह कर शिक्षा ग्रहण की और इसके बाद वह मुंबई चले गये। देश बटवारे के समय परिवार को लोग पाकिस्तान चले गये एकमात्र निंदा देश छोड़कर नहीं गये। निंदा देश के चुनिंदा लेखकों, अपनी शायरी, दोहों और गीतों के लिये प्रसिद्ध है।

Newsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

वक्फ बिल पर जेपीसी की बैठक में भाजपा और टीएमसी सांसदों के बीच तीखी झड़प, हाथ में 4 टांके

इलाज के बाद उन्हें AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और आप नेता संजय सिंह बैठक कक्ष में वापस ले जाते हुए देखे गए। - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली. वक्फ बिल को लेकर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक में तृणमूल कांग्रेस नेता कल्याण बनर्जी और भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय के बीच झड़प हो गयी। इस झड़प् में कल्याण बनर्जी चोटिल हो गये हैं।
जेपीसी की बैठक में दोनों नेताओं के बीच हुई तीखी झड़प् के दौरान कल्याण बनर्जी ने कांच की पानी की बोतल फोड़ दी। जिससे उनके हाथ में चोट लगने की वजह से 4 कांटे भी लगे है। इस झड़प् की वजह से बैठक को थोड़ी देर के लिये रोक दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कल्याण बनर्जी ने अचानक से बोतल उठाई और मेज पर फोड़ दी। इससे उन्हें स्वयं चोट लग गयी।

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि TMC सांसद के हाथ में 4 टांके लगे हैं।
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि TMC सांसद के हाथ में 4 टांके लगे हैं।

कल्याण अचानक उठकर बोलने लगे तो भाजपा सांसद ने टोका

संसद में मंगलवार को भाजपा के जगदंबिका पाल की अध्यक्षता वाली समिति रिटायर्ड जजों और वकीलों की एक टीम के विचार सुन रही थी। इसी दौरान विपक्षी सदस्यों ने सवाल किया कि विधेयक में उनकी क्या हिस्सेदारी है। कल्याण बनर्जी अपनी बारी से पहले बोलना चाहते थे। वे पहले ही तीन बार बोल चुके थे और फिर से मौका चाहते थे। लेकिन भाजपा सांसद ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। दोनों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। कल्याण के इस तरह से हस्तक्षेप करने पर BJP सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय ने उन्हें टोका। इस पर कल्याण ने अचानक बोतल उठाई और पटक दी, जिससे कांच उनके ही हाथ में लग गया। इसके बाद उन्होंने टूटी बोतल चेयरमैन की ओर फेंकी।

 

Newsराजनीतिराज्य

डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट में अहम फैसला-एक लाख पदों पर शुरू होगी भर्ती प्रकिया

भोपाल. MP में दिसम्बर 2024 तक एक लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू दी जायेगी। यह पद अलग-अलग विभागों में चिह्न्ति किये गये हैं। पीएससी, कर्मचारी चयन मण्डल के माध्यम से भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है।
भोपाल में मंगलवार को डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गये है। सरकार ने यह निर्णय भी लिया है कि सभी कर्मचारियों को दीपावली के पहले 28 अक्टूबर को वेतन दे दिया जायेगा। निगम, मण्डल कर्मचारियों को भी इसी दिन यह वेतन का भुगतान कर दिया जायेगा। उज्जैनमें होने वाले सिंहस्थ के लिये हर अखाड़े को 5 बीघा जमीन दी जायेगी। नाबालिग दुष्कर्म की पीडि़ता को सहायता देने के लिये हर जिले के कलेक्टर को 10 लाख रूपये का फण्ड दिया जायेगा।
कैबिनेट में लिये गये अहम फैसले
20403 करोड़ रूपये की लागत से 27 सड़को को मिली मंजूरी, भोपाल से सागर से कानपुर तक सड़क बनाई जायेगी।
सोयाबीन उपार्जन के लिये 344 लाख किसानों का पंजीयन
अक्टूबर महीने का वेतन कर्मचारियों सहित निगम, मंडल को भी 28 अक्टूबर को दिया जायेगा।
गोवर्धन पूजा में सरकार भी भागीदार बनेगी। जिले की सरकारी गौशाल में गोर्वधन पूजा में विधायक-मंत्री शामिल होंगे।
नाबालिग दुष्कर्म की पीडि़ता के लिये हर जिले को 10 लाख रूपये दिये जायेंगे।
विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को 7वें वेतनमान के अनुसार पेंशन मिलेगी।
हर अखाड़े को मिलेगी 5 बीघा जमीन, आवासीय और कॉमर्शियल उपयोग नहीे किया जायेगा।
एक लाख पदों में स्वास्थ्य विभाग के 7900 पद शामिल

कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम और लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा, एक लाख पदों को भरने के फैसले में स्वास्थ्य विभाग के भी 7900 पद शामिल हैं। ये पद तीन नए जिलों में जिला अस्पताल खोलने और 454 चिकित्सा संस्थाओं में रिक्त पदों की भर्ती के लिए तय किए गए हैं।
डिप्टी सीएम शुक्ल ने बताया कि कैबिनेट में मुख्यमंत्री यादव के उज्जैन सिंहस्थ 2028 को लेकर किए गए फैसले का समर्थन किया गया है। सिंहस्थ के लिए भव्य तैयारियां हो रही हैं। उज्जैन विकास प्राधिकरण रोड, नाली बनाएगा। हर अखाड़े को पांच बीघा जमीन दी जाएगी। जिसमें तीन बीघा में ही निर्माण होगा।
12670 आंगनवाड़ी को मंजूरी,

नए पद भी भरेंगे डिप्टी सीएम ने बताया कि कैबिनेट बैठक के दौरान प्रदेश की 12670 मिनी आंगनवाड़ी को पूर्ण आंगनवाड़ी में उन्नयन को मंजूरी दी गई है। मिनी आंगनवाड़ी में सहायिका नहीं होती है। इसका उन्नयन होने के बाद अब इन आंगनवाड़ी केंद्रों में 12670 सहायक और 476 सुपरवाइजर के पद स्वीकृत किए गए हैं। इस पर 213 करोड़ का वार्षिक खर्च आएगा। इसमें 179 करोड़ राज्य सरकार देगी और 34 करोड़ केंद्र सरकार देगी।

Newsराजनीतिराज्य

मुरैना में हुए धमाके की जांच एनआईए करें पुलिस पर नहीं है विश्वास, बजरंगदल ने दिया ज्ञापन

मुरैना. इस्लामपुरा में हुए धमाके के बाद बजरंग दल के कार्यकर्त्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर अंकित अष्ठाना को ज्ञापन सौंप कर मामले की जांच की एनआईए से कराने की मांग है। बजरंग दल कार्यकर्त्ताओं ने कहा है कि विस्फोट सामान्य नहीं है। उन्हें पुलिस पर विश्वास नहीं है। पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है। इसलिये इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से कराई जाये।
क्या है घटनाक्रम
बता दें कि, 19 अक्टूबर शनिवार को मुरैना के इस्लामपुरा में हुए विस्फोट के बाद स्थानीय निवासी गुस्से में हैं। बजरंग दल के साथ में पहुंचे इस्लामपुरा के निवासियों ने बताया कि जिस घर में विस्फोट हुआ है वहां लंबे समय से आतिशबाजी बनाने का काम चल रहा था। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि इस बात को पूरा मोहल्ला जानता था कि उस घर में बारूद से पटाखे बनाए जाते हैं, लेकिन यह नहीं जानते थे कि इतना बड़ा विस्फोट हो जाएगा। मोहल्ले वासियों ने बताया कि इस बात की खबर पुलिस को भी थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में हस्ताक्षेप नहीं किया।
पुलिस पर नहीं है विश्वास
मोहल्लेवासियों ने कलेक्टर अंकित अष्ठाना से स्पष्ट रूप से कहा है कि उन्हें पुलिस पर कतई विश्वास नहीं है। हम चाहते हैं कि इस मामले की जांच एनआईए से कराई जाये। जिससे पूरा मामला स्पष्ट हो सके और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा सके। कलेक्टर ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच सुरक्षा एजेंसी से कराई जायेगी।

Newsराजनीतिराज्य

शोरूम के मुनीम फर्जी लूट की साजिश में फंसा, पुलिस कर रही है पूछताछ

ग्वालियर. नाइक कंपनी शोरूम के मुनीम ने फर्जी लूट की साजिश रची, लेकिन यह अपनी ही रची कहानी में ऐसा उलझा है कि पुलिस ने चंद घंटों में पूरे मामले का खुलासा कर दिया। घटना पड़ाव थाना स्थित केन्द्रीय विद्यालय नम्बर 1 के पास की है। मुनीम ने 1.18 लाख रूपये बाइक सवार 3 बदमाशों द्वारा लूट की कहानी पुलिस सुनाई थी।
पुलिस के 3 सवाल के बाद ही वह अपनी कहानी में फंस गया। घटना सोमवार की है। लेकिन पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर खुलासा किया है। इसके बाद ही पुलिस ने उसके घर से 1.18 लाख रूपये बरामद करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लियाहै। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
क्या है घटनाक्रम
पड़ाव थाना प्रभारी संतोष भदौरिया ने बताया कि, कोटेश्वर मंदिर के पास रहने वाला आकाश जाटव जो कि नाइक कंपनी शोरूम में मुनीम का काम करता है। सोमवार सुबह 10:50 बजे आकाश मॉल में कंपनी के शोरूम से 1.18 लाख रुपए कैश बैग में लेकर HDFC बैंक, सिटी सेंटर ग्वालियर में जमा करने निकला था। दोपहर 2 बजे वह पड़ाव थाना पहुंचा और उसने बताया कि मैं कंपनी का पैसा बैंक में जमा करने जा रहा था। तभी 11 बजे बस स्टैंड से कुछ आगे और केवी-1 स्कूल से पहले बाइक सवार तीन लड़कों ने उस पर झपट्टा मारकर बैग छीन लिया, जिससे वह गिर पड़ा। जब उसने देखा तो बदमाश भाग गए। बैग में नाइक शोरूम ऑनर के 1.18 लाख रुपए और कुछ दस्तावेज रखे थे। लूट की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
सीसीटीवी कैमरे में नहीं दिखाई दी लूट
जब पुलिस ने छानबीन की और बताये गये घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वहां आसपास कोई बाइक सवार ऐसे दिखाई नहीं दिये है। जिनके बारे में कथित फरियादी मुनीम आकाश जाटव ने बताया था। यहां पुलिस को शक हुआ कि यह लूट फर्जी है। इसके बाद पुलिस ने गहनता जांच शुरू की।

 

अंतरराष्ट्रीयराजनीति

नरेन्द्र -पुतिन-जिनपिंग की उपस्थिति में ब्रिक्स करेंसी के आइडिया क्या होगी बात? डॉलर की बादशाहत पर ऐसे होगा असर

नई दिल्ली. रूस के शहर कजान में मंगलवार से 16वें ब्रिक्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। समिट में भाग लेने के लिये पीएम नरेन्द्र मोदी रवाना हो चुके है। जी-7 जैसे प्रभावशाली समूह की तुलना में ब्रिक्स का इतिहास बेशक अधिक पुराना नहीं हो लेकिन इस समिट में ऐसे बड़े फैसलों को अमलीजामा पहनाया जा सकता है। जिसके भविष्य में बड़े प्रभाव हो सकते हैं। इनमें से एक है-ब्रिक्स करेंसी। ब्रिक्स देश एक ऐसी रिजर्व करेंसी शुरू करना चाहते हैं, जो डॉलर के प्रभुत्व का टक्कर दे सके। 22 से 24 अक्टूबर तक रूस के कजान शहर में होने वाले ब्रिक्स समिट में सदस्य देश ऐसी गोल्ड बैक ब्रिक्स करेंसी शुरू करने पर चर्चा को आगे बढ़ा सकते है।
चीन के साथ अमेरिकी ट्रेड वॉर और चीन एवं रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच अगर ब्रिक्स देशों के बीच इस नयी करेंसी को लेकर रजामंदी हो जाती है। अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सिस्टम को चुनौती देने के साथ इससे इन सदस्य देशों की आर्थिक ताकत बढ सकती है। मौजूदा समय में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सिस्टम में अमेरिकी डॉलर का प्रभुत्व है। दुनियाभर में लगभग 90प्रतिशत कारोबार अमेरिकी डॉलर में होता है। वहीं, अभी तक 100प्रतिशत तेल व्यापार भी अमेरिकी डॉलर में ही होता था। लेकिन पिछले साल कथित तौर पर गैर अमेरिकी डॉलर में भी थोडा बहुत तेल कारोबार होने लगा है।

Newsराजनीतिराज्य

पुरानी छावनी में बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटते हुए कि फायरिंग, छत बनाने के लेन-देन का है विवाद

ग्वालियर. मकान की छत बनाने के बाद लेनदेन पर हुझ झगड़ा में बदमाशों ने एक ठेकेदार को दौड़ा-दौड़ाकर फायरिंग की। किसी तरह ठेकेदार ने घटनास्थल से भागकर जान बचाई है। इसके बाद पुलिस को खबर दी। घटना पुरानी छावनी के बरागांव में सोमवार की देर रात की है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गयी है।
क्या है घटनाक्रम
पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बरा गांव निवासी जाकिर खान ठेकेदार है। छत बनाने के लिए सेंटिंग का ठेका लेता है। कुछ समय पहले उसने वकील मुल्ला निवासी मेवाती मोहल्ला के मकान का ठेका लिया था। अब काम पूरा होने के बाद उसने अपने पैसे मांगे, तो वकील मुल्ला आजकल की कहकर टरका रहा था। दो दिन पहले पैसों के लेनदेन पर उनके बीच विवाद हुआ था। लोगों के समझाने पर विवाद शांत हो गया था।
सोमवार को जाकिर बाजार से लौटकर घर आ रहा था। वह बरा गांव के पास पहुंचा ही था, तभी वहां पर वकील मुल्ला, जावेद खान, अरमान खान और सुभान खान के साथ करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग राइफल लेकर खड़े हुए थे। जाकिर के करीब आते ही वकील ने उसकी तरफ इशारा कर गोली मारने का कहा। इसके बाद उसके साथी निशाना बनाकर गोलियां चलाने लगे। वकील ने बाइक की स्पीड बढ़ाई और जैसे-तैसे भागकर जान बचाई।
बदमाशों ने पीछा भी और घर पर गोलीबारी भी
बदमाशों ने घर तक पीछा करते हुए जाकिर के घर में जाने के बाद भी आरोपियों उनके दरवाजे तक आये और फायरिंग कर दी। टीआई पुरानी छावनी विनय तोमर ने बताया है कि पीडित की शिकायत पर फायरिंग व धमकी का मामला दर्ज कर लिया है। कुछ स्थानों पर सीसीटीवी के फुटेज भी मिल है। इनके आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Newsराजनीतिराज्य

केदारपुर सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित 4 दिवसीय बैठक में शामिल होंगे डॉ. मोहन भागवत

ग्वालियर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की 4 दिवसीय बैठक 31 अक्टूबर से ग्वालियर के केदारपुर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल परिसर में आयोजित होगी। बैठक में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत चारों दिन मौजूद रहेंगे। उनके साथ सरकार्यवाह दत्तात्रेय हौसबोले और अखिल भारतीय टोली के सभी प्रमुख सदस्य भी बैठक में उपस्थित रहेंगे। बैठक की तैयारियों को लेकर सोमवार की शाम हुई बैठक में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को भोजन व्यवस्था संबंधी दायित सौंपे गये।
संघ की दीपावाली बैठक के नाम से हर वर्ष होने वाली इस बैठक के लिये इस बार ग्वालियर को चुना गया है। इनमें संघ परिवार की आगामी रणनीति पाठ्यक्रम में संभावित बदलावों पर चर्चा होगी। देशभर से संघ के विभिन्न संगठनों के पूर्णकालिक पदाधिकारी 30 अक्टूबर से ग्वालियर में आना प्रारंभ हो जायेगा।
बैठक का समापन 4 अक्टूबर सोमवार को होगा। इसमें सहकार भारती, भारतीय किसान संघ, भारतीय मजदूर संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिन्दू परिषद समेत संघ से जुड़े संगठनों पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

Newsराजनीति

सिंधिया स्कूल के स्थापना दिवस समारोह – ISRO चेयरमैन डॉ एस. सोमनाथ, बोले “2040 तक भारत अंतरिक्ष में आदमी को भेजेगा।”

ग्वालियर -द सिंधिया स्कूल का 127 वा स्थापना दिवस फिर एक बार ऐतिहासिक रहा। जहां पिछली बार जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर आए थे वहीं इस बार ISRO के चैयरमैन डॉ एस. सोमनाथ इस बार मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल में आए थे।
प्रदर्शनी देखी, एक -एक से की बातचीत
बता दें की केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आमंत्रण पर सिंधिया स्कूल पर आए डॉ सोमनाथ ने बच्चों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी को बड़े ध्यान से देखा और उनके द्वारा लगाए गए हर स्टॉल का जायजा लिया। प्रदर्शनी में बच्चों के एक समूह ने चंद्रयान 3 का छोटा प्रारूप भी प्रस्तुत किया और एक ड्रोन मशीन की भी प्रस्तुति की जिसमें एक व्यक्ति बैठ कर यात्रा कर सकता है।
सोमनाथ का जीवन हम सब के लिए प्रेरणा है- ज्योतिरादित्य सिंधिया
मुख्य अतिथि सोमनाथ के बारे में बात करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया की सोमनाथ का जीवन हम सब के लिए प्रेरणा है। कैसे कठनाइयों से लड़कर उन्होंने सफलता हासिल की, कैसे चंद्रयान को उन्होंने सफल बनाया और कैसे अब वो भारत के Space Mission को निरंतर मजबूती देने का कार्य कर रहे हैं।
2040 तक भारत अंतरिक्ष में आदमी भेजने में सफल होगा: डॉ एस. सोमनाथ
डॉ सोमनाथ ने अपने संबोधन में बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में आप जो भी कार्य करें, हमेशा उसमें खुशी ढूंढे और तब ही आप उस कार्य में सफल हो पाएंगे। उन्होंने भारत के निरंतर बढ़ते हुए स्पेस सेक्टर के बारे में बात करते हुए कहा कि 2040 तक भारत अंतरिक्ष में मनुष्य भेजने में सफलता होगा और जल्दी ही भारत का अपना space station भी होगा।
बता दें कि समारोह में स्कूल के कई अवॉर्ड भी दिए गए और बच्चों ने शानदार प्रदर्शन भी किया।

Newsराजनीतिराज्य

साइलेंसर से लगी पिस्टल से डॉक्टर को मारी गोली, JAH में चल रहा है उपचार, हालत नाजुक

हमलावरों ने क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर पर साइलेंसर लगी पिस्टल से फायर किए। - Dainik Bhaskar

मुरैना. बामौर में अज्ञात बदमाशों ने क्लीनिक में घुसकर एक डॉक्टर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गयी। डॉक्टर को एक गोली सीने में तो दूसरी पैर में लगी है। 3 बाइक से 6 हमलावर यहां आये थे। इनमें से 4 बाहर रेकी करते रहे। 2 हमलावरों ने अन्दर घुस कर वारदात को अंजाम दिया।
घटना सोमवार की शाम 4.30 बजे की है। डॉक्टर को पहले ग्वालियर के बिरला अस्पताल ले गये वहां के डॉक्टरों ने जयारोग्य चिकित्सालय के लिये रेफर कर दिया। जहां पर उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
पिस्टल में लगा था सायलेंसर
बांमौर कस्बे में सिंधिया मार्केट में डॉ. जगदीश वर्मा का क्लीनिक है। शाम को वह क्लीनिक पर बैठे थे। इस बीच 6 हमलावर क्लीनिक के बाहर आकर रूके। इनमें से 2 ने साइलेंसर लगी पिस्टल से डॉक्टर पर फायरिंग की और फरार हो गया। हमलावरों को क्लीनिक से निकलकर भागता देख लोग वहां पहुंचे। लोगों ने डॉक्टर को खून से लथपथ देखकर पुलिस को खबर दी।
डॉक्टर की बॉडी निकली दोनों गोलियां
घटना की खबर मिलने पर बांमौर थाना टीआई अमित भदौरिया टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों के साथ उन्हें लेकर ग्वालियर रवाना हुए। डॉक्टर को सबसे पहले बिरला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें यहां से जयारोग्य चिकित्सालय के लिये रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
प्रॉपर्टी विवाद में पुरानी रंजिश की आशंका
बानमोर के सराफा व्यवसायी कैलाश नारायण गोयल की डेढ़ साल पहले हत्या कर दी गई थी। दो बदमाशों ने दुकान में घुसकर उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। गोली मारने के बाद दोनों हमलावर बाहर खड़े साथियों के साथ भाग गए थे। कैलाश नारायण की मौत के पीछे मुख्य वजह ग्वालियर के हनुमान मंदिर चौराहे पर स्थित उनका मकान था। करीब 8000 वर्ग फीट में यह मकान तीन हिस्सेदारों ने मिलकर खरीदा था।
तलाश में जुटी पुलिस
बानमोर थाना TI अमित भदौरिया ने कहा कि अज्ञात हमलावरों ने फायर किया है। हमलावरों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। उनके मुरैना की ओर भागने की खबर है।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet holiganbet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet holiganbet amkbet holiganbet grandpashabet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet