Author: Mahesh Jha

Newsमप्र छत्तीसगढ़

कॉम्बिंग गश्त-सोये घर में और जब आंख खुली नजर आई हवालात

ग्वालियर. पुलिस ने गुरूवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि में एक बड़ा सप्राइज कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। एसएसपी धर्मवीर सिंह के सख्त निर्देश पर रात भर चली इस विशेष गश्त में पुलिस ने उन 249 फरार चल रहे बदमाशों को दबोच कर सीधे हवालात में पहुंचाया। जो लम्बे समय से पुलिस के लिये चुनौती बने हुए थे।
व्हीं, तड़के सुबह जब पुलिस की गाडि़यां सायरन बजाते हुए पुराने बदमाशों के घरों पर दस्तक दी तो कई अपराधियों की नींद सीधे हवालात में ही खुली।
सडकों पर उतरे पुलिस अधिकारी
कॉम्बिंग गश्त की गंभीरता का अन्दाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि स्वयं एसएसपी धर्मवीर सिंह देर रात सड़कों पर मोर्चा संभाले दिखाई दिये। इस महाअभियान में एएसपी अनु बेनीवाल, सुमन गुर्जर, जयराज कुबेर, प्रशिक्षु आईपीएस मनोज कुमार समेत जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी जिसमें सीएसपी, डीएसपी अपने-अपने थाना प्रभारियों और भारी पुलिस बल के सात् रात से लेकर तड़के सुबह तक सड़कों पर पैदल गश्त करते रहे।
रातभर के एक्शन का पूरा रिपोर्ट कार्ड
पुलिस की अलग-अलग टीमों ने पूरे जिले को घेरकर एक साथ कई मोर्चों पर कार्रवाई की, जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:
वारंटियों की धरपकड़ 249 गिरफ्तार।
लंबे समय से फरार चल रहे 121 स्थाई वारंटियों को दबोचा।
न्यायालय द्वारा जारी 128 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए।
303 पुराने बदमाश, गुड़े व हिस्ट्रीशीटर को घर पहुंचकर किया चेक।
शहर के विभिन्न इलाकों में रहने वाले 158 सूचीबद्ध गुंडों के घरों पर आधी रात को रेड मारी गई।
145 कुख्यात हिस्ट्रीशीटरों के ठिकानों को खंगाला गया, उनके रिकॉर्ड अपडेट किए गए।
पुराने बदमाशों की वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली गई।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ATS ने पाकिस्तान के शहजाद भट्टी गैंग के संपर्क में था मुजफ्फरपुर का मुस्तफा को गिरफ्तार किया

बिहार. आतंकवाद निरोधक दस्ते की विशेष टीम ने मुजफ्फरपुर जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर गांव में छापेमारी कर मो. मुस्तफा नाम के संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। मुस्तफा पर भारत की जासूसी करने और राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ गंभीर साजिश रचने का आरोप है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि वह सीधे तौर पर पाकिस्तान में बैठे कुख्यात हथियार तस्कर और गैंगस्टर शहजाद भट्टी गैंग के लिए काम कर रहा था।
डिलीट किए गए सारे डेटा और चैट बैकअप को रिकवर कर लिया
एटीएस की तकनीकी टीम ने जब आरोपी के पास से बरामद मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच की, तो कई सबूत सामने आए। गिरफ्तारी के डर से मुस्तफा ने अपने मोबाइल का सारा डेटा, चैट हिस्ट्री और कई महत्वपूर्ण डिजिटल फाइलें पूरी तरह डिलीट कर दी थीं। हालांकि, एटीएस के साइबर एक्सपर्ट्स ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से डिलीट किए गए सारे डेटा और चैट बैकअप को सफलतापूर्वक रिकवर कर लिया। इस रिकवर्ड डेटा से खुलासा हुआ कि आरोपी के फोन में भारत के कई अत्यंत संवेदनशील लाकों की तस्वीरें और वीडियो मौजूद थे, जिन्हें वह पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेज चुका था।
पाकिस्तानी हथियार तस्कर शहजाद भट्टी से संपर्क
जांच एजेंसियों के अनुसार मुजफ्फरपुर का यह नेटवर्क सीधे तौर पर पाकिस्तान के कुख्यात हथियार तस्कर शहजाद भट्टी और उसके करीबी सहयोगी राणा हुनैन द्वारा संचालित किया जा रहा था। यह गैंग इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्स के जरिए भारत के युवाओं को रातों-रात अमीर बनने और भारी पैसों का लालच देकर अपने जाल में फंसाता है। भट्टी गैंग का मुख्य निशाना वैसे तो भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के जिले होते हैं, लेकिन अब इस नेटवर्क के तार बिहार के मुजफ्फरपुर तक जुड़ने से सुरक्षा एजेंसियां बेहद सतर्क हो गई हैं।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में कई पेट्रोल पंप ड्राय, ईंधन संकट गहराया, सप्लाई थमने से परेशान हो रहे उपभोक्ता

भोपाल. एमपी में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई चेन प्रभावित होने से ईंधन का संकट गहराने लगा है। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में कई पेट्रोल पंप ‘ड्राई’ (ईंधन खत्म) होने की स्थिति में पहुंच गए हैं। पंप संचालकों का आरोप है कि तेल कंपनियां अब ईंधन के लिए पहले ही एडवांस भुगतान करवा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद समय पर पेट्रोल-डीजल की डिलीवरी नहीं की जा रही है। टैंकरों के देरी से पहुंचने के कारण पंपों पर ईंधन खत्म हो जाता है और नया स्टॉक आने तक उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ता है। पेट्रोल के लिए गुरुवार को वाहन चालक परेशान होते रहे। आमजन ने अपनी पीड़ा भी व्यक्त की। शहर के पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन में खड़े ग्राहकों ने बताया कि दाम में इजाफा होने की आशंका से कंपनियां अपना स्टॉक जानबूझकर कम सप्लाई कर रही हैं। जनता पर महंगाई की मार के साथ आम दिनों की जरूरतें पूरी नहीं कर पाने की मजबूरी भी थोपी जा रही है।
लोगों ने कहा महंगाई के साथ अब जरूरतें भी पूरी नहीं हो रहीं
रमेश कुमार ने बताया कि पंपों पर चक्कर काटने के बाद तीसरे पंप पर आधा घंटा लाइन में लगना पड़ा। पेट्रोल न मिलने से काम पर जाने में देरी हो गई। किसान सतीश यादव के अनुसार ट्रैक्टर के लिए डीजल लेने आया था, लेकिन पंप बंद मिला। कंपनियों को समय पर तेल देना चाहिए, खेती का सीजन प्रभावित हो रहा है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर नगर निगम का बड़ा फैसला, 30 जून से पहले संपत्तिकर जमा करने पर मिलेगी 6% की छूट

ग्वालियर. नगर निगम ने शहरवासियों को राहत देते हुए वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए संपत्तिकर जमा करने पर विशेष छूट की घोषणा की है। अब 30 जून तक भवन एवं भूमि का संपत्तिकर जमा करने वाले करदाताओं को छह प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
कैसे मिलेगा लाभ
निगमायुक्त संघ प्रिय ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि सभी करदाता समय सीमा के भीतर अपना संपत्तिकर जमा कर इस सुविधा का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि 30 जून के बाद संपत्तिकर जमा करने पर वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक 15 प्रतिशत सरचार्ज सहित कुल 21 प्रतिशत अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा। आयुक्त ने कहा कि नागरिक नगर निगम के वार्ड कार्यालय, निगम मुख्यालय सिटी सेंटर स्थित एकल विंडो या मध्यप्रदेश शासन की ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे भी संपत्तिकर जमा कर सकते हैं।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

हनीट्रैप-2 में भाजपा मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार, सागर विधायक और एक केन्द्रीय मंत्री से भी नजदीकी संबंध

दिल्ली से इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने भी इंदौर पुलिस से केस की जानकारी ली है। - Dainik Bhaskar

इन्दौर. शराब व्यापारी चिंटू ठाकुर को धमकाने स जुड़े हनीट्रैप -2 के मामले में पुलिस ने सागर निवासी रेशू उर्फ अभिलाषा और इन्दौर पुलिसकी इंटेलीजेंसी विंग में पदस्थ हेड कांस्टेबली विनोद शर्मा का गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच एजेंसियों को रेशू के दिल्ली में एक मकेन्द्रीय राज्यमंत्री के नजदीकी संबंधों की भी जानकारी मिली है। दोनों को मजिस्ट्रेट के बंगले पर पेश किया गया। वहां कोर्ट ने उन्हें 25 मई तक के लिये पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस हाईप्रोफाइल मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली से इंटेलीजेंस सूत्रों के मुताबिक, इस नेटवर्क में कई नेता, अधिकारी और बड़े व्यापारी जुड़े होने की आशंका है। अभी तक इस केस में कथित लेडी तस्कर अलका दीक्षित, लाखन चौधरी, जयदीप, जितेन्द्र पुरोहित और मास्टरमाइंड श्वैता जैन सहित कई लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।
भाजपा नेता भी जांच के दायरे में
जंच में सामने आया है कि भोपाल के चर्चित हनीट्रैप-1 मामले की मुख्य आरोपी श्वेता जैन के साथ मिलकर रेशू उर्फ अभिलाषा कई प्रभावशाली लोगों के संपर्क में थी। ऐसा बताया जा रहा है। उसका नेटवर्क सागर, भोपाल, उज्जैन, इन्दोर से लेकर दिल्ली तक फैला हुआ था। रेशू सागर में भाजपा अनुसूचित जाति‘-जनजाति मोर्चा कीनगर अध्यक्ष भी रह चुकी है।
वह मूलरूप से सागर के मकरोनिया इलाके की रहने वाली है। पढ़ाई के लिये वह ओमान गयी थी। वहां उसने एक कारोबारी से शादी की। लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया। भारत लौटने के बाद उसने राजनीति में सक्रियताबढ़ाई और सागर में यूपीएससी कोचिंग सेंटर भी संचालित किया। इस बीच उस पर कुछ लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप भी लगे।
एक विधायक से नजदीकियों को लेकर भी चर्चा में थी
सूत्रों के अनुसार, सागर में एक विधायक से नजदीकियों को लेकर रेशु चर्चा में आई थी। बताया जाता है कि विधायक की पत्नी और परिजनों ने सार्वजनिक रूप से उसे फटकार भी लगाई थी। इसके बाद वह मकरोनिया क्षेत्र में कई संदिग्ध और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों के संपर्क में आ गई।

 

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ट्विशा शर्मा की मौत की सीबीआई करेगी जांच, मप्र सरकार ने की सिफारिश, समर्थ आत्मसमर्पण के लिए तैयार है

भोपाल. ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में सरकार की तरफ बड़ा अपडेट आया है। इस केस की गंभीरता को देखते हुए मप्र सरकार ने अब इसकी सीबीआई जांच कराने की सिफारिश कर दी है। मप्र सरकार के इस फैसले के बाद अब देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी इस पूरे आत्महत्या मिस्ट्री की गुत्थी को सुलझायेगी। एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिला।  आरोपी समर्थ सिंह के वकील ने अग्रिम जमानत याचिका वापस लेने का फैसला लिया।  इस दौरान उन्होंने कोर्ट को बताया कि उनका मुवक्किल निचली अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए तैयार है. इसके साथ ही कोर्ट का पूरा ध्यान अब दूसरे पोस्टमार्टम की याचिका पर केंद्रित हो गया है, क्योंकि न्यायाधीश ने समय की गंभीरता को देखते हुए कहा कि दूसरे पोस्टमार्टम की मांग पर सबसे पहले सुनवाई की जानी चाहिए।
इस दौरान ट्विशा शर्मा का परिवार और उनके वकील अब आरोपियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा पूरी तरह से कमने की तैयारी में जुट गये है। ट्विशा शर्मा के परिवार के वकील आयुष तिवारी ने कोर्ट में पैरवी के बीच एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा दावा किया है। वकील ने ट्विशा शर्मा और उनकी सास गिरिबाला सिंह के बीच हुई व्हाट्सएप चैट का हवाला दिया है। वकील ने बताया है कि इन दोनों के बीच की व्हाट्सएप चैट से साफतौर पर यह जाहिर होता है कि ट्विशा को ससुराल में लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडित किया जा रहा था। उसे बहुत ज्यादा परेशान किया जा रहा था।
ट्विशा की सास को मिली अग्रिम जमानत खारिज करने की मांग
वकील आयुष तिवारी ने पुलिस में एफआईआर दर्ज होने के महज कुछ ही घंटों के भीतर गिरीबाला सिंह को आनन-फानन में मिली अग्रिम जमानत पर गंभीर सवाल खड़े किए है।  वकील का सीधा आरोप है कि इतनी जल्दी और आनन-फानन में अग्रिम जमानत मिलना इस बात का सबूत है कि गिरीबाला सिंह ने अपने रसूख और पद का पूरी तरह से गलत इस्तेमाल किया है। इस पूरे मामले को लेकर ट्विशा के परिवार ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. परिवार की तरफ से दायर की गई इस विशेष याचिका पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में शनिवार को सुनवाई हो सकती है।
ट्विशा का परिवार इस मौत के पीछे के असली सच को सामने लाने के लिए अब अदालत में ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा से पोस्टमार्टम कराने की मांग उठाने की पूरी तैयारी कर रहा है।  ट्विशा के परिवार के वकील ने मामले के आरोपी पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत का कोर्ट में विरोध करने की बात कही है।  वहीं, ट्विशा की सास गिरीबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत को भी तुरंत खारिज करने की मांग उठाई जा रही है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

भोजशाला में वाग्देवी के दर्शन और पूजा अर्चना के साथ-साथ दोपहर में होगी महाआरती, धार में 2 हजार पुलिसकर्मी है तैनात, मुस्लिम पक्ष में सुप्रीम कोर्ट

धार. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इन्दौर बें द्वारा पिछली 15 मई को भोजशाला को मंदिर घोषित किये जाने के बाद पहला शुक्रवार है। यहां भोज उत्सव समिति ने विशेष प्रतिमा स्थापित की है। जिसके दर्शन और पूजा-अर्चना के लिये लोग सुबह से ही पहुंच रहे हैं। समिति के संरक्षक अशोक जैन ने कहा है कि हिन्दू समाज शुक्रवार की दोपहर में 1-3 बजे तक हवन-पूजन और महाआरती करने वाला है। हम शोभायात्रा भी निकालने वाले थे। जिसे किसी वजह से रद्द कर दिया है।


इधर, हाईकोर्ट के फैसले से निराश मुस्लिम पक्ष गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। आदेश का एकतरफ बताते हुए काजी मोइनद्दीन ने गुरूवार की रात लगभग 8.30 बजे विशेष अनुमति याचिका (SLP) दाखिल की है। सदर अब्दुल समद ने बताया है कि कमाल मौला मस्जिद में 700 सालों से जुमे की नमाज अदा होती रही है।इस परंपरा को प्रभावित किये जाने से समाज में दुःख है। लेकिन लड़ाई पूरी संवैधानिक और कानूनी दायरे में ही लड़ी जायेगी। शहरकाजी वकार सादिक ने कहा है कि मुस्लिम समाज न्यायपालिका का सम्मान करता है। अब सुप्रीम कोर्ट से न्याय की उम्मीद है। इससे पहले मुस्लिम पक्ष ने भी भोजशाला में नमाज अदा करने की घोषणा की थी। जिसे देर शाम को टाल दिया गया।
शहरकाजी ने कहा है कि जब सुप्रीम कोर्ट से राहत और स्टेमिलेगा। तब मुस्लिम समाज सम्मान के साथ पहले की तरह नमाज अदा करेगा। उन्होंने प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील करते हुए कहा है कि सभी समुदाय शांति और सौहार्द बनाये रखे। शहर हमारा अपना है। इसलिये अमन और भाई चारे को बनाये रखना सभी का दायित्व है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

SBI-बैंक कल से 6-दिन बंद, 23 से 28 मई तक नहीं होगा कामकाज

नई दिल्ली. देश के सबसे बडे सरकारी बैंक एसबीआई के ग्राहकों को ब्रांच से जुडे अपने सभी जयरी काम आज 22 मई को ही निपटा ले। ऐसा इसलिए क्योंकि 23 से 28 मई 2026 के बीच SBI की ब्रांच लगातार 6 दिनों तक बंद रह सकती है। इसकी मुख्य वजह वीकेंड, कर्मचारियों की प्रस्तावित 2 दिन की हड़ताल और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से बकरीद के लिए घोषित 2 दिन की छुट्टियां है।
23 से 28 मई के बीच बंद रह सकते है बैंक
वीकेंड की छुट्टियां- 23 मई को महीने का चौथा शनिवार है और 24 मई को रविवार है। नियम के अनुसार देश के सभी बैंकों में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है जिसके कारण इन 2 दिनों में बैंक बंद रहेंगे।
एसबीआई स्टाफ की हड़ताल- ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने अपनी कई मांगों को लेकर 25 और 26 मई सोमवार और मंगलवार को देशभर में 2 दिन की हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। इससे बैंकों के कामकाज पर सीधा असर पड सकता है।
बकरीद की छुट्टी- भारत के अलग-अलग राज्यों में बकरीद का त्योहार अलग-अलग दिन मनाया जाएगा जिसके लिए RBI  ने दो दिन की छुट्टियां तय की है। देश के अधिकांश हिस्सों में 27 मई को बकरीद के कारण SBI बंद रहेगा जबकि कुछ हिस्सों में 28 मई को छुट्टी रहेगी। वहीं जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में 27 – 28 मई दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे।

 

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में पारा हर दिन अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रहा, शहर में लू का अलर्ट जारी

ग्वालियर. ग्वालियर में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। गुरुवार की रात इस सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई, जब न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रातभर उमस और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी नींद भी प्रभावित हुई। शुक्रवार की सुबह से ही तेज धूप और गर्मी का असर देखने को मिला। सुबह 8:30 बजे तक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। सुबह 5:30 बजे भी पारा 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक है।


ग्वालियर में लू का अलर्ट
लगातार बढ़ती गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मई महीने में तापमान सामान्य से काफी अधिक बना हुआ है। दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी लगातार ऊंचा बना हुआ है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। रात 8 बजे भी गर्म हवाएं चलती रहीं, जिसके कारण कूलर और एयर कंडीशनर भी बेअसर साबित हो रहे हैं।
बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा
भीषण गर्मी का असर शहर की सड़कों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय प्रमुख बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग केवल जरूरी कामों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्म हवाओं और तेज धूप ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई जगहों पर लोग पेड़ों की छांव और ठंडे पानी की तलाश करते नजर आए। इसके अलावा चिड़ियाघर में भी जानवरों के लिए स्प्रिंकलर लगाए गए है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

नामान्तरण से तय नहीं होता है जमीन का मालिकाना हक-हाईकोर्ट

ग्वालियर. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच की एकलपीठ ने जमीन के नामान्तरण से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए स्पष्ट किया है कि राजस्व अभिलेखों में किया गया म्यूटेशन किसी व्यक्ति के स्वामित्व हक का अंतिम प्रमाण नहीं माना जा सकता है। हाईकोर्ट ने कहा है कि नामान्तरण की प्रक्रिया केवल राजस्व और कर निर्धारण के उद्देश्य से होती है। जबकि वास्तविक मालिकाना हक का निर्णय सिविल कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में आता है।
जमीन का मामला मुरैना जुडा
यह मामला मुरैना  के ग्राम हिंगोना खुर्द स्थित भूमि से संबधित है। याचिकाकर्ता जंडेल शर्मा ने SDO कार्यालय मुरैना द्वारा 10 अप्रैल 2019 का पारित आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। एसडीओ ने एक रजिस्टर्ड एक्सचेंज डीड के आधार पर विपक्षी पक्ष का नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने की अनुमति दी थी।
बंटवारे को लेकर विवाद
याचिकाकर्ता का कहना था कि विवादित जमीन उनके दिवंगत चाचा हरगोविंद की थी, जिन्होंने उनके पक्ष में वसीयत छोड़ी थी। साथ ही उन्होंने तर्क दिया कि बंटवारे का आदेश पहले ही कमिश्नर चंबल संभाग द्वारा निरस्त किया जा चुका है और मामला हाईकोर्ट में लंबित है।
सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि एसडीओ ने उपलब्ध रिकॉर्ड और पंजीकृत विनिमय पत्र के आधार पर नामांतरण किया था। कोर्ट ने कहा कि प्रक्रिया में किसी प्रकार की गंभीर त्रुटि या अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन नहीं हुआ है। अदालत ने याचिका खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि राजस्व रिकॉर्ड में किया गया नामांतरण अंतिम स्वामित्व अधिकार निर्धारित नहीं करता। भूमि के वास्तविक अधिकारों का अंतिम निर्णय केवल सक्षम सिविल न्यायालय द्वारा ही किया जा सकता है।

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş matbet holiganbet lunabet lunabet giriş atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş perabet galabet perabet betcio betcio giriş madridbet madridbet giriş virüsbet virusbet imajbet imajbet giriş