इन जिलों में वर्षा के साथ आंधी का अलर्ट
ग्वालियर. प्री-मानसून एक्टिवेट होने के चलते मध्यप्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्यप्रदेश के मौसम विभाग ने आज बुधवार को कई जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बौछार के साथ धूलभरी आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पहली बार मई के माह में तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया है।
मंगलवार को आंधी-पानी का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर तक भोपाल, शाजापुर, देवास, आगर, शिवपुरी, भिंड, दतिया में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी और धूलभरी आंधी चल सकती है. इसके अलावा राजगढ़, सीहोर, उज्जैन, मंदसौर, अशोकनगर, सीधी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, शहडोल, अनूपपुर और जबलपुर में कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

