LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर पुलिस कंट्रोल रूम के सर्वर रूम में लगी आग

ग्वालियर. पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां स्थित सर्वर रूम से अचानक धुएं के गुबार निकलने लगे। घटना दोपहर 2 से 3 बजे के बीच की है। भीषण गर्मी के बीच शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग ने पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मचा दी। तत्काल एसएसपी धर्मवीर सिंह सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए। फायर बिग्रेड को सूचना दे दी गई। जब तक दमकल दस्ता पहुंचा पुलिस जवानों ने एसपी ऑफिस में लगे अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया था। सर्वर रूम में कितना नुकसान हुआ है यह पता नहीं चल सका है। पुलिस छानबीन कर रही है।

पुलिस कन्ट्रोल रूम के सर्वर रूम में शॉर्ट सर्किट से आग के बाद भरा धुआं। समय रहते पाया काबू। - Dainik Bhaskar
मौजूद स्टाफ ने शोर मचाया और अधिकारियों को सूचना दी
बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे सर्वर रूम से धुआं निकलता देख वहां मौजूद स्टाफ ने शोर मचाया और अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस कंट्रोल रूम में मौजूद पुलिस जवान व अफसर समेत अन्य विभागों में काम करने वाले कर्मचारी वहां पहुंचे और अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इतना ही नहीं दमकल दस्ते को भी सूचना दे दी। पांच मिनट में फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने एसपी ऑफिस में रखे अग्निशमन यंत्रों का उपयोग किया
फायर ब्रिगेड के आने का इंतजार किए बिना पुलिसकर्मियों ने एसपी ऑफिस में रखे अग्निशमन यंत्रों का उपयोग किया और आग पर काबू पाया। घटना के समय लगभग 42 डिग्री सेल्सियस तापमान था। जिस वक्त यह हादसा हुआ, ग्वालियर में भीषण गर्मी थी। सर्वर में इस कदर धुआं भरा था कि वहां खड़े होना भी मुश्किल हो रहा था।
शॉर्ट सर्किट बना कारण
शुरुआती जांच में आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट-सर्किट बताई जा रही है। माना जा रहा है कि अत्यधिक तापमान और सर्वर लोड की वजह से फाल्ट हुआ होगा। फायर ब्रिगेड की टीम ने बाद में मौके पर पहुंचकर कूलिंग की और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *