Author: Mahesh Jha

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में मौसम का यू-टर्न, गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू किया

ग्वालियर. जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही ग्वालियर चंबल संभाग में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि दिन के साथ अब रातें भी भयंकर तप रही है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिसने ग्वालियर की रात को पूरे मध्य प्रदेश में सबसे गर्म बना दिया। दूसरे नंबर पर जबलपुर रहा जहां पारा 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
सुबह धूप के बाद आंधी और बारिश
मंगलवार सुबह की शुरूआत रोजाना की तरह तेज धूप के साथ हुई थी। दिन चढने के साथ ही धूप तीखी होने लगी थी लेकिन सुबह करीब सोढ छह बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज ठंडी हवाएं चलने लगी। देखते ही देखते आधे घंटे के भीतर बूंदाबांदी शुरू हो गई जो अगले 10 मिनट में तेजी वर्षा में बदल गई। हालांकि झमाझम बारिश का यह दौर महज 15 मिनट ही चला। बारिश थमते ही हवाओं में फिर से कडकपन आ गया है और धूप निकल आई है।
11 जून से फिर बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी 11 जून को हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम बदलेगा और गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है। तब तक लोगों को इस तीखी धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पडेगा।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

यातायात को अवरूद्ध कर रहे हाथ ठेले एवं फड वालों को हटाया

ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
नोडल अधिकारी मदाखलत ने बताया कि नगर निगम आयुक्त के मदाखलत अधिकारी के निर्देशन में मांडरे की माता रोड़ पर यातायात में अवरुद्ध हाथ ठेले वालों को हटाया गया। इसके साथ ही रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड के पास डीबी मॉल के सामने रोड़ पर यातायात में अवरुद्ध हाथ ठेले वालों को हटवाया गया। उक्त कार्यवाही में मदाखलत निरीक्षक सुघर सिंह सिसौदिया व दल पूर्व उपस्थित रहा।
इसके साथ ही मदाखलत अधिकारी रवि कुमार कोरी दक्षिण विधानसभा अंतर्गत महाराज बाड़ा स्थित सुभाष मार्केट, नजरबाग मार्केट,गोरखी स्काउट, सुभाष मार्केट एवं टाउन हॉल मुख्य मार्ग पर यातायात एवं आमजनों का रास्ता अवरुद्ध कर रहें हाथ ठेले, फड़ इत्यादि को हटाया जाकर सामान जप्त कर यातायात सुगम कराया गया। उक्त कार्यवाही में मदाखलत निरीक्षक श्री विशाल जाटव, सहित दक्षिण विधानसभा अमला उपस्थित रहा।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

जिला प्रशासन  ने रामजानकी ट्रस्ट रानी घाटी मंदिर की 107 बीघा भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई 

ग्वालियर, सरकारी एवं मंदिरों से संबंधित जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को प्रभारी कलेक्टर के निर्देश पर गई जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने विकासखंड घाटीगांव के अंतर्गत झांकरी ग्राम में बड़ी कार्रवाई कर श्री रामजानकी ट्रस्ट रानी घाटी मंदिर की 107 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
एसडीएम भितरवार या के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए लोगों को बेदखल कर मंदिर की जमीन का विधिवत कब्जा मंदिर के पुजारी श्री कमलानंद महाराज को सौंपा गया। अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि की अनुमानित बाजार कीमत 11 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।
कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग एवं पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर कब्जा दिलाने की प्रक्रिया पूरी की गई। मंदिर के पुजारी द्वारा भूमि की सीमाओं पर मुड्डियां गड़वाकर भूमि का कब्जा प्राप्त किया गया। जानकारी के अनुसार लगभग 35 अतिक्रमणकारी पिछले 25 से 30 वर्षों से इस भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए थे।
यह कार्रवाई एसडीएम भितरवार, एसडीओपी जितेन्द्र नगाइच, तहसीलदार रुचि अग्रवाल, नायब तहसीलदार पूजा मावई, थाना प्रभारी भितरवार एवं चीनोर सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी एवं धार्मिक संस्थाओं की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में गैंगस्टर पर हमला, गोली मिस हुई तो लाठी-डंडों से पीटा

ग्वालियर. ग्वालियर में आधा दर्जन बदमाशों ने एक ऑटो को रोककर उसमें बैठे गैंगस्टर विक्रम राणा पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले विक्रम पर सीधे गोली दागने की कोशिश की, लेकिन फायर मिस (पिस्टल लॉक) हो गया। इसके बाद भाग रहे विक्रम को कुछ दूरी पर घेर लिया। उसे लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। जान बचाने के लिए वह जैसे-तैसे मुरार थाने पहुंचा। मामले में नया मोड़ तब आया जब पुलिस घायल गैंगस्टर को मेडिकल कराने अस्पताल ले गई। वहां मौका देख वह भाग निकला। जब उसकी प्रोफाइल खंगाली तो पता चला कि वह आर्म्स एक्ट में लंबे समय से फरार है। घटनाक्रम रविवार दोपहर को 7 नंबर चौराहे पर हुआ है। सोमवार को पुलिस के हाथ एक 12 सेकेंड का वीडियो लगा है। हालांकि, गैंगस्टर के भाग जाने के चलते कोई एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकी है। पुलिस को कार्रवाई के लिए उसके लौटने का इंतजार है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम।
क्या है पूरा मामला
मुरार थाना पुलिस ने बताया कि विक्रम राणा का नाम शहर के गैंगस्टर सूची में आता है। हत्या और फायरिंग के मामलों में उसका नाम है। दोपहर को एक ऑटो में सवार होकर अपने घर की तरफ लौट रहा था। ऑटो जैसे ही मुरार के व्यस्त 7 नंबर चौराहे के पास पहुंचा, तभी पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन बदमाशों ने ऑटो को बीच सड़क पर जबरन रुकवा लिया। बदमाशों ने ऑटो रुकते ही विक्रम पर कट्टा/पिस्टल तान दी और गोली चलाई, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण फायर मिस हो गया। बदमाशों के खूंखार तेवर देखकर विक्रम अपनी जान बचाने के लिए ऑटो से कूदकर घर की तरफ भागा। लहूलुहान हालत में विक्रम राणा सीधे मुरार थाने पहुंचा और आपबीती सुनाई। विक्रम ने पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई के चलते उस पर यह जानलेवा हमला किया है। उसने आमोद, बबलू, राज, आमोद के जीजा और उनके दो-तीन अन्य अज्ञात साथियों पर आरोप लगाया है।

हमले के दौरान गैंगस्टर को जमकर पीटा गया।
आर्म्स एक्ट में फरार था पीड़ित
इस पूरे गैंगवार में उस समय बड़ा ट्विस्ट आया जब पुलिस ने फरियादी विक्रम राणा का क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला। पुलिस जांच में सामने आया कि जो विक्रम राणा खुद पर हमले की शिकायत लेकर थाने आया था। जबकि वह खुद बहोड़ापुर या अन्य थाने में आर्म्स एक्ट (अवैध हथियार रखने) के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा है। जब मुरार थाना पुलिस नियमानुसार विक्रम के सिर और पैर की चोटों का मेडिकल चेकअप कराने के लिए अस्पताल लेकर गई, तो शातिर विक्रम ने मौका देखा और पुलिसकर्मियों को चकमा देकर अस्पताल परिसर से ही गायब हो गया। सीएसपी अतुल कुमार सोनी ने बताया कि मुरार के 7 नंबर चौराहे पर विक्रम राणा नाम के व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना हुई है। घायल ने कुछ लोगों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। चूंकि घायल खुद आर्म्स एक्ट के एक मामले में पुलिस का वांटेड है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

PoK में हिंसा, 11 की मौत, इनमें 4 पुलिसकर्मी

नई दिल्ली. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़पों में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक यह हिंसा जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी और क्षेत्रीय सरकार के बीच चल रहे विवाद के दौरान हुई। रिपोर्ट के अनुसार मृतकों में 7 नागरिक और 4 पुलिसकर्मी शामिल हैं। वहीं 23 सुरक्षाकर्मी और करीब 50 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। पुलिस ने अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। पीओके में जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी और सरकार के बीच विधानसभा की 12 आरक्षित सीटों को लेकर विवाद चल रहा है। ये सीटें उन शरणार्थियों के लिए आरक्षित हैं जो जम्मू-कश्मीर से पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में जाकर बसे थे। जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी इन सीटों को खत्म करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है।

रावलकोट में रविवार को पुलिस और JAAC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। (यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।)
जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी पर बैन लगा, जिसके बाद हिंसा भड़की
सरकार ने 5 जून को जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी पर आतंकवाद विरोधी कानून के तहत प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद से इलाके में तनाव लगातार बढ़ रहा है। रविवार को जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी के कार्यकर्ता संगठन के एक सदस्य की मौत के विरोध में अस्पताल के शवगृह के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। सदस्य की मौत कथित तौर पर पुलिस फायरिंग में हुई थी। पुलिस जब प्रदर्शनकारियों को हटाने पहुंची, तभी झड़प शुरू हो गई और हिंसा फैल गई।

रावलकोट में रविवार को प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। (वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।) - Dainik Bhaskar
रावलकोट के कमिश्नर सरदार वहीद खान ने रॉयटर्स से कहा कि प्रदर्शनकारियों की गोलीबारी में चार पुलिसकर्मियों और एक राहगीर की मौत हुई। उन्होंने दावा किया कि इसके जवाब में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में छह प्रदर्शनकारी मारे गए। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक पुलिस का आरोप है कि जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी से जुड़े लोगों ने सुरक्षाकर्मियों पर शॉटगन और अन्य हथियारों से हमला किया। पुलिस ने घटना को आतंकवादी कार्रवाई करार देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में गैस सिलेंडर बुकिंग पुरानी, दाम नया जनता परेशान, डीलरों को 2.90 लाख रुपए का सीधा मुनाफा

ग्वालियर. रविवार को शहर के गली-मोहल्लों में घरेलू गैस सिलेंडर सप्लाई करने पहुंचे हॉकर्स को कुछ इसी तरह के तीखे सवालों और चिकचिक का सामना करना पड़ा। वजह साफ है, बिना किसी पूर्व सूचना के एलपीजी के दामों में 29 रुपए की सीधी बढ़ोतरी कर दी गई है। अब जो सिलेंडर कल तक हजार रुपए से कम का था, उसके लिए जेब से 1025.50 रुपए ढीले करने पड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा गुस्सा उन उपभोक्ताओं में है जिन्होंने दो-तीन दिन पहले बुङ्क्षकग की थी, लेकिन डिलीवरी रविवार को हुई।
दाम बदलते ही सॉफ्टवेयर लॉक्ड
ग्वालियर-चंबल एलपीजी फेडरेशन के कॉर्डिनेटर श्यामानंद शुक्ला ने बताया, सुबह से ही उपभोक्ताओं के फोन आ रहे हैं। हर कोई एक ही दलील दे रहा है कि बुकिंग के समय जो रेट था, वही लिया जाए। लेकिन इसमें गैस डीलर या हॉकर के हाथ में कुछ नहीं है। जैसे ही कंपनी दाम बदलती है, सॉफ्टवेयर में तुरंत नया रेट अपडेट हो जाता है। डिलीवरी के वक्त जो सॉफ्टवेयर में दिखेगा, वही बिल कटेगा।
डीलरों को 2.90 लाख रुपए का सीधा मुनाफा
जब उपभोक्ता किसी वस्तु को उस समय की तय कीमत पर बुक करता है, तो डिलीवरी के वक्त बढ़ा हुआ दाम वसूलना न्याय संगत नहीं लगता। रेलवे से लेकर इ-कॉमर्स कंपनियां बुङ्क्षकग के समय का ही प्राइस लेती हैं। पेट्रोलियम कंपनियों को भी अपने सॉफ्टवेयर में यह सुधार करना चाहिए कि जिस दिन बुङ्क्षकग, उसी दिन का रेट लागू हो, ताकि न तो जनता को झटका लगे और न ही डिलीवरी करने वाले हॉकर्स को रोज-रोज की किचकिच झेलनी पड़े।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का दावा- बीना विधायक निर्मला सप्रे बीजेपी के साथ रहेंगी

भोपाल. मध्य प्रदेश कोटे की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी कैंडिडेट महेश केवट ने नामांकन भर दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- मुझे पूरा भरोसा है कि भारतीय जनता पार्टी अपने तीसरे प्रत्याशी को भी विजय मार्ग पर लेकर चलेगी। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया- बीना विधायक निर्मला सप्रे बीजेपी के साथ रहेंगी। इससे पहले, कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और विधायकों के साथ विधानसभा पहुंचीं। यहां राज्यसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन दाखिल किया। नटराजन ने कहा- हम सब एकजुटता से लड़ेंगे और जीतेंगे।

मध्य प्रदेश कोटे की तीसरी राज्यसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशियों ने आज नामांकन भरा। - Dainik Bhaskar
दूसरी तरफ, भोपाल की हुजूर सीट से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके नरेश ज्ञानचंदानी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वे मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज हैं। एक अन्य घटनाक्रम में बीना विधायक निर्मला सप्रे आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने सीएम हाउस गई थीं। हालांकि, यहां क्या चर्चा हुई, इसका पता नहीं चल सका है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में पारिवारिक कलह के चलते नशे की हालत में युवक ने लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत

ग्वालियर. बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के जनकताल इलाके में सोमवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक ने पारिवारिक कलह के चलते कुएं में छलांग लगा दी। आपदा प्रबंधन की टीम ने उसे कुएं से बाहर निकाला, लेकिन गंभीर चोटों और अत्यधिक नशे के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जनकताल निवासी अतुल कुशवाह (30 वर्ष), पुत्र मंगल सिंह कुशवाह के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में कार्यरत था। परिजनों के अनुसार, अतुल अपनी पत्नी के मायके चले जाने और शराब के नशे के कारण दुखी था, जिसके चलते घर में अक्सर कलह होती थी।
अचानक घर के पास स्थित कुएं में छलांग लगाई
सोमवार सुबह अतुल अत्यधिक शराब के नशे में धुत होकर घर लौटा। इससे पहले कि परिजन उसकी स्थिति को समझ पाते, उसने अचानक घर के पास स्थित एक गहरे कुएं में छलांग लगा दी। अतुल को कुएं में कूदता देख परिजनों ने शोर मचाया, जिसके बाद मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाने के उपनिरीक्षक रामचंद्र शर्मा और आरक्षक आकाश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुआं काफी गहरा था और उसके निचले हिस्से में भारी मात्रा में कचरा व मलबा जमा था, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा आ रही थी।
जवानों ने कुएं में उतरकर अतुल को बाहर निकाला
पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ टीम को बुलाया। जवानों ने विशेष उपकरणों और रस्सियों के सहारे कुएं में उतरकर अतुल को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उसकी सांसें बेहद धीमी चल रही थीं। उसे तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

LatestNewsमध्य प्रदेशमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में स्पा सेंटर पर छापा, थाने लाकर की पूछताछ

ग्वालियर. शहर में संचालित स्नूकर क्लबों के बाद अब पुलिस की महिला सुरक्षा शाखा (विमेन सेफ्टी विंग) ने स्पा सेंटरों के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है। देर रात पुलिस की विशेष टीमों ने शहर के नामी स्पा सेंटरों पर अचानक दबिश दी। इस औचक कार्रवाई से स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया। एक सेंटर में तो हालत यह थी कि पुलिस को देखते ही वहां काम करने वाली युवतियां डर के मारे सीधे किचन में जाकर छिप गईं, जिन्हें महिला पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाला। जांच में स्पा सेंटरों के रिकॉर्ड और ग्राहकों के एंट्री रजिस्टर अधूरे पाए गए, जिस पर पुलिस ने संचालकों को जमकर फटकार लगाई है।

स्पा सेंटर में दबिश देती महिला विंग पुलिस
पुलिस को लगातार इनपुट मिल रहे थे
अनैतिक गतिविधियों के इनपुट पर विमेन विंग का ‘सरप्राइज संडे एक्शन’ एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल के निर्देशन में महिला सुरक्षा सेल की टीमों को शहर के स्पा सेंटरों की औचक चेकिंग के लिए मैदान में उतारा गया था। पुलिस को लगातार इनपुट मिल रहे थे कि स्पा और थेरेपी की आड़ में शहर के कुछ हिस्सों में अनैतिक देह व्यापार और संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी की तस्दीक के लिए रविवार रात डीएसपी शिखा सोनी, डीएसपी अन्नपूर्णा सिरसाम और महिला इंस्पेक्टर दीप्ति तोमर भारी पुलिस बल और महिला आरक्षकों के साथ अचानक ‘द बीच स्पा सेंटर’ और ‘द हीलिंग स्पा सेंटर पर छापेमारी करने पहुंचीं।
किचन में मिलीं युवतियां, थाने लाकर पूछताछ
जैसे ही पुलिस की गाड़ियों ने स्पा सेंटरों के बाहर यू-टर्न लिया, अंदर मौजूद स्टाफ और मैनेजरों के होश उड़ गए। चेकिंग के दौरान स्पा सेंटर में कार्यरत कई युवतियां खुद को बचाने के लिए भागकर किचन और स्टोर रूम के कोनों में जाकर छिप गईं। महिला पुलिस अधिकारियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए किचन में छिपी सभी युवतियों को बाहर निकाला। शुरुआती पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने और उनकी संदिग्ध भूमिका को देखते हुए पुलिस टीम उन्हें अग्रिम पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले आई, जहां उनके पहचान पत्रों आईडी और रजामंदी की जांच की जा रही है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

स्पा सेंटर पर पुलिस की महिला विंग का छापा, पुलिस की दस्तक से किचिन में छिपीं युवतियां

स्पा सेंटर में दबिश देती महिला विंग पुलिस

ग्वालियर. शहर के पॉश कॉलोनी में संचालित स्नूकर क्लबों के बाद अब पुलिस की महिला सुरक्षा शाखा (विमेन सेफ्टी विंग) ने स्पा सेंटरों के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है। रविवार की रात पुलिस की टीमों ने शहर के नामी स्पा सेंटरों पर अचानक छापा मारकर कार्यवाही से स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया। एक सेंटर मे ंतो हालत यह थी कि पुलिस को देखते ही वहां काम करने वाली युवति4यां डर के मारे सीधे किचिन में जाकर छिप गयी। जिन्हें महिला पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाला, जांच में स्पा सेंटरों के रिकॉर्ड और ग्राहकों के एंट्री रजिस्टर अधूरे पाये गये। जिस पर पुलिस ने संचालकों को जमकर फटकार लगाई।
संडे सरप्राइज एक्शन अनैतिक गतिविधियों का
एएसपी अनु बेनीवाल के आदेश पर महिला सुरक्षा सेल की टीमों को शहर के स्पा सेंटरों की औचक चेकिंग केलिये मैदान में उतारा गया था। पुलिस को लगातार इनपुट मिल रहे थे। स्पा और थेरेपी की आड़ में शहर के इलाकों में अनैतिक देह व्यापार और संदिग्ध गतिविधियां चल रही थी। इसी की कन्फर्मेशन के लिये रविवार की रात डीएसपी शिखा सोनी, अन्नपूर्णा सिरसाराम और महिला टीआई दीप्ति तोमर भारी पुलिस बलिऔर महिला आरक्षकों के साथ अचानक ‘‘द बीच सेंटर’’ और ‘‘द हीलिंग स्पासेंटर’’ पर छापेमारी करने पहुंची।
न रजिस्टर मेंटेन, न पहचान पत्र; संचालकों को अंतिम चेतावनी
स्पा सेंटरों के कोनों और केबिन्स की बारीकी से तलाशी लेने के बाद जब पुलिस ने वहां के आधिकारिक दस्तावेजों, लाइसेंस और आने वालों के डिटेल वाले रजिस्टरों को खंगाला, तो भारी अनियमितताएं सामने आईं। स्पा सेंटर में आने-जाने वाले ग्राहकों का पूरा नाम, मोबाइल नंबर और आईडी कार्ड का रिकॉर्ड सही तरीके से मेंटेन नहीं किया गया था। कैमरों के एंगल और फुटेज के स्टोरेज की भी जांच की गई, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अंदर क्या गतिविधियां चल रही हैं।
पुलिस ने दोनों स्पा सेंटरों के मालिकों और मैनेजरों को सख्त लहजे में हिदायत दी है कि स्पा सेंटर केवल निर्धारित व्यावसायिक थेरेपी के लिए हैं। यदि इसके पीछे किसी भी प्रकार का अनैतिक कृत्य या संदिग्ध गतिविधि पाई गई, तो बिना किसी रियायत के सीधे सेंटर को सील कर एफआईआर (FIR) दर्ज की जाएगी।
एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि महिला सुरक्षा सेल की टीमों ने रविवार को दो प्रमुख स्पा सेंटरों पर औचक निरीक्षण किया है। हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शहर में स्पा की आड़ में कोई भी अनैतिक या गैर-कानूनी गतिविधि संचालित न हो। चेकिंग के दौरान कुछ युवतियां घबराकर किचन में छिप गई थीं, उन्हें पूछताछ के लिए लाया है। सेंटरों के कस्टमर रजिस्टर सही नहीं मिले हैं। सभी संचालकों को नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने की कड़ी चेतावनी दी गई है, उल्लंघन करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई होगी।

hacklink satın al perabet perabet giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet