केन्द्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 88वें स्थापना दिवस का आयोजन
ग्वालियर – केन्द्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय, ग्वालियर,केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), ग्वालियर में 88वाँ CRPF स्थापना दिवस पूरे उत्साह, गौरव एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बल के शौर्य, त्याग, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का स्मरण करते हुए सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, कार्मिकों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने देश की एकता, अखंडता एवं आंतरिक सुरक्षा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।
उल्लेखनीय है कि CRPF की स्थापना 27 जुलाई 1939 को हुई थी तथा आज यह देश का सबसे बड़ा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है, जो अपने मूलमंत्र “सेवा और निष्ठा” के अनुरूप अनवरत राष्ट्र की सुरक्षा एवं जनसेवा में समर्पित है। शुभारंभ प्रातः 08.30 बजे संस्थान के कमांडेंट राकेश कुमार सिंह द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दे कर स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया।
समारोह का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति CRPF की अटूट प्रतिबद्धता तथा “सेवा और निष्ठा” के आदर्शों को और अधिक दृढ़ता से आत्मसात करने के संकल्प के साथ हुआ।

