LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

AI सर्विसेज पर बड़ा संकट: ChatGPT और Claude डाउन, यूजर्स नहीं कर पा रहे लॉगिन

नई दिल्ली. चैटबॉट चैट-जीपीटी और क्लाउड गुरुवार शाम को भारत समेत दुनियाभर में अचानक ठप हो गए। इस प्लेटफॉर्म के अचानक डाउन होने से हजारों यूजर्स प्रभावित हुए हैं। यूजर्स को लॉगिन, जवाब मिलने और पुरानी चैट को लोड करने में परेशानी आ रही, जिससे कई लोगों का काम बीच में ही रुक गया। ऑनलाइन आउटेज मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर पर 36 हजार से ज्यादा अमेरिकी यूजर्स ने सबसे ज्यादा रात 8:41 बजे एआई प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की। वहीं, भारत में 8:23 बजे सबसे ज्यादा 3410 शिकायतें दर्ज की गईं। लगभग 81 प्रतिशत, लोगों चैटजीपीटी यूज करने में परेशानी हो रही है, जबकि 8 प्रतिशत ने लॉगिन में समस्या बताई है। अन्य 6 प्रतिशत ने वेबसाइट के साथ समस्याओं की जानकारी दी है। यूजर्स को लॉगिन, जवाब मिलने और पुरानी चैट को लोड करने में परेशानी आ रही है।
क्लाउड के लिए भारत में 7,500 से ज्यादा शिकायतें
डाउनडिटेक्टर पर 8:23 बजे अमेरिका में 37 हजार से ज्यादा यूजर्स ने क्लाउड एआई के साथ समस्याओं की शिकायत की। वहीं, भारत में अब तक 7:01 बजे सबसे ज्यादा करीब 185 शिकायतें दर्ज की हैं। अब तक 7,500 से ज्यादा यूजर्स इस प्लेटफॉर्म में आ रही खराबी की रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। लगभग 50 प्रतिशत, लोगों क्लाउड कोड इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है, जबकि 24 प्रतिशत ने क्लाउड चैट में समस्या बताई है। वहीं 19 प्रतिशत ने एप के साथ समस्याओं की जानकारी दी है। कंपनी के स्टेटस चेकर पेज पर लिखा है, हम इस समस्या को ठीक करने पर काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *