LatestNews

रेलवे कर्मचारी ने चीफ इंजीनियर कक्ष के शौचालय में लगाई फांसी

ग्वालियर. रेलवे के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने प्लेटफार्म नंबर चार पर स्थित द्धितीय तल पर चीफ इंजीनियर कक्ष में र्शाचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छोटी लाइन थाना पुलिस ने शव को उतारा और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार मुरारीलाल पुत्र चिम्मनलाल निवासी फूलपुर जौरा रेलवे के एक विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर थे।
बीती रात वे प्लेटफार्म नंबर 4 पर स्थित चीफ इंजीनियर के कक्ष के अंदर बने शौचालय में गए और स्वयं को बंद कर लिया। यहां उन्होंने रस्सी की मदद से स्वयं को फांसी लगा ली। आज सुबह जब कक्ष खुला और लोगों ने देखा तो मुरारीलाल अंदर लटके हुए थे। इसकी सूचना नैरोगेज थाना को दी गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है इधर जौरा में उनके परिजन आज सुबह पोस्टमार्टम हाउस आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *