भोपाल में सोमवार यात्रियों के लिये दौडेंगी ई-बसें
भोपाल. राजधानी भोपाल के पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में अब यात्री ई-बसों में भी सफर कर सकेगें। सोमवार से 5 दिन के लिये यात्रियों के साथ ट्रायल होगा। तीन रूट पर कुल 10 बसें दौडेंगी। पिछले 5 दिन तक खाली बसें रूट पर दौड़ाई गयी थी। ताकि पता चल सके कि रूट में क्या खामियां है। सुधार की क्या आवश्यकता है।
ई-बसों का जिन 3 रूट पर संचालन होगा, उनमें चिरायु हॉस्पिटल से डीबी मॉल मेट्रो स्टेशन बाया बैरागढ़ चिचली तक, चिरायु हॉस्पिटल से डीबी मॉल मेट्रो स्टेशन और फिर कोच फैक्ट्री के स्टॉपेज शामिल है। अलग-अलग समय पर कुल 10 बसें दौड़ेगी। हालांकि यात्रियों से किराया वसूला जायेगा। यह वर्ष 2022 में परिवहन विभाग द्वारा पूर्व से अनुमोदित किराया दर से वसूला जायेगा।

