LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

आज पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे और महंगा

नई दिल्ली. देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढोतरी की गई है। दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर 99.51 प्रति लीटर पहुंच गया है। डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसके दाम 92.49 पर पहुंच गए है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतें 1 किलो बढ गई है। इस बदलाव के बाद दिल्ली में सीएनजी अब 81.09 प्रति किलो मिलेगी। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बढोतरी है। इससे पहले सरकार ने 15 मई को सीएनजी के दाम 2 और फिर 18 मई को 1 रुपए बढाए थे।


4 दिन पहले 90 पैसे की बढोतरी की गई थी
ईंधन की कीमतों में 9 दिन में यह तीसरी बढोतरी है। 4 दिन पहले 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में एवरेज 90 पैसे प्रति लीटर की बढोती की गई थी। जबकि 15 मई को भी कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की इजाफा किया गया था।
अब अन्य चीजों के दाम बढ सकते है
मालभाडा बढेगा- ट्रक और टेम्पो का किराया बढ जाएगा जिससे दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो जाएंगे।
खेती की लागत- ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को ज्यादा खर्च करना होगा जिससे अनाज की लागत बढेगी।
बस-ऑटो का किराया बढेगा- सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *