पुरानी छावनी में बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटते हुए कि फायरिंग, छत बनाने के लेन-देन का है विवाद
ग्वालियर. मकान की छत बनाने के बाद लेनदेन पर हुझ झगड़ा में बदमाशों ने एक ठेकेदार को दौड़ा-दौड़ाकर फायरिंग की। किसी तरह ठेकेदार ने घटनास्थल से भागकर जान बचाई है। इसके बाद पुलिस को खबर दी। घटना पुरानी छावनी के बरागांव में सोमवार की देर रात की है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गयी है।
क्या है घटनाक्रम
पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बरा गांव निवासी जाकिर खान ठेकेदार है। छत बनाने के लिए सेंटिंग का ठेका लेता है। कुछ समय पहले उसने वकील मुल्ला निवासी मेवाती मोहल्ला के मकान का ठेका लिया था। अब काम पूरा होने के बाद उसने अपने पैसे मांगे, तो वकील मुल्ला आजकल की कहकर टरका रहा था। दो दिन पहले पैसों के लेनदेन पर उनके बीच विवाद हुआ था। लोगों के समझाने पर विवाद शांत हो गया था।
सोमवार को जाकिर बाजार से लौटकर घर आ रहा था। वह बरा गांव के पास पहुंचा ही था, तभी वहां पर वकील मुल्ला, जावेद खान, अरमान खान और सुभान खान के साथ करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग राइफल लेकर खड़े हुए थे। जाकिर के करीब आते ही वकील ने उसकी तरफ इशारा कर गोली मारने का कहा। इसके बाद उसके साथी निशाना बनाकर गोलियां चलाने लगे। वकील ने बाइक की स्पीड बढ़ाई और जैसे-तैसे भागकर जान बचाई।
बदमाशों ने पीछा भी और घर पर गोलीबारी भी
बदमाशों ने घर तक पीछा करते हुए जाकिर के घर में जाने के बाद भी आरोपियों उनके दरवाजे तक आये और फायरिंग कर दी। टीआई पुरानी छावनी विनय तोमर ने बताया है कि पीडित की शिकायत पर फायरिंग व धमकी का मामला दर्ज कर लिया है। कुछ स्थानों पर सीसीटीवी के फुटेज भी मिल है। इनके आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

