जम्मू-कश्मीर में लैंडमाइन धमाका, भारतीय सेना के दो जवान घायल
जम्मू कश्मीर. बारामूला जिले में लैंडमाइन धमाका हुआ, इसमें भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए है। इस घटना के बाद घायल सैनिकों को वहां से निकालकर श्रीनगर के 92 बेस हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया। यह घटना फॉरवर्ड एरिया में ऑपरेशपन गतिविधियो के दौरान हुई। धमाके के बाद भारतीय सेना इलाके में अलर्ट हो गई है। सूत्रों के हवाले से मीडियो रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सेना के अधिकारी उनकी हालत पर बारीकी से नजर रख रहे है।
धमाके को लेकर जांच शुरू
सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि सेना के अधिकारी घायल जवानों की हालत पर बारीकी से नजर रख रहे है। सुरक्षाबलों ने इस बात का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि धमाका किन हालात में हुआ और क्या यह कोई हादास था या एलओसी के पास किसी दूसरी गतिविधि से जुडा था। अधिकारियों ने बताया कि धमाके की वजह की अभी जांच की जा रही है। बतादें कि यह धमाका 15 अगस्त से पहले हुआ है जिसको लेकर घटना की गंभीरता और बढ गई है।
15 अगस्त के समारोह की चल रही तैयारी
यह धमाका तब हुआ है जब जम्मू में आने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के लिए एक हाई लेवल बैठक चल रही थी। इस बैठक की अध्यक्षता जम्मू के डिविजनल कमिश्नर रमेश कुमार ने की। इस मीटिंग में पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी भी मौजूद थे। दोनों के अलावा बैइक में विभिन्न विभागों और जिलों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

