8 हजार रूपये के बम से मैजिक में विस्फोट, मैजिक पुष्पवर्षा के लिये आये थे क्रेन, 3 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन. बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरा क्रने से हवा में लटकाई गयी एक मैजिक वाहन में विस्फोट किये जाने का मामला आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गयी है। घटना के बाद पुलिस ने मैजिक और क्रेन को जब्त कर लिया है। उज्जैन, उन्हेल, नागदा और महिदपुर इलाके में पहले से संवेदनशील माने जाते है। इसलिये किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेते हुए मामले की जांच में स्थानीय पुलिस के साथ एटीएस भी शामिल हो गयी है।

घटना 23 जून की रात की बताई जा रही है। बड़नगर के अडान मोहल्ले से निकले मोहर्रम जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। जुलूस के दौरान एक मैजिक वाहन को क्रेन की सहायता से लगभग 40 फीट ऊंचाई पर लटकाया गया। वाहन पर 2 युवक खड़े होकर लाल झंडे लहरा रहे थे। इसके बाद मैजिक में विस्फोट किया गया। जिस वाहन में ब्लास्ट किया गया। उस पर ले फिर आ गये लिखा हुआ था।
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शोएब पिता गब्बू, जाहिद पिता भूरा खां और तपसील उर्फ तस्लीम पिता नेहरू खां, निवासी अडान मोहल्ला, के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।हालांकि अब भी कई सवाल जांच के दायरे में हैं। विस्फोट के पीछे मकसद क्या था, वाहन पर “ले फिर आ गए” क्यों लिखा गया था, इस्तेमाल किया गया विस्फोटक कौन-सा था और उसे कहां से लाया गया था, इसकी जांच सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस कर रही हैं।

