Author: Mahesh Jha

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP राज्यसभा चुनाव में नए चेहरों पर विचार कर रही बीजेपी, बंद लिफाफे में दिल्ली भेजे जाएंगे नाम

भोपाल. केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी कर मध्य प्रदेश की तीन सीटों में होने वाले चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढा दी है। प्रदेश में तीन सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इनमें भाजपा से सांसद और केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और सुमेर सिंह सोलंकी है। कांग्रेस से दिग्विजय सिंह है। उनका कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है। नए उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा में मंथन शुरू हो गया है। बीजेपी सूत्रों के अनुसार पार्टी में नए चेहरे पर विचार किया जा रहा है। अंतिम चर्चा के बाद उम्मीदवारों के नाम बंद लिफाफे में केंद्रीय समिति को भेजे जाएंगे।
हाल ही में वर्चुअली बैठक भी बुलाई गई थी। शुरूआती चर्चा पूरी हो गई है। राज्यसभा का चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद पार्टी द्वारा दिल्ली से मार्गदर्शन मांगकर पार्टी मुख्यालय में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक बुलाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री कुरियन केरल मंे कांजिरापल्ली सीट से चुनाव लडे थे लेकिन हार गए। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा दोबारा उन्हें मप्र से उच्च् सदन में भेजने पर विचार कर रही है। वजह यह भी है कि वे केंद्र में मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री है। जमीनी कार्यकर्ताओं में शुमार है। यदि मध्य प्रदेश मूल के व्यक्ति को भेजने की बात का मुद्दा उठा तो तस्वीर बदल सकती है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

कश्मीर में हिजबुल्लाह जैसे ड्रोन अटैक का खतरा, पाकिस्तान से 4 आतंकी घुसे

जम्मू कश्मीर. कश्मीर में आतंकी हिजबुल्लाह की तर्ज पर हमले की साजिश रच रहे है। 26 अप्रैल को खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला कि साउथ लेबनान का रहने वाले आतंकी शादाव बाजी पाकिस्तान के रास्ते भारत में दाखिल हुआ। उसके साथ 3 पाकिस्तानी आतंकियों ने भी घुसपैठ की है। लेबनानी आतंकी हिजबुल्लाह ड्रोन हमलों में माहिर होते है। खुफिया एजेंसी को शक है कि संदिग्ध आतंकी कश्मीर में ड्रोन हमलों की तैयारी कर रहे है। आतंकियों की उम्र 23 से 25 साल के बीच है। इनके निशाने पर कश्मी में मौजूद सैन्य ठिकाने है। खुफिया एजेंसियों को 6 टारगेट के नाम भी मिले है।


आईएसआई समर्थित शहाजाद भट्टी कश्मीर के युवाओं के संपर्क में
जानकारी के अनुसार खुफिया एजेंसी के सूत्रों से ये भी पता चला है कि पाकिस्तान में गैंगस्टर से आतंकी बना आईएसआई समर्थित शहाजाद भट्टी भी जम्मू कश्मीर के युवाओं के संपर्क में है। वो दुबई में रहकर युवाओं का ब्रेनवॉश कर रहा है और उन्हें ग्रेनेड हमले की ट्रेनिंग दिला रहा है।

पुंछ के गगरिया और कुंडे नाला इलाके की तस्वीर है, जहां से संदिग्ध आतंकियों के घुसपैठ की आशंका जताई जा रही है।
पुंछ के रास्ते से घुसे आतंकी
पुंछ के गगरिया और कुंडे नाला इलाके से आतंकियों के घुसपैठ की आशंका है। ये इलाका एलओसी से जीरो पॉइंट पर है। यहां पाकिस्तान और भारत के बीच नियंत्रण रेखा पहाडों और जंगल के बीच से गुजरती है। ये घुसपैठ का सबसे सेफ रास्ता है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

आज पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे और महंगा

नई दिल्ली. देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढोतरी की गई है। दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर 99.51 प्रति लीटर पहुंच गया है। डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसके दाम 92.49 पर पहुंच गए है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतें 1 किलो बढ गई है। इस बदलाव के बाद दिल्ली में सीएनजी अब 81.09 प्रति किलो मिलेगी। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बढोतरी है। इससे पहले सरकार ने 15 मई को सीएनजी के दाम 2 और फिर 18 मई को 1 रुपए बढाए थे।


4 दिन पहले 90 पैसे की बढोतरी की गई थी
ईंधन की कीमतों में 9 दिन में यह तीसरी बढोतरी है। 4 दिन पहले 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में एवरेज 90 पैसे प्रति लीटर की बढोती की गई थी। जबकि 15 मई को भी कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की इजाफा किया गया था।
अब अन्य चीजों के दाम बढ सकते है
मालभाडा बढेगा- ट्रक और टेम्पो का किराया बढ जाएगा जिससे दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो जाएंगे।
खेती की लागत- ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को ज्यादा खर्च करना होगा जिससे अनाज की लागत बढेगी।
बस-ऑटो का किराया बढेगा- सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

हनीट्रैप-2 में आया डीआईजी का नाम, 100 से अधिक वीडियो, करोड़ों की ब्लैकमेलिंग, दिल्ली -गुजरात तक नेटवर्क

इन्दौर. एक बासर फिर चर्चित हनीट्रैप मामले केन्द्र में है। जिसने 2019 के हनीट्रैप कांड की यादें ताजा कर दी है। हनीट्रैप-2 की गूंज मध्यप्रदेश्पा, गुजरात, छत्तीसगढ़ और दिल्ली के राजनीतिक और प्रशासनिक हलको तक पहुंच गयी है। मामले में गिरफ्तार श्वेता विजय जैन, रेशू चौधरी और अलका दीक्षित से पूछताछ में लगातार ऐसे खुलासे हो रहे हैं जिनसे कई रसूखदरों की चिंता बढ़ गयी है। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल और अन्य डिजीटल डिवाइस से 100 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो पाये गये है। जांच में सामने आया है कि ब्लैकमेलिंग के जामध्यम से करोड़ों रूपये वसूले गये है। जबकि कई अन्य सौंदों पर भी काम चल रहा था।


प्लांड तरीके से चल रहा था रैकेट
जांच में सामने आया है कि रैकेट प्लांड तरीके से चलाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार भोपाल से श्वेता विजय जैन पूरा नेटवर्क चलाती थी। श्वेता सीधे सामने आने के बजाय रेशू चौधरी को निर्देश और ट्रेनिंग देती थी। रेशू चौधरी अपने संपर्को की जानकारी भी देती थी। जिसके आधार पर आगे की रणनीति बनाई जाती थी।
एमपी से दिल्ली तक फैले नेटवर्क की जांच
सिंडिकेट का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ था।
मध्य प्रदेश में जांच के दायरे में एक विधायक, मालवा-निमाड़ के कुछ नेता और एक पूर्व अधिकारी हैं।
छत्तीसगढ़ के एक डीआईजी रैंक के अधिकारी का नाम भी है।
दिल्ली के एक वरिष्ठ नेता और गुजरात के एक उद्योगपति भी इसके शिकार बताए जा रहे हैं।
दिल्ली के एक नेता से 4 करोड़ रुपए वसूलने की साजिश भी जांच के दायरे में है।
वीडियो को बड़े स्तर पर बेचने की तैयारी में थे
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वीडियो को बड़े स्तर पर बेचने की तैयारी में थे। जांच एजेंसियों को राजनीतिक संपर्कों और संभावित आर्थिक सौदों के संकेत मिले हैं। जांच में ये भी संकेत मिले हैं कि एक विधायक से जुड़ा वीडियो राजनीतिक दबाव बनाने के उद्देश्य से साझा किया गया था।

 

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति ट्रम्प की बेटी इवांका की हत्या की कोशिश, IRGC ने की थी प्लानिंग

नई दिल्ली. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका की हत्या की खौफनाक साजिश का खुलासा हुआ है। ईरान की सेना ‘‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से ट्रेनिंग पाये एक खतरनाक आतंकवादी ने इवांका ट्रम्प की जान लेने का पूरा प्लान तैयार कर लिया था।
‘द पोस्ट’ अखबार को मिली जानकारी के अनुसार, यह आतंकी 6 वर्ष पहले अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गये अपने गुरू और ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लेना चाहता था।सुरक्षा एजेंसियों ने इवांका ट्रम्प की हत्या का प्लान बना रहे आतंकी को दबोचा है। उसकी पहचान 32 साल के मोहम्मद बाकर साद दाऊद अल-सादी के तौर पर हुई है। वह इराकी नागरिका बताया जा रहा है।
‘हमें इवांका को मारना होगा’
वाशिंगटन में इराकी दूतावास के पूर्व डिप्टी मिलिट्री अटैची एंतिफाध कनबर ने इस आतंकी के इरादों के बारे में एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद, अल-सादी लोगों से कहता फिर रहा था कि हमें इवांका ट्रंप को मारना होगा।  वो कहता था कि हमें ट्रंप के पूरे घर को उसी तरह जलाकर खाक कर देना चाहिए, जिस तरह उसने हमारे घर (कमांडर सुलेमानी) को तबाह किया था। ‘ आरोपी अल-सादी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार, खासकर उनकी बेटी इवांका ट्रंप को जान से मारने की कसम खाई थी।  जांच के दौरान सुरक्षा बलों को अल-सादी के पास से फ्लोरिडा में मौजूद इवांका ट्रंप के आलीशान घर का पूरा ब्लूप्रिंट भी बरामद हुआ है। वो काफी समय से उनके घर की रेकी कर रहा था।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड इस्लामाबाद में दफन, हमजा के जनाजे में अज्ञात का खौफ, जमीन खान की एके-47 से सुरक्षा दे रहे आतंकी

नई दिल्ली. पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड और वांटेड आतंकी अर्जुनमंद गुलजार उर्फ हमजा बुरहान की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके)में अज्ञात बन्दूकधारियों ने उसकी हत्या कर दी थी। अब उसके नमाज-ए-जनाजा में कई बड़े आतंकी संगठनों के टॉप मोस्ट कमाण्डर और कुख्यात आतंकी खुले आम शामिल हुए।
हमजा को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में दफनाया गया है। उसके जनाजे में भारत का मोस्ट वांटेड और आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन का चीफ सैयद सलाउद्दीन स्वयं मौजूद था। इसके अलावा प्रमुख आतंकी संग्ठन अल-बदर का टॉप कमाण्डर और चीफ बख्त जमीन खान भी हमजा का अंतिम बिदाई देनेे के लिये पहुंचे थे।
जनाजे के दौरान कड़ी सुरक्षा
हमजा के जनाजे के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे. हालांकि, इस भारी सुरक्षा और आधुनिक हथियारों के बीच वहां मौजूद सभी आतंकी कमांडरों के चेहरों पर अज्ञात हमलावरों का खौफ भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा था। आतंकी संगठन अल-बदर के चीफ बख्त जमीन खान की सुरक्षा के लिए वहां दर्जनों आतंकी तैनात किए गए थे। ये सभी AK-47 और घातक हथियारों से पूरी तरह लैस थे, जो घेरा बनाकर बख्त जमीन खान की रखवाली कर रहे थे।  हाल के दिनों में पाकिस्तान और PoK के भीतर कई बड़े आतंकियों की जिस तरह चुन-चुनकर हत्याएं हुई हैं, उससे इन आतंकी संगठनों के टॉप कमान के बीच भारी डर का माहौल है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

एक माह पहले मॉर्निंग वॉक पर निकले एकाउटेंट को लूटा था मोबाइल, 2 बदमाश पकड़े तीसरे को पकड़ने के लिये जयपुर टीम रवाना

ग्वालियर. मॉर्निंग वॉक पर निकले एक अकाउंटेंट से मोबाइल लूटने वाले 2 नाबालिग आरोपियों को बहोड़ापुर थाना पुलिस ने लगभग एक माह बाद घेराबंदी कर पकड़ लिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने अपनी निगरानी में ले लिया है। जबकि वारदात में शामिल उनका तीसरा साथी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में एक टीम राजस्थान के जयपुर के लिये रवाना की गयी है। बहोड़ापुरा टीआई आलोक परिहार के अनुसार सदाशिव नगर निवासी 53 वर्षीय हरीश शर्मा पेशे से अकाउंटेंट है। 17 अप्रैल की सुबह वह प्रतिदिन की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। कोटेश्वर मंदिर से दर्शन करने के बाद ज बवह 100 फुटा रोड से वापिस घर के लिय लौट रहे थे, तभी सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार 3 नकाबपोश बदमाश पीछे से आये और उनके हाथ से मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गये। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस को बदमाशों का हुलिया और एक्टिवा का नंबर मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के भागने का पूरा रूट मैप तैयार किया। सीसीटीवी की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस गिरवाई इलाके तक पहुंची, जहां दबिश देकर दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया गया। उनकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने तीसरे साथी का नाम भी पुलिस को बताया। जांच में पता चला कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए राजस्थान के जयपुर में छिपा हुआ है। उसकी तलाश में पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। इस मामले में एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई मोबाइल लूट की वारदात में शामिल दो नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ लिया है और तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

एसडीएम लश्कर ने गिरवाई क्षेत्र की पटाखा फैक्ट्रियों और गोदामों का किया औचक निरीक्षण

ग्वालियर, आतिशबाजी (पटाखा) के निर्माण, भंडारण और बिक्री को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए स्पष्ट गाइडलाइन जारी की गई है। राज्य शासन के गृह विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत विस्फोटक अधिनियम और नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिले के सभी एसडीएम, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, सीएसपी, एसडीओपी और थाना प्रभारियों को लिखित में कड़े निर्देश जारी किए हैं। किसी भी स्थान पर अवैध भंडारण या सुरक्षा नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के लाइसेंसधारियों की सूची रखने और हर छह महीने में उनका नियमित भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। वे अपने-अपने क्षेत्रों की आतिशबाजी फैक्ट्रियों और दुकानों का तत्काल सघन निरीक्षण करें और प्रत्येक संस्थान की विस्तृत रिपोर्ट जिला कार्यालय को सौंपें।
गिरवाई क्षेत्र में औचक निरीक्षण
शुक्रवार को प्रशासनिक टीम ने मैदानी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में एसडीएम लश्कर नरेन्द्र बाबू यादव ने प्रशासनिक टीम के साथ शहर के गिरवाई क्षेत्र में संचालित पटाखा फैक्ट्रियों और गोदामों का औचक निरीक्षण
पटाखा फैक्ट्रियों के लिए ये उपाय अनिवार्य
पटाखा विनिर्माण फैक्ट्रियों में मुख्य रूप से निम्नलिखित उपाय करना अनिवार्य है –
सुरक्षा दूरी – मिक्सिंग, फिलिंग और विनिर्माण शेड के कमरों के बीच कम से कम 18 मीटर और फुलझड़ी के कमरों के बीच 9 मीटर की दूरी अनिवार्य है।
कमरों की बनावट – हर कमरे का साइज 9 वर्गमीटर से अधिक नहीं होना चाहिए और प्रत्येक कमरे में दो दरवाजे होने चाहिए जो एक-दूसरे के आमने-सामने न हों।
ब्लास्ट वॉल – कमरों के बीच ढाई मीटर ऊंची और 60 सेंटीमीटर मोटी सुरक्षा दीवार (ब्लास्ट वॉल) होना आवश्यक है।
सीमित क्षमता – किसी भी कमरे में 15 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक सामग्री नहीं रखी जा सकती। इसके अलावा निर्धारित प्रपत्रों में स्टॉक का सही रिकॉर्ड रखना होगा।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

नयी-नवेली दुल्हन ने लगाई फांसी तो दूल्हा भी लटका फंदे पर, 25 दिन पूर्व हुई थी शादी

ग्वालियर. नयी नवेली दुल्हन ने फांसी लगाकर जान दे दी है। पत्नी की मौत के दूसरे दिन पति का शव भी घर के बाथरूम में फंदे पर लटका हुआ मिला। मुरार और गोला का मंदिर पुलिस को किसी भी घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मोबाइल फोन और डिजिटली रिकॉर्ड तलाशे जा रहे है।
मुरार पुलिस के अनुसार हुरावली लिंक रोड स्थित गेरूवाले बंगले के पास रहने वाली 23 वर्षीय मेघा उर्फ ज्योति की शादी 25 दिन पूर्व पिन्टो पार्क के कुंज बिहार कॉलोनी फेस-1 निवासी सिद्धार्थ कांदिल 26, से हुई थी। शादी धूमधाम से हुई थी। मेघा के पिता गुरूवीर सिंह ने बेटी की शादी में काफी खर्च किया था।
महज 5 दिन ही रह पाये थे साथ
परिजन के अनुसार, शादी के बाद मेघा खुश थी, शादी के 25 दिनों में दोनों सिर्फ महज 5 दिन ही साथ रह पाये थे। इसके बाद मेघा 1 मई को अपने मायके आ गयी थी। बुधवार को मेघा के पिता एक रिश्तेदार की कमी में गये हुए थे। घर में मेघा और उसकी मां गीता मौजूद थी। दोपहर में जब मां पहली मंजिल पर बने कमरे में पहुंची थी तो मेघा दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई मिली। घटना की सूचना मिलने पर मुरार थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
डिजिटल सुसाइड नोट तलाश रही पुलिस
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मौत से पहले दोनों ने आखिरी बार किससे बात की थी। यह भी जांच हो रही है कि कहीं मोबाइल में कोई वीडियो, ऑडियो या डिजिटल सुसाइड नोट तो मौजूद नहीं है।
गोला का मंदिर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल दोनों मामलों की जांच की जा रही है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

पीएम को झालमुड़ी को खिलाने वाले बांग्लादेश-पाकिस्तान से मिल रही धमकी, दुकान को बम से उड़ा देंगे

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पश्चिम बंगाल में झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार का जान से मारने की धमकियां मिल रही हे। यह जानकारी स्वयं दुकानदार विक्रम कुमार ने शुक्रवार को दी है। उसने बताया है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से फोन कॉल आ रहे हैं। कॉल करने वाले लोग उनकी दुकान उड़ाने की धमकी दे रहे हैं।
विक्रम कुमार ने बताया है कि एक वीडियो कॉल में कुछ लोग उन्हें हथियार भी दिखा रहे थे। इसके चलते वह और उनका परिवार वह काफी तनाव में पीएम मोदी ने 20 अप्रैल को चुनाव प्रचार के दौरा झाड़ग्राम में चुनावी रैली की थी। रोड़ शो के दौरान उन्होंने विक्रम की दुकान से झालमुड़ी खरीदकर खाई थी। पीएम ने विक्रम से हुई इस मुलाकात का लगभग 40 सेकेंड का वीडियो और फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था।
बिक्रम ने कहा- कभी सोचा नहीं था पीएम दुकान पर आएंगे
बिक्रम कुमार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। अब अपने मां-पिता के साथ बंगाल में रहते हैं। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बिक्रम ने कहा था- मैंने कभी नहीं सोचा था कि प्रधानमंत्री मेरी दुकान में आकर झालमुड़ी खाएंगे। मैंने पैसे लेने से मना किया, लेकिन उन्होंने जबरदस्ती दे दिए। खा कर बोले कि अच्छा बना है। पीएम ने पढ़ाई के बारे में पूछा मैंने बताया कि गरीबी के चलते ज्यादा नहीं पढ़ सका। फिर पीएम ने कमाई के बारे में पूछा- मैंने कहा कि 1000-1200 रुपए कमा लेता हूं। वे करीब 10 मिनट तक दुकान में रुके, उन्होंने राजनीति की कोई बात नहीं की थी।

 

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş matbet holiganbet lunabet lunabet giriş atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş perabet galabet perabet betcio betcio giriş madridbet madridbet giriş virüsbet virusbet