LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

कॉमर्शियल सिलेंडर ₹11.50 और दूध ₹9 तक महंगा

नई दिल्ली. आज यानी 1 सितंबर 2026 से कॉमर्शियल सिलेंडर औसतन 11.50 रुपए महंगा हो गया है। वहीं, मुंबई में आज से दूध 9 रुपए प्रति किलो तक महंगा हो गया है। इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं ने एलपीजी कनेक्शन की ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, उन्हें सब्सिडी का फायदा लेने में परेशानी हो सकता है। ई-केवाईसी कराने की समयसीमा 31 अगस्त थी। तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर औसतन 11.50 रुपए तक महंगा कर दिया है। कोलकाता में इसकी कीमत 2884 हो गई है। पहले ये 2872.50 में मिल रहा था। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च मामूली बढ़ेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ते और थाली महंगे कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है।
दूध 9 रुपए प्रति लीटर महंगा
बॉम्बे मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने 1 सितंबर से थोक दूध की कीमतों में 9 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इससे थोक दर 93 रुपए से बढ़कर 102 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जो 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी। एविंस दूध के खरीद मूल्य में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। यह दर 41 रुपए से बढ़कर 44 रुपए प्रति लीटर हो गया है। दो हफ्तों से भी कम समय में यह दूसरी बढ़ोतरी है, जिससे कुल मिलाकर खरीद मूल्य में 6 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।
कारण: पशुओं के हरे चारे, भूसे और खली के दामों के साथ-साथ उनके रख-रखाव और ट्रांसपोर्ट के खर्चों में भारी बढ़ोतरी हुई है। इस वजह से दूध के दाम बढ़े हैं।
आम जनता पर असर: मुंबई में थोक दाम बढ़ने से खुदरा दूध की कीमतें बढ़ेंगी। आगामी त्योहारों के सीजन से ठीक पहले दही, पनीर और मिठाइयों जैसे डेयरी उत्पादों के महंगे होने से आम लोगों का बजट प्रभावित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *