केदारपुर सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित 4 दिवसीय बैठक में शामिल होंगे डॉ. मोहन भागवत
ग्वालियर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की 4 दिवसीय बैठक 31 अक्टूबर से ग्वालियर के केदारपुर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल परिसर में आयोजित होगी। बैठक में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत चारों दिन मौजूद रहेंगे। उनके साथ सरकार्यवाह दत्तात्रेय हौसबोले और अखिल भारतीय टोली के सभी प्रमुख सदस्य भी बैठक में उपस्थित रहेंगे। बैठक की तैयारियों को लेकर सोमवार की शाम हुई बैठक में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को भोजन व्यवस्था संबंधी दायित सौंपे गये।
संघ की दीपावाली बैठक के नाम से हर वर्ष होने वाली इस बैठक के लिये इस बार ग्वालियर को चुना गया है। इनमें संघ परिवार की आगामी रणनीति पाठ्यक्रम में संभावित बदलावों पर चर्चा होगी। देशभर से संघ के विभिन्न संगठनों के पूर्णकालिक पदाधिकारी 30 अक्टूबर से ग्वालियर में आना प्रारंभ हो जायेगा।
बैठक का समापन 4 अक्टूबर सोमवार को होगा। इसमें सहकार भारती, भारतीय किसान संघ, भारतीय मजदूर संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिन्दू परिषद समेत संघ से जुड़े संगठनों पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

