Author: Mahesh Jha

Newsमप्र छत्तीसगढ़

पलक सुसाइड केस में पति ने किया सरेंडर, पलक बीयर-गांजा पीती थी

ग्वालियर में इंस्टाग्राम क्रिएटर पलक रजक के पति ने सरेंडर किया। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. इंस्टाग्राम क्रियेटर पलक रजक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में शनिवार को मुख्य आरोपी और पति अमित रजक ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। वहीं, स्वयं को पलक की ननद बताने वाली एक महिला के बयान के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया।
शनिवार की दोपहर एक महिला थाने पहुंची और स्वयं को पलक की ननद बताते हुए दावा किया कि पलक शराब सिगरेट और गांजे की आदी थी। महिला ने यह भी कहा है कि वह लड़कों के साथ रील्स बनाती थी। इन आरोपों के बाद पलक के पिता मोहर सिंह रजक ने कहा कि अगर मेरी बेटी नशा करती थी तो उसे यह सब ससुराल में कौन लाकर देता था। सबूत है तो सामने लाओ, लेकिन मेरी मृत बेटी को बदनाम मत करो।
महिला को हम जानते तक नहीं
मोहर सिंह रजक ने यह भी कहा कि शादी के समय उन्हें अमित सहित चार भाइयों की जानकारी दी गई थी, लेकिन इस महिला को वे जानते तक नहीं हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर यह महिला कौन है जो खुलेआम ऐसे आरोप लगा रही है। परिवार ने मामले में शिकायत करने की बात भी कही है।
उधर, पुलिस ने 21 मई को पति अमित रजक, सास मीरा रजक और देवर आकाश रजक के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज किया था। शनिवार को अमित ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया, जबकि बाकी दो आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

नशे में चढ़े मोबाइल टॉवर पर युवक को उतारने में 3 घंटे का समय लगा, टॉवर से उतारने के लिये 3 थानों का पुलिस बल को बुलाया

भिंड. गोहद इलाके स्थित वार्ड क्रमांक 17 के गोहद चौराहा इलाके में शनिवार की शाम को उस वकत हाई वोल्टेज ड्रामा खाड़ा हो गया। जब एक युवक शराब के नशे में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। युवक काफी देर तक टॉवर के ऊपर बैठा रहा और नीचे उतरने से मना करता रहा। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में काफी लोगों की भीड़ जमा हो गयी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लगभग 3 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियन के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। जानकारी के मुताबिक रामदास जाटव पुत्र रामस्वरूप जाटव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम मनोहर का पूरा थाना एंडोरी, वर्तमान में गोहद चौराहा इलाके में किराये के मकान में रहकर सेंटिग लगाने का कार्य करता है।
ऐसा बताया जा रहा है कि शराब पीने का आदी है। अत्याधिक शराब सेवन के बाद परिवार से विवाद हो गया है। जिसके बाद वह मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया है। ऊपर से हंगामा करने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चौराहा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने एहतियातन टावर के नीचे जाल बिछवाया, ताकि किसी हादसे की स्थिति में युवक को बचाया जा सके।
वहीं तीन थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया और आसपास लोगों की भीड़ को नियंत्रित किया गया। करीब 3 घंटे तक पुलिस और स्थानीय लोग युवक को समझाने का प्रयास करते रहे। काफी मशक्कत और सूझबूझ के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा रहे।
तहसीलदार राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवक की पत्नी ने जानकारी दी है कि वह लंबे समय से शराब की लत का शिकार है, जिससे परिवार परेशान रहता है। युवक को नीचे उतारने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहद भेजा गया, जहां उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। चौराहा थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने बताया कि युवक शराब के नशे में टावर पर चढ़ गया था। उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है तथा मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

पेट्रोल पर 87 डीजल 91 पैसे बढ़ोतरी, लेकिन MP में 1 रुपए तक बढ़े दाम

भोपाल. ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के चलते बंद किए गए होर्मूज स्ट्रेट के कारण देशभर में मंडरा रहे महंगाई संकट के बीच अब पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से महज 9 दिन में तीसरी बार यानी शनिवार सुबह देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढोतरी कर दी गई है जिसका और अधिक असर मध्य प्रदेश वासियों पर भी पडेगा। सामने आई जानकारी के अनुसार पेट्रोल की कीमतों में पिछली बार की तरह इस बार भी 87 पैसे प्रति लीटर की दर से बढोतरी की गई है जबकि डीजल के दामों में 91 पैसे प्रति लीटर की दर से बढोतरी हुई है लेकिन एमपी में ये 1 रुपए या इससे ज्यादा महंगा हुआ है।
नई दरों की बात करें तो राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमतें 111.71 रुपए प्रति लीटर हो गई है। जबकि डीजल के नए रेट 96.85 रुपए हो गए है। इंदौर में पेट्रोल की कीमत 111.85 रुपए हो गई है तो डीजल की 96.92 रुपए पर लीटर, जबलपुर में पेट्रोल के दाम 112.18 रुपए प्रति लीटर हुए तो डीजल के 97.32 रुप्ए, ग्वालियर में पेट्रोल के दाम 111.63 रुपए हो गए है तो वहीं डीजल के 96.80 रुपए और उज्जैन में अब 112.10 रुपए प्रति लीटर मिलेगा जबकि डीजल 97.21 रुपए प्रति लीटर की दर से मिलेगा।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे यात्री

ग्वालियर. रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत शनिवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक बडा हादसा होने से टल गया। रेलवे स्टेशन की छत से एक हिस्से से प्लास्टर व पत्थर टूटकर प्लेटफार्म पर गिर गया। जिस समय ये हादसा हुआ उस समय प्लेटफार्म पर कोई ट्रेन मौजूद नहीं थी लेकिन यात्रियों का आवागमन हो रहा था। हालांकि इस घटना के दौरान किसी यात्री के चोटिल होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसे हिस्से को बेरीकेडिंग कर बंद कर दिया गया।
छत का हिस्सा गिरते ही अफरा-तफरी मच गई
जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत स्टेशन की छत के हिस्सों को काटकर हटाया जा रहा है। उसके स्थान पर बादलनुमा छत का काम किया जाना है। ऐसे में अलग-अलग स्थानों पर छत को काटा गया है। बता दे कि स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर आगरा एंड की तरफ बने फुटओवर ब्रितज के नीचे प्लेटफार्म की छत का प्लास्टर झडकर नीचे गिर गया।
इस दौरान यात्रियों को आवागमन प्लेटफार्म पर हो रहा था। जैसे ही प्लास्टर टूटकर नीचे गिरा, वैसे ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस घटना के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। बाद में रेलवे के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर इस हिस्से को बेरीकेडिंग कराकर बंद कर दिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में मिलावटखोरों पर कसने जा रहा शिकंजा, प्रदेश को मिलेंगी 40 नई चलित लैब

भोपाल. खाद्य पदार्थों की मौके पर ही तत्काल जांच के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में 40 चलित लैब और चलेंगी। अब बडी सुविधा यह होगी कि इन लैब में दूध की जांच 15 मानकों पर हो सकेगी। अभी प्रदेश में 15 लैब चल रही है जिनमें तीन मानकों पर ही जांच हो पा रही है। अब दूध में पानी, डिटर्जेंट या अन्य केमिकल की मिलावट, वसा की मात्रा सहित अन्य मापदंडों की जांच हो सकेगी।
प्रदेश में 55 जिलों को मिलेगी सौगात
इसह तरह से नई लैबों में फल-सब्जियों की जांच भी की जा सकेगी। सब्जियों में केमिकल के छिडकाव या इंजेक्शन के बारे में पता किया जा सकेगा लेकिन बैक्टीरिया, फंगस आदि की उपस्थिति का पता नहीं चल पाएगा। नई लैब आने के साथ प्रदेश के सभी 55 जिलों में सलित लैब हो जाएंगी।
एफएसएसएआई तैयार कर रहा है यूरोपियन मानक
बता दें कि नई लैबों के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण नए मानक तैयार कर रहा है। इसमें कुछ मापदंड यूरोपियन मानकों के अनुसार रहेंगे। लैब का आकार, इसमें रखे जाने वाले उपकरणों के प्रकार, उपकरणों में मापदंड और जांच के मानक शामिल हैं। एफएसएसएआई ने लगभग एक वर्ष पहले लैब बनाने के लिए राशि राज्य सरकार को दी थी। पूरी राशि केंद्र ही लगा रहा है।
नए मानक के अनुसार, लैब तैयार करने में प्रति लैब 15 से 20 लाख रुपये खर्च और बढ़ जाएगी। ऐसे में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने नए सिरे से प्रस्ताव प्राधिकरण को भेजा है। केंद्र से राशि मिलने के बाद लैब तैयार कराने में लगभग छह माह लग जाएंगे।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, खत्म होगी दोहरी परीक्षा प्रणाली

भोपाल. मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की प्रक्रिया में बडा बदलाव होने जा रहा है। अब शिक्षक भर्ती के लिए अलग से चयन परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों को केवल शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करनी होगी और उसी के आधार पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस नई व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मप्र कर्मचारी चयन मंडल के लिए कनिष्ठ सेवा संयुक्त परीक्षा नियम-2026 का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। संभावना है कि यह नियम अगले एक माह के भीतर लागू कर दिए जाएंगे। जुलाई व अगस्त में माध्यमिक व प्राथमिक पात्रता से इसकी शुरूआत होगी।
अभ्यर्थियों को दो बार आवेदन कना पडता था
अब तक उच्च माध्यमिक, माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक भर्ती में पहले पात्रता परीक्षा और उसके बाद चयन परीक्षा आयोजित की जाती थी। इस व्यवस्था के कारण अभ्यर्थियों को दो बार आवेदन करना पडता था और अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी करनी पडती थी। इस नई प्रणाली लागू होने के बाद यह पूरी प्रक्रिया आसान हो जाएगी और केवल एक परीक्षा के आधार पर भर्ती की जाएगी।
सरकारी शिक्षकों के लिए स्कोर कार्ड की वैधता 2 वर्ष
नई व्यवस्था के तहत सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए जारी स्कोर कार्ड की वैधता 2 वर्ष तक रहेगी। यदि इस अवधि में अभ्यर्थी को नियुक्ति नहीं मिलती है तो उसे दोबारा परीक्षा देनी होगी। भर्ती के लिए विभागीय पोर्टल पर रिक्त पदों की जानकारी जारी की जाएगी और मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।
निजी स्कूलों में भी पात्रता परीक्षा अनिवार्य
निजी स्कूलों में भी अब केवल पात्रता परीक्षा पास अभ्यर्थियों की ही नियुक्ति की जाएगी। हालांकि निजी विद्यालय किसी भी वर्ष की पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार को नियुक्त कर सकेंगे। निजी स्कूलों के लिए स्कोर कार्ड की वैधता आजीवन रहेगी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

उत्साहपूर्वक मनाया गया जीवाजी विश्वविद्यालय का 62वाँ स्थापना दिवस

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय का 62वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें रिले दौड़, चेयर रेस, जलेबी रेस एवं बैलून प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर कैलाशवासी महाराज जीवाजीराव सिंधिया के  प्रतिमा पर कुलगुरु, कुल सचिव सहित सैकड़ो लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। विश्वविद्यालय परिवार ने राष्ट्रभक्ति एवं एकता का संदेश देते हुए परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को उत्साहमय बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के उत्कृष्ट एवं प्रतिभावान स्वयंसेवकों को भी उनके उल्लेखनीय कार्यों एवं सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।  समारोह को संबोधित करते हुए कुलगुरु प्रो. राजकुमार आचार्य ने कहा कि जीवाजी विश्वविद्यालय ने अपने 62 वर्षों के गौरवशाली सफर में शिक्षा, अनुसंधान एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री प्रदान करने का केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण एवं चरित्र निर्माण की महत्वपूर्ण संस्था है। विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नवाचार, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा की भावना को अपनाने का आह्वान किया।
कुल सचिव डॉ राजीव मिश्रा ने अपने उद्बोधन में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्थान निरंतर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है। उन्होंने स्थापना दिवस को विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव एवं आत्ममंथन का अवसर बताते हुए सभी को बधाई दी।   इस अवसर पर रिले दौड़ प्रतियोगिता कुलगुरु की टीम जीती। बैलून प्रतियोगिता में स्वर्णा परमार प्रथम रही, राजेश नायक द्वितीय रहे, तृतीय कुलसचिव राजीव मिश्रा रहे। चेयररेस मैं प्रोफेसर आई के पात्रो प्रथम रहे। जलेबी रेस में राजेश नायक प्रथम यतेंद्र शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों एवं सम्मानित NSS के स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। पूरे समारोह में उत्साह, उमंग और विश्वविद्यालय के प्रति गौरव की भावना देखने को मिली। स्थापना दिवस समारोह ने विश्वविद्यालय परिवार को एकजुटता, राष्ट्रप्रेम और उत्कृष्टता के संदेश के साथ नई ऊर्जा प्रदान की। इस अवसर पर प्रो जे एन गौतम,  प्रो शांतिदेव सिसोदिया, प्रो एस के सिंह, प्रो राजेंद्र खटीक, प्रो महेंद्र गुप्ता, प्रोफेसर समीर भागवत, डॉ सतेन्द्र सिंह सिकरवार, प्रो स्वर्णना परमार, प्रोफेसर हेमंत शर्मा, एनएसएस के समन्वयक प्रोफेसर हरिशंकर सिंह,डॉ गणेश दुबे, विश्व रंजन गुप्ता, राकेश सिंह गुर्जर, यतेंद्र शर्मा, राजेश सक्सेना, शैलेन्द्र राणा, लोकेश चतुर्वेदी, पंकज त्रिपाठी आदि खेल विभाग के शिक्षक,  छात्र एवं NSS के स्वयंसेवक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रो हरिशंकर सिंह एवं स्पोर्ट टीचर अरविंद सिंह गुर्जर ने किया।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

अब SAIL की जमीन बने TMC कार्यालय को बुंलडोजर से किया ध्वस्त

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन और शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद राज्यभर में अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर कार्यवाही लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल जिले के आसनसोल के बर्नपुर इलाके में एक और तृणमूल कांग्रेस कार्यालय पर बुलडोजर चलाया गया है।
शनिवार को बर्नपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित टीएमसी पार्षद रूद्र के पार्टी कार्यालय को ध्वस्त कर दिया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह कार्यालय सेल-आईएसपी (इंडियन आयरन एंड स्टील कंपनी) की जमीन पर बना हुआ था। स्थानीय प्रशासन और सेल अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस कार्यवाही के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। पिछले कुछ दिनों में बर्नपुर इलाके में यह चौथा टीएमसी पार्टी कार्यालय है। जिसे बुलडोजर से चलाकर हटाया गया है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

10 वर्षो से प्रमोशन बंद, 2 पद सुपरसीड हुए इंजीनियर, जल संसाधन विभाग में 8 कार्यपालन यंत्री बनाये गये प्रभारी मुख्य अभियंता

भोपाल. मध्यप्रदेश में 10 वर्षो से पदोन्नति नहीं होने का असर विभागों में उच्च पद पर पदस्थ होने वाले अधिकारियों पर पड़ रहा है। इसलिये जल संसाधन विभाग में तैनात कार्यपालन यंत्री स्तर के 8-10 इंजीनियरों को सुपरसीड कर प्रभारी मुख्य अभियंता या उसके समकक्ष पदों पर पदस्थ किया गया है। विभाग ने इसके आरी कर फायनेंसियल पॉवर भी डिलीवर कर दिये है। खासतोर पर पीडब्ल्यूडी, नगरीय विकास, आरईएस और जल संसांधन जैसे विभागों में कार्यपालन यंत्रियों को मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री और प्रमुख अभियंता जैसे अहम पदों के काम लेकर को परेशानी हो रही है।
नियमानुसार पदोन्नति नहीं होने से यहां इन विभागों में जिन इंजीनियरों को सीनियर अधिकारी का चार्ज दिया जाता है उसके विरोध में अब शिकवा शिकायतों और हाईकोर्ट की शरण लेने का काम साथ वाले इंजीनियर करते हैं। कई इंजीनियरों विभागीय जांच से पूर्व पदोन्नति करने वाले प्रकरण हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इन्हीं परिस्थितियों के बीच जल संसाधन विभाग ने मुख्य अभियंता के रिक्त पदों पर कार्यपालन और अधीक्षण यंत्री के पद पर काम करने वाले इंजीनियरों की पदस्थापना की है।
इन्हीं इंजीनियरों को 2 पद सुपरसीड कर बनाया प्रभारी मुख्य अभियंता
जिन इंजीनियरों को सुपरसीड कर 1 से 2 पद ऊंचे पदों पर पदस्थ किया गया है। उसमें दुर्गा प्रसाद अनुरागी को कार्यपालन यंत्री को प्रभारी मुख्य अभियंता बेतवा बोर्ड झांसी में पदस्थ किया गया है। अनुरागी अभी परियोजना प्रशासन दतिया कमांड क्षेत्र और जल प्रबंधन प्रकोष्ठ दतिया के पद पर पदस्थ है।
इसी तरह से ग्वालियर के जल संसाधन विभाग में यमुना कछार के अंतर्गत सहायक यंत्री को 2 पद सुपरसीड करते हुए अधीक्षण यंत्री बनाया गया है। अधीक्षण यंत्री एसके वर्मा को मुख्य अभियंता, यमुना कछार के जल संसाधन विभाग बनाया गया है।
आरआर मीणा कार्यपालन यंत्री को प्रभारी मुख्य अभियंता बोधी भोपाल पदस्थ किया गया है। कार्यपालन यंत्री मीणा अब तक मुख्य अभियंत जल संसाधन विभाग नर्मदापुरम और परियोजना संचालक बेतवा पीएमयू भोपाल की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
कमलेश कुमार रैकवार कार्यपालन यंत्री कार्यालय प्रमुख अभियंता भोपाल को प्रभारी मुख्य अभियंता अंतरराज्यीय कार्यालय प्रमुख अभियंता जल संसाधन भोपाल पदस्थ किया गया है।
कार्यपालन यंत्री बीके सिंह जो अभी अधीक्षण यंत्री पक्का बांध मंडल देवलोंद (शहडोल) और अतिरिक्त परियोजना संचालक रीवा कमांड क्षेत्र विकास और जल प्रबंधन की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, उन्हें प्रभारी परियोजना संचालक मोहनपुरा कुंडलिया परियोजना प्रबंधन इकाई राजगढ़ पदस्थ किया गया है।
प्रवीण कुमार खरत कार्यपालन यंत्री जो अभी अधीक्षण यंत्री जलसंसाधन मंडल उज्जैन और अतिरिक्त परियोजना संचालक अधीक्षण यंत्री एसएसपीएमयू इंदौर तथा अतिरिक्त परियोजना संचालक नमामि शिप्रे पीएमयू उज्जैन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, उन्हें प्रभारी मुख्य अभियंता चंबल बेतवा कछार भोपाल पदस्थ किया गया है।
विनोद कुमार मंडलोई कार्यपालन यंत्री जो अभी अधीक्षण यंत्री जल संसाधन मंडल शहडोल का काम देख रहे हैं, उन्हें प्रभारी मुख्य अभियंता गंगा कछार रीवा बनाया गया है।
कार्यपालन यंत्री उदय सिंह परते जो अभी अधीक्षण यंत्री जल संसाधन मंडल बालाघाट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, उन्हें प्रभारी मुख्य अभियंता बैनगंगा कछार सिवनी पदस्थ किया गया है।
कार्यपालन यंत्री अरुण सिंह चौहान जो अभी अधीक्षण यंत्री जल संसाधन मंडल इंदौर का काम देख रहे हैं, उन्हें प्रभारी मुख्य अभियंता बांध सुरक्षा संगठन भोपाल पदस्थ किया गया है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP राज्यसभा चुनाव में नए चेहरों पर विचार कर रही बीजेपी, बंद लिफाफे में दिल्ली भेजे जाएंगे नाम

भोपाल. केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी कर मध्य प्रदेश की तीन सीटों में होने वाले चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढा दी है। प्रदेश में तीन सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इनमें भाजपा से सांसद और केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और सुमेर सिंह सोलंकी है। कांग्रेस से दिग्विजय सिंह है। उनका कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है। नए उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा में मंथन शुरू हो गया है। बीजेपी सूत्रों के अनुसार पार्टी में नए चेहरे पर विचार किया जा रहा है। अंतिम चर्चा के बाद उम्मीदवारों के नाम बंद लिफाफे में केंद्रीय समिति को भेजे जाएंगे।
हाल ही में वर्चुअली बैठक भी बुलाई गई थी। शुरूआती चर्चा पूरी हो गई है। राज्यसभा का चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद पार्टी द्वारा दिल्ली से मार्गदर्शन मांगकर पार्टी मुख्यालय में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक बुलाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री कुरियन केरल मंे कांजिरापल्ली सीट से चुनाव लडे थे लेकिन हार गए। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा दोबारा उन्हें मप्र से उच्च् सदन में भेजने पर विचार कर रही है। वजह यह भी है कि वे केंद्र में मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री है। जमीनी कार्यकर्ताओं में शुमार है। यदि मध्य प्रदेश मूल के व्यक्ति को भेजने की बात का मुद्दा उठा तो तस्वीर बदल सकती है।

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet holiganbet lunabet lunabet giriş atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş perabet galabet perabet betcio betcio giriş madridbet madridbet giriş