दिल्ली में दंगा भड़काने के आरोप में कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां गिरफ्तार
नई दिल्ली. नागरिकता संशोधन कानून की आड़ में दिल्ली में भड़की हिंसा अब शांत है हालांकि संवेदनशील इलाकों में पुलिस का कड़ पहरा है और लोग भी डरे सहमे है। प्रशासन हालात को तेजी से सामान्य करने की कोशिश में जुटा है। इस बीच दंगा भड़काने का दोषी आम आदमी पार्टी का पार्षद ताहिर हुसैन फरार है वहीं दंगों के दौरान पुलिस जवान पर बंदूक तानने वाला शाहरूख भी अब तक गिरफ्तार से बाहर है।
इशरत को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा
दिल्ली में कांग्रेस की पूर्व निगम पार्षद इशरत जहां को दिल्ली पुलिस ने दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इशरत को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इशरत जहां पिछले करीब 50 दिनों से दिल्ली के खुरेजी में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी। पिछले रविवार को खुरेजी रोड जाम करने में भी उसका नाम आया था।
दिल्ली में हिंसा भले ही थम गई हो लेकिन अब भी व्हाट्सएप पर भड़कऊ बातें कही जा रही है और भड़काऊ सामग्री प्रसारित की जा रही है। अब दिल्ली सरकार ने इस पर काबू करने की कवायद शुरू की है। सरकार की ओर से कहा गया है कि जिसे भी इस तरह की सामग्री या मैसेज मिले वह पुलिस में शिकायत दर्ज करवाए।

