Newsमप्र छत्तीसगढ़

नयी-नवेली दुल्हन ने लगाई फांसी तो दूल्हा भी लटका फंदे पर, 25 दिन पूर्व हुई थी शादी

ग्वालियर. नयी नवेली दुल्हन ने फांसी लगाकर जान दे दी है। पत्नी की मौत के दूसरे दिन पति का शव भी घर के बाथरूम में फंदे पर लटका हुआ मिला। मुरार और गोला का मंदिर पुलिस को किसी भी घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मोबाइल फोन और डिजिटली रिकॉर्ड तलाशे जा रहे है।
मुरार पुलिस के अनुसार हुरावली लिंक रोड स्थित गेरूवाले बंगले के पास रहने वाली 23 वर्षीय मेघा उर्फ ज्योति की शादी 25 दिन पूर्व पिन्टो पार्क के कुंज बिहार कॉलोनी फेस-1 निवासी सिद्धार्थ कांदिल 26, से हुई थी। शादी धूमधाम से हुई थी। मेघा के पिता गुरूवीर सिंह ने बेटी की शादी में काफी खर्च किया था।
महज 5 दिन ही रह पाये थे साथ
परिजन के अनुसार, शादी के बाद मेघा खुश थी, शादी के 25 दिनों में दोनों सिर्फ महज 5 दिन ही साथ रह पाये थे। इसके बाद मेघा 1 मई को अपने मायके आ गयी थी। बुधवार को मेघा के पिता एक रिश्तेदार की कमी में गये हुए थे। घर में मेघा और उसकी मां गीता मौजूद थी। दोपहर में जब मां पहली मंजिल पर बने कमरे में पहुंची थी तो मेघा दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई मिली। घटना की सूचना मिलने पर मुरार थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
डिजिटल सुसाइड नोट तलाश रही पुलिस
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मौत से पहले दोनों ने आखिरी बार किससे बात की थी। यह भी जांच हो रही है कि कहीं मोबाइल में कोई वीडियो, ऑडियो या डिजिटल सुसाइड नोट तो मौजूद नहीं है।
गोला का मंदिर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल दोनों मामलों की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *