Author: Mahesh Jha

Newsमप्र छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने साइबर अपराध नियंत्रण, नशामुक्ति, महिला-बाल सुरक्षा एवं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर दिए दिशा-निर्देश

डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली की होगी विस्तृत समीक्षा
भोपाल, -पुलिस मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में शनिवार को जोनल अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षकों की दो दिवसीय त्रैमासिक समीक्षा बैठक का उदघाटन किया। यह बैठक पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है।प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण, नशामुक्ति, महिला-बाल सुरक्षा तथा सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को पुलिस विभाग की प्रमुख प्राथमिकताएं बताते हुए अधिकारियों को प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी कार्यवाही के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जनजागरूकता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, मानव तस्करी पर नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संबंध में न्यायालयों द्वारा दिए गए निर्देशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जाए।
अभी से प्रशिक्षण, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, आपदा प्रबंधन तथा आधुनिक तकनीक आधारित सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
बैठक के द्वितीय दिवस प्रशासन, प्रशिक्षण, दूरसंचार, योजना एवं प्रबंध, नारकोटिक्स, कल्याण, जीआरपी तथा टेक्निकल सर्विसेज शाखाओं द्वारा प्रस्तुतिकरण दिए जाएंगे। इन प्रस्तुतिकरणों में पुलिस कर्मियों के समय पर स्थानांतरण एवं उनके रोटेशन की स्थिति, अनुकंपा नियुक्ति की पेंडेंसी, पुलिस कर्मियों की भर्ती एवं प्रशिक्षण की वर्तमान स्थिति एवं सिंहस्थ के समय पर पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों को उपलब्ध कराने की तैयारियों की वर्तमान स्थिति, रेल्वे पुलिस की चुनौतियां, मादक पदार्थों की तस्करी व रोकथाम के लिए किए जा रहे उपाय तथा संगठित अपराधों की वर्तमान स्थिति, पुलिस कर्मियों के कल्याण की गतिविधियों और चिकित्सा प्रतिपूर्ति की राशि में वृद्धि पर लिए गए निर्णय का कियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। बैठक में नवीन आपराधिक विधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए न्यायिक विज्ञान प्रयोगशालाओं की क्षमता वृद्धि, पुलिस दूरसंचार एवं डायल 112 इत्यादि विषयों पर भी विस्‍तृत चर्चा की जाएगी।
बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला, पुलिस मुख्‍यालय के समस्‍त विशेष पुलिस महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रदेश के सभी जोनल अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक तथा पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

राममंदिर में की दान चोरी की निष्पक्ष जांच एसआईटी हो -ट्रस्ट

लखनऊ. यूपी के अयोध्या स्थित राममंदिर में जो पैसा भक्तदान करते है। उसकी कथित तौर पर चोरी को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गयाहै। इस मामले में विवाद इतनी तेजी से फैली कि अब स्वयं राम मंदिर का ट्रस्ट मैदान में आ गया है। ट्रस्ट ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से सीधे अनुरोध किया है कि इस पूरे मामले की जांच एक एसआईटी यानी विशेष जांच दल से करवाई जाये। राममंदिर में श्रद्धालु जो पैसे दान करते है। उन्हें दान पात्रों में डाला जाता है यह दान पात्र यानी वह बक्से या डिब्बे जिनमें भक्त पैसे डालते हैं। इन्हीं दान पात्रों से पैसे चोरी होने की बात कहीं जा रही है। अब इस कथित चोरी को लेकर बाजार में तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगी। कोई कुछ कह रहा था तो कोई कुछ, इन अफवाहों ने मामले को और उलझा दिया तो लोगों में भ्रम की स्थिति बन गयी।
एसआईटी जांच की मांग क्यों
ट्रस्ट ने इस मामले को बेहद गंभीर माना है। राम मंदिर की दान राषि से जुड़ा यह मामला सिर्फ पैसों की चोरी नहीं है। बल्कि यह भक्तों की आस्था और भरोसे का सवाल भी है। करोड़ों लोग इस मंदिर में श्रद्धा से दान करते हैं। ऐसे में अगर उस दान की चोरी होती है। उस पर अफवाहें भी फैलती है तो यह बेहद संवेदनशील मामला बन जाता है। ट्रस्ट चाहता है कि एसआईटी जांच से यह बात एकदम साफ हो जाये कि आखिर हुआ क्या था कितनी चोरी हुई है और कौन जिम्मेदार है। इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिये क्या कदम उठाने चाहिये।
मुख्यमंत्री योगी से अनुरोध क्यों?
उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी का राम मंदिर से गहरा जुड़ाव है। अयोध्या और राम मंदिर उनकी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक रही है. SIT का गठन करना राज्य सरकार के अधिकार में आता है।  इसलिए ट्रस्ट ने सीधे मुख्यमंत्री योगी से यह अनुरोध किया।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, सराफा कारोबारी खाता हुआ सील, 3.31 लाख का हुआ पेमेंट, FIR दर्ज

20 ग्राम सोने के सिक्के खरीदकर ठग लगा गया चूना। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. शहर के मुरार थाना इलाके के सदर बाजार में एक सर्राफा कारोबारी साइबर अपराधियों की ठगी का शिकार हो गया। एक शातिर ठग ने दुकान से 2 तोले के सिक्के खरीदे और उसका भुगतान आरटीजीएस (ऑनलाइन पेमेंट) के जरिये सीधे व्यापारी के खाते में कर दिया। लेकिन ट्विस्ट तब अहाया जब अगले ही दिन बैंक ने व्यापारी का खाता सीज (फ्रीज) कर दिया है।
जांच में पता चला है कि ठग ने भुगतान के लिये जिस पैसे का उपयोग किया था। वह किसी अन्य व्यक्ति से की गयी साइबर ठगी का पैसा था। व्यापारी से 20 ग्राम सोने के सिक्के भी चले गये और खाते में आये 3.50 लाख रूपये के ठगी के निकलने की वजह से अकाउंट सीज हो गया। घटना 25 मई की रात 9.15 बजे की है। मुरार थाना पुलिस ने जीरो पर दर्ज ई एफआईआर के मुख्य मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
ग्राहक जब ठग बन कर आया
मुरार के रिसाला बाजार निवासी कुनाल जैन 28 वर्ष पुत्र त्रिलोकचंद जैन सदर बाजार में एमएस ज्वेलर्स भीकाराम त्रिलोकचंद सर्राफ केक नाम से ज्वेलरी शॉप का संचालन करते हैं। कुनाल ने पुलिस को बताया कि 25 मई की रात लगभग 9.15 बजे एक ग्राहक उनकी शॉप पर आया था। उसने दुकान पर अपना नाम जय वर्मा निवासी प्रेम नगर फूलबाग बताया और अपना मोबाइल नम्बर 8965983328 नोट कराया। युवक ने दुकान से 20 ग्राम वजन के सोने के 2 सिक्के पसंद किये, जिनका दाम 3 लाख 32 हजार रूपये तय हुई। उसने यह सिक्के खरीदे और अपने नाम पर बिल बनवाया।
ट्रांजेक्शन करना चाहा तो निकला अकाउंट सीज
अभी तक सब कुछ ठीक चला था, लेकिन अगले ही दिन (26 मई) जब कुनाल ने अपने खाते से कोई अन्य ट्रांजेक्शन करने का प्रयास किया, तो उन्हें पता चला कि बैंक ने उनका खाता तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया है।
घबराए ज्वेलर कुनाल जैन जब बैंक पहुंचे और अधिकारियों से खाता सीज होने का कारण पूछा, तो बैंक प्रबंधन ने बताया कि जय वर्मा नाम के जिस व्यक्ति ने उनके खाते में 3.31 लाख ट्रांसफर किए थे, वह राशि किसी बड़े साइबर फ्रॉड (ऑनलाइन ठगी) से जुड़ी हुई है। किसी पीड़ित की शिकायत पर देश की साइबर सेल के निर्देश पर बैंक ने उस संदिग्ध राशि को होल्ड पर डालते हुए अकाउंट फ्रीज किया है।
मामला समझ में आते ही पीड़ित सर्राफा व्यापारी ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। चूंकि मामला ऑनलाइन फ्रॉड का था, इसलिए प्राथमिक रूप से जीरो पर ई-एफआईआर दर्ज की गई, जिसे बाद में असल कायमी और जांच के लिए मुरार थाने ट्रांसफर किया गया।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

भारतीय सेना को मिलेगा नया मुखिया, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले आर्मी चीफ

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने भारतीय सेना के शीर्ष नेतृत्व में बडा बदलाव करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को देश का अगला थल सेनाध्यक्ष चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ नियुक्त किया है। वर्तमान में वे उप सेना प्रमुख वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ की जिम्मेदारी संभाल रहे है। लेफ्टिनेंट जनरल सेठ मौजूदा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल इस महीने जून 2026 पूरा हो रहा है। बता दें कि जनरल द्विवेदी ने 30 जून 2024 को यह प्रतिष्ठित पद संभाला था। सैन्य नियमों के अनुसार सेना प्रमुख का कार्यकाल अधिकतम 3 वर्ष या 62 वर्ष की आयु जो भी पहले आए, तक निर्धारित होता है।
चार दशकों का व्यापक रणनीतिक अनुभव
देश के नए सैन्य प्रमुख बनने जा रहे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ के पास लगभग 40 वर्षें का एक लंबा और बेहद गौरवशाली सैन्य अनुभव है। दिसंबर 1986 में सेना की प्रतिष्ठित आर्मर्ड कोर से अपने करियर की शुरूआत करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल सेठ ने देश के कई अति- संवेदनशील और रणनीतिक मोर्चों पर अपनी युद्ध कौशल क्षमता का लोहा मनवाया है। उन्होंने जम्मू कश्मीर के आतंकवाद विरोधी मोर्चे, देश के पश्चिमी सीमावर्ती इलाकों औद दुर्गम रेगिस्तानी क्षेत्रों में विभिन्न सैन्य कमानों का सफल नेतत्व किया है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

भारतीय वायुसेना का एएन-32 प्लेन क्रैश, प्लेन क्रैश में 5 जवान शहीद

जोरहाट. असम के जोरहाट एयरबेस भारतीय वायुसेना का एएन-32 लैंडिंग करते समय क्रैश हो गया है। घटनास्थल पर वायुसेना के अधिकारी पहुंच गये है। अभी रेस्क्यू अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। यह कार्गो विमान है। पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में आसानी से पहुंच सकता है इसके अलावा छोटे रनवे पर उतरने के लिये जाना जाता है।

प्लेन क्रैश में 5 जवान शहीद
ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेन्द्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत, अग्निवीरवायु दानिश आलम शामिल है। विमान के को-पायलट का जीवित रेस्क्यू किया गया है उसका उपचार चल रहा है। भारतीय वायुसेना ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनायें व्यक्त करते हुए कहा है कि इस दुःख की घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़े है।
विमान लैंडिंग स्ट्रिप पर नहीं लैंड नहीं कर पाया था। बल्कि एयरबेस के उबड़-खाबड़ और घास वाले हिस्से में उसकी लैंडिंग हुई है। आपको बता दें कि असम के जोरहाट स्थित रौरिया एयरफोर्स स्टेशन पूर्वोत्तर भारत में भारतीय वायुसेना के प्रमुख सैन्य ठिकानों में से एक है। यह एयरबेस असम सहित पूरे पूर्वोत्तर में वायु अभियानों, सैन्य रसद आपूर्ति और रणनीतिक गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के समय विमान में धमाका हुआ और आग लग गयी । विमान बीच से दो हिस्सों में बंट गया।

IAF के भरोसेमंद कार्गो विमानों में शामिल है AN-32

भारतीय वायु सेना का Antonov AN-32 एक कार्गो प्लेन है, जिसे मूल रूप से सोवियत संघ की एंटोनोव डिजाइन ब्यूरो ने डेवलप किया था।  यह विमान AN-26 का अपग्रेडेड वर्जन है और विशेष रूप से ऊंचाई वाले क्षेत्रों, गर्म मौसम और कठिन परिस्थितियों में संचालन के लिए तैयार किया गया है।  भारतीय वायु सेना ने 1980 के दशक से AN-32 को अपने कार्गो फ्लीट का अहम हिस्सा बनाया हुआ है।

Indian Air Force AN-32 Cargo Plane Crashed

भारतीय वायु सेना AN-32 का उपयोग सैनिकों, हथियारों, सैन्य उपकरणों और राहत सामग्री के परिवहन के लिए करती है। यह विमान हिमालयी क्षेत्रों, पूर्वोत्तर राज्यों और सीमावर्ती इलाकों में रसद आपूर्ति की रीढ़ माना जाता है।  इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह छोटे रनवे पर भी टेक ऑफ और लैंडिंग करने में सक्षम है।  विमान लगभग 6.7 टन तक का भार ले जा सकता है और इसमें 40 से अधिक सैनिकों को एक साथ ले जाने की क्षमता है। भारतीय वायु सेना के पास लंबे समय तक 100 से अधिक AN-32 विमान रहे है। समय-समय पर इनका अपग्रेडेशन भी किया गया है।  इसमें मॉडर्न एवियोनिक्स, नेविगेशन और सिक्योरिटी सिस्टम का अपग्रेडेशन शामिल है।  हालांकि, लंबे समय से सेवा में रहने के कारण इन विमानों को चरणबद्ध तरीके से नए परिवहन विमानों से बदलने की योजना पर भी काम चल रहा है।  इसके बावजूद AN-32 आज भी भारतीय वायु सेना के सबसे भरोसेमंद परिवहन विमानों में गिना जाता है और आपदा राहत, सैन्य अभियानों और मानवीय सहायता मिशनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

हादसे के फोटोज देखिए…

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ओमान के ताजा हमले में 4 भारतीय सुरक्षित-MEA

नई दिल्ली. पश्चिम एशिया में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए है। पिछले कुछ दिनों में 3 ऐसे जहाजों पर हमला किया गया है। जिन पर भारतीय सवार थे। इस दौरान कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ऐसे ही एक और जहाज पर हमले में 4 भारतीयों की मौत हुई है। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने इस खबरों का खण्डन किया है।
इस पूरे मामले पर विदेश मंत्रालय ने कहा है कि होर्मुज में एमटी लियाकी फ्रीडम नाम के टैंकर पर हमले में 4 भारतीयों की मौत की खबरें गलत और भ्रामक है। इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है। डीजी शिपिंग से जुड़े हुए सूत्रों केअनुसार जहाज के मालिक से संपर्क किया गया है। जिन्होंने पुष्टि की है कि जहाज पर सवार क्रू के सभी सदस्य सुरक्षित है। उन्होने बताया है कि 4 भारतीयों की मौत की खबर पूरी तरह से गलत है।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में अलसुबह बारिश से मिली गर्मी से राहत

ग्वालियर. शहर में शनिवार सुबह हुई बारिश ने भीषण गर्मी और उसम से परेशान लोगों की बडी राहत दी। पिछले कई दिनों से तेज गर्मी के कारण लोग उमस भरे मौसम से बेहाल थे। अलसुबह हुई बारिश और ठंडी हवाओं ने शहर के मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश के कारण शहर के तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से लगभग 7.6 डिग्री कम है। तापमान में आई इस गिरावट से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।


तेज आंधी और बारिश की संभावना
हालांकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान शहर और आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार एक सक्रिय वेदर सिस्टम के प्रभाव से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल सकता है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम खुशनुमा होने के कारण बडी संख्या में शहरवासी मॉर्निंग वॉक और सैर के लिए घरों से बाहर निकले। पार्कों और खुले मैदानों में लोगों की चहल-पहल देखी गई वहीं बच्चे भी अपने दोस्तों के साथ खेलते नजर आए। ठंडी और ताजी हवाओं ने लोगों को तरोताजा कर दिया जिससे कई दिनों बाद शहर के पार्कों में सुबह के समय रौनक लौटी।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

भारतीय मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब

नई दिल्ली. भारत अब लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों, यहां तक कि इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के खतरों का भी मुकाबला कर सकता है। डीआरडीओ ने 10 और 11 जून को लगातार 3 फ्लाइट टेस्ट किए गए जिनमें मल्टी-लेयर्ड बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम का प्रदेश किया गया। इसमें इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल क्लास तक के खतरों समेत बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने और बेअसर करने की क्षमता भी शामिल है।
यह स्वदेशी तकनीक दुश्मन की मिसाइलों को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले हवा में ही नष्ट कर देती है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 13 जून को टेस्टिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके साथ ही नेवल एंटी शिप मिसाइल मीडियम रेंज का भी टेस्ट किया गया। इसे भारत की समुद्री स्ट्राइक और डिफेंस स्किल को मजबूत करने की दिशा में एक बडी उपलब्धि माना जा रहा है। भारत अब उन खास देशों के ग्रुप में शामिल हो गया है जिनके पास ऑपरेशनल लेवल की बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस क्षमता है। भारत से पहले यह तकनीक अमेरिका, रूस, इजराइल और चीन के पास थी।

 

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

शहर की पानी मेन ट्रक लाइन फटने से हजारों ंलीटर पानी बर्बाद और यातायात भी रहा बाधित

ग्वालियर. चार शहर का नाका चौराहे पर पानी की मुख्य ट्रक लाइन फटने की वजह से सड़क पर गहरा गड्ढा हो गया और हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया है। इस घटना से कुछ समय के लिये क्षेत्र में यातायात भी जाम रहा है। शुक्रवार को इलाके में सीवर लाइन निर्माण का कार्य चल रहा था। इस बीच गड्ढा खोदते समय मोतीझील से आने वाली ताजे पानी की मुख्य ट्रंक लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी। दबाव की वजह लाइन फटने से सड़क पर अचानक तेज फब्बारे की तरह पानी बहने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक तेज अहावाज सुनाई दी और सड़क से पानी की मोटी धार निकलने लगी। पानी का दबाव इतना ज्यादा था कि सड़क के नीचे भी गहरा गड्ढा हो गया और पानी तेजी से सड़क पर बहने लगा।
सहायक यंत्री पीएचई आरएस शाक्यवार ने बताया, “सिविल लाइन का काम चल रहा था, इसी दौरान मुख्य ट्रंक लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसे तुरंत दुरुस्त करवा दिया गया है और अब पानी की आपूर्ति सामान्य रूप से चालू है। यह मुख्य ट्रंक लाइन क्षेत्र में पानी की आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण है, जिससे पानी टंकियों और घरों तक पहुंचाया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने तत्काल पानी की आपूर्ति बंद करवाई। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक किया गया। तब तक हजारों लीटर पानी सड़क पर बह चुका था। इस दौरान क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

डबरा थाने में तैनात सिपाही फंदे पर लटका तो मचा हड़कंप

ग्वालियर. डबरा सिटी थाने में तैनात आरक्षक ने शुक्रवार की देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी सहित अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल फॉरेंसिंक टीम और ग्वालियर से सीनियर अधिकारियों के आने का इंतजार किया जा रहा है। एसडीओपी सौरभ कुमार ने आत्महत्या की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे। उसका शव फांसी पर लटका हुआ मिला है। ग्वालियर से फारेंसिंक टीम घटनास्थल पर बुलाई गयी है। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
मृतक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा निवासी राघवेन्द्रसिंह तोमर के रूप में हुई है। वह मध्यप्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले लगभग एक साल से डबरा सिटी थाने में तैनात था। वह थाना बिल्डिंग की पीछे बने सरकारी क्वार्टर में निवास कर रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आयी जब राघवेन्द्र तोमर के भाई मोनू ने उन्हें फोन िकया। लेकिन उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात रहे दूसरे सिपाही मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात नहीं हो पाने की बात कहीं। मिंटू परिहार जब सरकारी र्क्वाटर पहुचे तो उन्होंने राघवेन्द्र को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा।
ठसकी जानकारी तत्काल एसडीओपी सौरभ कुमार का दी गयी जो तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। सिपाही ने सरकारी मकान के गेट के ऊपर लगे कुन्दे से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की सूचना एसपी को भी दी गयी।
अनुकंपा नियुक्ति पर भर्ती हुए थे आरक्षक
फिलहाल ग्वालियर से बड़े अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम के आने का इंतजार किया जा रहा है। आरक्षक के परिवार वालों को भी मौके पर बुला लिया गया है। इन सभी के पहुंचने के बाद ही शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि राघवेंद्र तोमर को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी और उनके दो बच्चे भी हैं। एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और फॉरेंसिक जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

hacklink satın al pashagaming perabet perabet giriş egebet pashagaming giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet virusbet egebet giriş medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş casibom casibom giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş