साइलेंसर से लगी पिस्टल से डॉक्टर को मारी गोली, JAH में चल रहा है उपचार, हालत नाजुक

मुरैना. बामौर में अज्ञात बदमाशों ने क्लीनिक में घुसकर एक डॉक्टर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गयी। डॉक्टर को एक गोली सीने में तो दूसरी पैर में लगी है। 3 बाइक से 6 हमलावर यहां आये थे। इनमें से 4 बाहर रेकी करते रहे। 2 हमलावरों ने अन्दर घुस कर वारदात को अंजाम दिया।
घटना सोमवार की शाम 4.30 बजे की है। डॉक्टर को पहले ग्वालियर के बिरला अस्पताल ले गये वहां के डॉक्टरों ने जयारोग्य चिकित्सालय के लिये रेफर कर दिया। जहां पर उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
पिस्टल में लगा था सायलेंसर
बांमौर कस्बे में सिंधिया मार्केट में डॉ. जगदीश वर्मा का क्लीनिक है। शाम को वह क्लीनिक पर बैठे थे। इस बीच 6 हमलावर क्लीनिक के बाहर आकर रूके। इनमें से 2 ने साइलेंसर लगी पिस्टल से डॉक्टर पर फायरिंग की और फरार हो गया। हमलावरों को क्लीनिक से निकलकर भागता देख लोग वहां पहुंचे। लोगों ने डॉक्टर को खून से लथपथ देखकर पुलिस को खबर दी।
डॉक्टर की बॉडी निकली दोनों गोलियां
घटना की खबर मिलने पर बांमौर थाना टीआई अमित भदौरिया टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों के साथ उन्हें लेकर ग्वालियर रवाना हुए। डॉक्टर को सबसे पहले बिरला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें यहां से जयारोग्य चिकित्सालय के लिये रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
प्रॉपर्टी विवाद में पुरानी रंजिश की आशंका
बानमोर के सराफा व्यवसायी कैलाश नारायण गोयल की डेढ़ साल पहले हत्या कर दी गई थी। दो बदमाशों ने दुकान में घुसकर उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। गोली मारने के बाद दोनों हमलावर बाहर खड़े साथियों के साथ भाग गए थे। कैलाश नारायण की मौत के पीछे मुख्य वजह ग्वालियर के हनुमान मंदिर चौराहे पर स्थित उनका मकान था। करीब 8000 वर्ग फीट में यह मकान तीन हिस्सेदारों ने मिलकर खरीदा था।
तलाश में जुटी पुलिस
बानमोर थाना TI अमित भदौरिया ने कहा कि अज्ञात हमलावरों ने फायर किया है। हमलावरों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। उनके मुरैना की ओर भागने की खबर है।

