श्रीनगर में आतंकियों से कांन्स्टेबल को बचाने आई 9 वर्षीय बच्ची की हत्या

जम्मू कश्मीर. आतंकियों ने फिर पैर पसारने शुरू कर दिये हैं। मंगलवार को दहशतगर्दो ने 2 आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया। पहला हमा कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में हुआ। यहां जेएंडके पुलिस के एक कॉन्स्टेबल पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में कॉन्स्टेबल शहीद हो गये। जबकि उनकी 9 वर्षीय की बच्ची घायल हो गयी है। कश्मीर पुलिस के अनुसार हमला श्रीनगर जिले के सौरा (अंकर) क्षेत्र में हुआ ।
हमले में शहीद होने वाले पुलिसकर्मी का नाम सैफुल्ला कादरी है। वह श्रीनगर के ही मालिक साब इलाके के रहने वाले थे। आतंकियों ने छुट्टी पर चल रहे सैफुल्ला पर ताबडतोड़ गोलीबारी शुरू कर दी थी। ऐसा बताया जा रहा है कि सैफुल्ला को बचाने की कोशिश कर रही उसकी बेटी भी इस दौरान घायल हो गयी। आतंकियों ने उसकी बाह में गोली मारी थी।

