Author: Mahesh Jha

Newsमप्र छत्तीसगढ़

होर्मुज के सहारे कब तक 30 वर्षो से अटका था पाइपलाइन बिछाने का कार्य, गुजरात-ओमान के बीच भारत बिछायेगा पाइपलाईन

नई दिल्ली. वेस्ट एशिया में चल रहे तनाव के बीच एनर्जी संकट ने दुनिया को सतर्क कर दिया है। खासकर भारत जैसे देश, जो मिडिल ईस्ट से सप्लाई रूकने के बाद सबसे अधिक प्रभावित हुई है। ऐसे में भारत तेजी से अपने एनर्जी सप्लाई को निर्बाध करने में जुटा है। भारत ने ओमान से गुजरात केबीच एक लम्बी पाइपलाइन बिछाने के प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। यह अरब सागर के पास करीब 2 हजार किमी लम्बी एक गहरे समुद्र में बिछाई जाने वाली गैस पाइपलाइन होगी।
यह ओमान और गुजरात को जोड़ने की लम्बे समय से चर्चित योजना है। क्योंकि भारत तेजी अनिश्चिम भू राजनैतिक तनाव के बीच ज्यादा विश्वसनीय ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है। पिछले 3 दशकों में इस परियोजना की कई बार समीक्षा की गयी है। लेकिन उच्च लागत, तकनीकी बाधाओं और व्यायसायिक परेशानियों की वजह से यह योजना आगे नहीं बढ़ पायी है। अब इस प्रस्ताव को सपोर्ट करने वाले प्रायवेट ग्रुप एसएजीई द्वारा मार्ग और इसकी इंजीनियरिंग चुनौतियों का वैल्यूवेशन करने के लिये समुद्र तल सर्वे के साथ-साथ तकनीकी और वित्तीय अध्ययन पूरा करने के बाद इस परियोजना का नयी गति मिली है।
कैसी दिखेगी ये पाइपलाइन?
प्रस्‍तावित प्रोजेक्‍ट, अरब सागर में फैले एक पानी के नीचे के नेटवर्क के माध्‍यम से ओमान को सीधे गुजरात से जोड़ेगी. इसकी सबसे खास बात, इसकी गहराई है। मार्ग का कुछ हिस्सा समुद्र तल से 3,000 मीटर से अधिक नीचे होने की संभावना है, जिससे यह अब तक प्रस्तावित सबसे गहरी समुद्री पाइपलाइन परियोजनाओं में से एक बन जाएगी । इतनी गहराई ज्‍यादातर अपतटीय ऊर्जा परियोजनाओं में पाई जाने वाली गहराइयों से कहीं अधिक है और इसके लिए अत्यधिक विशेष इंजीनियरिंग समाधानों की आवश्यकता होगी।
गैस आने में कितना होगा खर्च?
इस पाइपलाइन के माध्यम से दीर्घकालिक आपूर्ति समझौतों के तहत प्राकृतिक गैस का परिवहन होने की उम्मीद है, जिससे संभावित रूप से भारत को अपने ऊर्जा सोर्स में विविधता लाने में मदद मिलेगी।  साथ ही ओमान को एक स्थिर निर्यात बाजार भी मिलेगा. परियोजना प्रस्तावों के अनुसार, परिवहन लागत 2-2.25 डॉलर प्रति MMBTU के बीच हो सकती है. हालांकि अंतिम लागत फंडिंग व्यवस्था, निर्माण व्यय और भविष्य में गैस की कीमतों पर निर्भर करेगी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, न्यायालय की जानकारी छिपाने पर हुई कार्यवाही

भोपाल. राज्यसभा चुनाव में MP कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रिटर्निंग ऑफिसर ने मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त करने का फैसला सुनाया। राज्यसभा चुनाव के लिये कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र पर BJP  ने आपत्ति दर्ज कराई है। बीजेपी ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि मीनाक्षी नटराजन ने अपने नामांकन फार्म में तेलंगाना की एक न्यायालय में चल रहे मामले की जानकारी छिपाई है। बीजेपी ने माग की है कि उनका नामांकन पत्र निरस्त किया जाये। इस मामले में को लेकर विधानसभा परिसर में राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है। रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में कांग्रेस-बीजेपी दोनों दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। यहां हंगामा हो रहा है।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बीजेपी की आपत्ति निराधार बताया है। उन्होंने कहा है कि मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। बल्कि उन्हें केवल न्यायालय से नोटिस मिला है। हेमंत कटारे और विक्रांत भूरिया के पहुंचने के बाद रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में जाने को लेकर एक बार हंगामा हो गया। नारेबाजी और शोर शराबे के बीच विधायकों ने रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में जाने का प्रयास किया है। जिसे पुलिस और विधानसभा के सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया।
अनावश्यक आपत्ति-उमंग सिंघार
कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने कहा है कि चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक केवल दर्ज मामलों की जानकारी नामांकन पत्र में देना जरूरी होता है। नोटिस मिलने की स्थिति में जानकारी देना आवश्यक नहीं है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी ने राजनीतिक उद्देश्य से अनावश्यक आपत्ति लगाई है। जिसका जवाब मीनाक्षी नटराजन के वकी लों ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। अब अंतिम फैसला रिटर्निंग अधिकारी का होगा।
कांग्रेस नेताओं और सुरक्षा कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की
इस बीच दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार और कांग्रेस के लीगल प्रभारी जेपी धनोपिया सहित कई कांग्रेस नेता रिटर्निंग अफसर अरविंद शर्मा के कक्ष में मौजूद रहे। कुछ देर बाद मीनाक्षी नटराजन भी वहां पहुंच गईं। विधानसभा परिसर में रिटर्निंग अफसर कक्ष में प्रवेश को लेकर कांग्रेस नेताओं और सुरक्षा कर्मियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और बहस हुई। इस दौरान परिसर में शोर-शराबे का माहौल बन गया।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राजनीति

दिल्ली और एनसीआर से अभी दूर है मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया वर्षा का अलर्ट

IMD Rain Alert, weather forecast Today 9 June 2026 (File Photo- PTI)

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (एनसीआर) में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही हैं लोग उमस और तेज धूप से परेशान है। इस दौरान भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने राहत की खबर दी है। मौसम विभाग ने हल्की वर्षा और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई जा रही है। आईएमडी ने वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि असली मानसून अभी दिल्ली-एनसीआर से काफी दूर है।
मानसून दिल्ली में कब आयेगा
आईएमडी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 4 जून 2026 को केरल में दस्तक दे चुका है। लेकिन उत्तर भारत पहुंचने में अभी समय लगेगा। दिल्ली, नोएडा, गुरूग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में मानसून की एंट्री 25-30 जून के बीच होने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर में मानसून के लिये अभी करीब 15-20 दिन का इंतजार करना होगा।
IMD issues yellow alert for Delhi
तापमान की बात करें को दिल्ली में दिन का तापमान 38-42 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 29-30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। उमस भरी गर्मी के बीच बारिश से हल्की राहत मिल सकती है।  IMD ने दिल्ली-NCR के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह बारिश प्री-मॉनसून गतिविधि है, जो पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और स्थानीय हवाओं के कारण हो रही है।  इससे गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन यह मॉनसून नहीं है।
मॉनसून में क्यों हो रही है देरी?
वैज्ञानिकों के अनुसार, अल-नीनो जैसे मौसम पैटर्न के कारण इस साल मॉनसून कमजोर रह सकता है।  जून महीने में देश के कई हिस्सों में औसत से कम बारिश होने की संभावना है।  उत्तर भारत में गर्मी लंबे समय तक बनी रह सकती है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

पुलिस ने वाहन चोर को पकड़कर उसके कब्जे से 04 मोटर साइकिलें की जप्त

ग्वालियर। – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये गये।
रामनगर के पीछे पहाड़िया के पास आदित्यपुरम में एक व्यक्ति चोरी की मोटर साइकिल को बेचने की नीयत से खड़ा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम रामनगर के पीछे पहाड़िया के पास आदित्यपुरम पहुंचे, जहां मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति बिना नम्बर मोटर साइकिल लिये खड़ा दिखा, जिसने पुलिस को देखकर मोटर साइकिल को स्टार्ट कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध को घेराबंदी कर धरदबोचा, पूछताछ में उससे नाम पता रामकुमार उर्फ राम शर्मा पुत्र राममौज शर्मा उम्र 28 साल निवासी कुंजविहार फेस 02 पटरी रोड थाना गोले का मंदिर ग्वालियर का होना बताया।
बरामद चोरी गये वाहन
चोरी की एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल एमपी07-एनएन-8894, पैशन प्लस मोटर साइकिल एमपी07-केएच-1761, स्प्लेण्डर मोटर साइकिल एमपी30-एमके-4152 तथा स्प्लेण्डर मोटर साइकिल एमपी07-एमटी-0197 को जप्त किया गया। थाना प्रभारी महाराजपुरा TI यशवंत गोयल, SI राजीव सोलंकी, की सराहनीय भूमिका रही।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

IPS कॉलेज में नर्सिंग की ट्रेनिंग लेने आई छात्रा की मौत

ग्वालियर. शिवपुरी लिंक रोड स्थित आईपीएस कॉलेज में मुख्यमंत्री कौशल संवध्रन योजना के तहत नर्सिंग ट्रेनिंग लेने आयी 23 वर्षीय नीलू प्रजापति पुत्री लक्ष्मण प्रजापति की मंगलवार की सुबह संदिग्ध हालत में मौत हो गयरी। नीलू को सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात लगभग 12 बजे उल्टी होने लगी थीं नीलू के परिजनों का आरोप है कि कॉलेज प्रबंध ने समय से उपचार नहीं कराया । उसे बीमार होने के लगभग 6 घंटे के बाद सुबह 6 बजे अस्पताल ले जाया गया।
परिजनों का आरोप है कि हॉस्टल प्रबंधन की घोर लापरवाही ने उनकी बेटी की जान ले ली। छात्रा के आरजी कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी और वह 45 दिनों की विशेष ट्रेनिंग केलिये 14 मई को आईपीएस कॉलेज पहुंची थी। वह अपनी चचेरे भाई की बेटी तनु के साथ हॉस्टल में रह रही थी। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार का ेवह 2-3 दिन के लिये वह घर भी आई थी। उसने अपने खराब जूते बदलवाकर वापिस ट्रेनिंग के लिये कॉलेज लौट गयी थी।
आईपीएस कॉलेज प्रबंधन ने किये आरोप खारिज
आईपीएस कॉलेज प्रबंधन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। स्टाफ का कहना है कि छात्रा की तबियत खराब होने पर उसे प्राथमिक इलाज के तहत दे दिया ओआरएस दिया गया था। जिसके बाद उसकी स्थिति सामान्य हो गयी थी। लेकिन कुछ समय बाद दोबारा हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल जयारोग्य चिकित्सालय की की डिस्पेंसरी ले जाया गयां स्टाफ का दावा है कि एंबूलेंस का इंतजार करने में और ज्यादा समय बर्बाद होता। इसलिये छात्रा को स्कूटी से अस्पताल पहुंचाया गया। मृतका के पिता ने हॉस्टल की क्षमता पर भी सवाल उठा दिये। उनका आरोप है कि जब हॉस्टल में सीमित बच्चों के रहने की व्यवस्था थी ।तब भी मुख्यमंत्री योजना के तहत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को वहां पर ठहराया गया। जानकारी केअनुसार वर्तमान में हॉस्टल में 80 छात्रायें-120 छात्र प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
पैनल पोस्टमार्टम कराया जाएगा, अधिकारी रहेंगे मौजूद
मामले को गंभीरता से लेते हुए एडिशनल एसपी सुमन गुर्जर ने बताया कि छात्रा की मौत की हर एंगल से जांच की जा रही है। हॉस्टल के कमरे की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है और महिला पुलिस अधिकारियों की विशेष टीम गठित की गई है। मृतका का पैनल पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसमें एसडीएम, तहसीलदार और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। पूरे पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी ताकि जांच में किसी तरह की शंका न रहे।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर- जोजिला टनल फायनल ब्रेकथ्रू पूरा, लद्दाख -श्रीनगर के बीच सीधा होगा जुडाव

श्रीनगर. भारत के लिये राष्ट्रीय सुरक्षा और स्ट्रेटेजिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से आज का दिन एक नया इतिहास रचने जा रहा है। दुनिया में सबसे अधिक ऊंचाई पर बन रही आधुनिक तकनीक की नायाब मिसाल ‘‘जोजिला टनल’’ का आज मंगलवार 9 जून 2026 का अपना आखिरी ‘ब्रेक थ्रू’ हासिल होगा।


केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी स्वयं इस ऐतिहासिक ब्लास्ट और अंतिम ब्रेकथ्रू के मौके पर मौजूद रहेंगे। नेशनल हाइवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के अधिकारियों के अनुसार यह बड़ी कामयाबी तय समय से 6 माह पहले ही हासिल कर ली गयी है। टनल निर्माण में ब्रेकथ्रू का मतलब पहाड के अन्दर आर-पार रास्ता खुल जाना है। जब इंजीनियर और मजदूर पहाड़ के दोनों छोरों से एक साथ खुदाई शुरू करते है। बीच में आकर दोनों रास्ते आपसस में मिल जाते है। उसे ब्रेकथ्रू कहते हैं।

जोजिला सुरंग से लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी. (Photo- ITGD)

एशिया ही नहीं, दुनिया के इतिहास में नंबर-1 बनेगी ये टनल- गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस ब्रेकथ्रू को भारतीय इंजीनियरिंग के इतिहास का एक सुनहरा पन्ना बताया. उन्होंने कहा, ‘आज का दिन भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर के इतिहास का सुनहरा दिन है. क्योंकि ये टनल 14 किलोमीटर लंबी है और स्टेट ऑफ आर्ट हैं। मुझे अभी बताया गया कि अब तक हम इसे एशिया का सबसे लंबा टनल कह रहे थे. लेकिन ये वर्ल्ड के इतिहास में भी नंबर 1 पर जाएगा, ये जानकर मुझे बहुत खुशी है. ये लेह और लद्दाख के लोगों के लिए लाइफलाइन हैं।’
सिन्हा ने सुरंग के निर्माण में जुटे कार्यबलों की तारीफ करते हुए आगे कहा, ‘मैं इस प्रोजेक्ट में काम करने वाले सभी इंजीनियरों को बधाई देता हूं । जिन्होंने इतनी ऊंचाई पर मुश्किल परिस्थितियों में काम किया है. हम सभी जानते हैं कि कनेक्टिविटी से ही विकास होता है. पिछले 12 सालों में इस क्षेत्र में बहुत काम हुआ हैं।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

सीजेरियन डिलेवरी के बाद वेंटिलेर पर पहुंची महिलायें, 6 महिलाओं की किडनी फेल

जयपुर. राजस्थान मेुं मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं। कोटा के बाद अब बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सीजेरियन डिलेवरी के बाद 6 महिलाओं की किडनी फेल होने का मामला सामने आया है। इन महिलाओं में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। इस घटना केबाद अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है।
कैसे हुई किड़नी फेल वजह नहीं मालूम
ऐसा बताया जाता हैकि सभी महिलाओं का हाल ही में पीबीएम अस्पताल में सीजेरियन ऑपरेशन से डिलेवरी कराई गयी थी। ऑपरेशन के कुछ वक्त बाद इन महिलाओं की तबियत बिगड़ने लगी है। जांच के बीच पता चला है कि उनकी किड़नी प्रभावित हुई है। कुछ मामलों में किड़नी फंक्शन पर गंभीर रूप से हालत खराब हो गया है। चिकित्सकों की टीम लगातार मरीजों की निगरानी कर रही है। उन्हें विशेष इलाज दिया जा रहा है।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच करवाई जा रही है। मरीजों की मेडीकल हिस्ट्री, ऑपरेशन के दौरान उपयोग की गयी दवाओं, इंजेक्शन, फ्लूइड और अन्य चिकित्सा प्रक्रियाओं की जांच की जा रही है। फिलहाल किड़नी फेल होने की वजहों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में भूकंप के झटके, 3.8 मैग्नीट्यूड तीव्रता मापी, डरे लोग

नर्मदापुरम. केसला ब्लॉक के ग्राम चिचवानी, छीतापुरा में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.8 मैग्नीट्यूड मापी गई। झटके महसूस होते ही कुछ ग्रामीण लोग डर गए। हालांकि अब तक किसी जान-माल के नुकासन की खबर नहीं है। मौसम केंद्र भोपाल और एनसीएस की वेबसाइड पर भूकंप के झटके की जानकारी अपडेट हुई है।
अचानक से कंपन हुआ
ग्राम चिचवानी से 2 किमी दूर स्थित छीतापुरा में भी झटके महसूस हुए। जनपद पंचायत सदस्य संतोष सल्लाम ने बताया कि रात करीब 9.30 बजे के आसपास जब में छत पर सो रहा था तब कुछ पलभर के लिए कंपन हुआ। ऐसा लगा मानों घर हिल गया है लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ। जानकारों के अनुसार 3.8 तीव्रता का भूकंप हल्की श्रेणी में आता है। इसमें आमतौर पर बडा नुकसान नहीं होता लेकिन झटके साफ महसूस होते है। एसडीएम निलेश शर्मा ने बताया कि मुझे इसकी जानकारी मिली है। अधिकृत पता करके थोडी देर में बताऊंगा।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

चंबल नदी में 250 ट्रॉली रेत की नष्ट, 2 जेसीबी और 3 लोडर से रेत के ढेर हटवाये

मुरैना. चंबल नदी में अवैध रेतखनन और भंडारण पर रोक लगाने के लिये प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद राजस्व, वन और पुलिस विभाग की संयुक्त टॉस्क फोर्स ने चम्बल नदी किनारे अवैध रूप से डमप की गयी रेत को नष्ट कर दिया है। अभियान के दौरान जेसीबी मशीन, 3 लोडर और लगभग 25 अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद रहें।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश की गयी कार्यवाही
चंबल नदी के लम्बे समय से अवैध रेत उत्खनन और भंडारण की शिकायतें सामने आती रही है। इसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासन को अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः रोकने के निर्देश दिये है। निर्देशों के पालन में जिला प्रशासन ने संयुक्त टास्क फोर्स का गठन कर चंबल नदी के संवेदनशील इलाकों में कार्यवाही शुरू की है। अभियान के तहत अवैध रूप से जमा की गयी रेत के भंडारण स्थलों को चिन्हित कर उन्हें नष्ट कर रहे है।
5 लाख 50 हजार रुपए कीमत की रेत नष्ट
प्रशासन के अनुसार नष्ट की गई अवैध रेत की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध उत्खनन और भंडारण से शासन को राजस्व का नुकसान होता है और नदी के प्राकृतिक स्वरूप पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसी कारण ऐसे मामलों में लगातार सख्ती बरती जा रही है।
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने स्पष्ट कहा कि अवैध रेत उत्खनन, परिवहन या भंडारण करने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिपरई और विंडवा गांव में की गई कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

 

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

वैष्णो ज्वेलर्स पर 16 से अधिक एफआइआर दर्ज, ग्राहकों का करोड़ों का सोना लेकर हुए फरार पिता-पुत्र

ग्वालियर. दीनदयाल नगर स्थित वैष्णो ज्वेलर्स के संचालक पिता-पुत्र पर करोड़़ों रूपये की ठगी के आरोप लगातार बढ़ते जा रहे है। मुख्य आरोपी सचिन सोनी और उसके पति विनोद सोनी की यूपी के मेरठ से गिरफ्तारी के बाद अब नये-नये पीडि़त सामने आ रहे है। महाराजपुरा थाने में शिकायतकर्ताओं की लाइनें लग गयी है। इस मामले में सोवार को ही 14 नयी शिकायतें आयी है।
ऐसे शुरूआत हुई
शुरूआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले बाजार में अपनी अच्छी साख बनाई और वह लोगों का सोना गिरवी रखने, पुराने जेवरों पर नया काम करने, हॉलमार्क कराने, पॉलिश कराने और नये गहने बनाने के नाम पर सोना और नगदी जमा हो गयी तो वह अचानक दुकान बन्द कर फरार हो गये।
हॉलमार्क कराने के लिये बोला
इधर, महाराजपुरा निवासी धर्मवीरसिंह गुर्जर ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने नयी चेन बनवाने के लिये ढाई तोला पुराना सोना और 65 हजार रूपये सचिन सोनी को दिये थे। 28 मई को जब वह चेन लेने के लिये पहुंचे तो सचिन ने कहा कि हॉलमार्क लगना बाकी है, बाद में आने के लिये कहा। इसके कुछ समय बाद दुकान बन्द कर आरोपी फरार हो गये।

इन पीड़ितों से हुई ठगी

पीड़ित ठगी का माध्यम / हड़पा गया माल कुल नुकसान (अनुमानित राशि/सोना)
रब्बी खान व बेटा सब्बीर 689 ग्राम और 4.70 ग्राम सोना गिरवी रखा था। पिता ने विनोद सोनी के पास भी 192 ग्राम सोना गिरवी रखा। पैसे लौटाने पर भी सोना नहीं मिला। 885.7 ग्राम सोने के जेवरात
संदीप सिंह भदौरिया जेवर बनवाने के नाम पर एडवांस कैश लिया ₹17.50 लाख
घनश्याम शर्मा जेवर और व्यापार के नाम पर ठगे ₹17.00 लाख
विनय चतुर्वेदी नए जेवरात के ऑर्डर के नाम पर ऐठे ₹11.23 लाख
राहुल गुर्जर 4.32 तोले का सोने का हार हड़पा ₹6.90 लाख नगद + हार
रविकांत मिश्रा आभूषण तैयार कराने के नाम पर ठगे ₹5.00 लाख
अतुल पाल सोने की चेन के नाम पर एडवांस लिया ₹2.00 लाख
रघुराज सिंह जेवर की बुकिंग के नाम पर ठगे ₹1.00 लाख
महेंद्र सिंह चौहान 25 ग्राम वजन की 4 सोने की चूड़ियां हॉलमार्क के बहाने हड़पीं 25 ग्राम सोना
विश्वास तोमर बैंक/अन्य जगह गिरवी रखा सोना छुड़ाकर सस्ते में देने का झांसा लाखों रुपये की ठगी

नोट: इनके अलावा पूर्व में मानसिंह गुर्जर की शिकायत पर कोतवाली थाने में और तीन अन्य किसानों की शिकायत पर महाराजपुरा में पहले ही मामले दर्ज हैं।

hacklink satın al perabet perabet giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet