Newsमप्र छत्तीसगढ़

सोनागिर जैनमंदिर चोरी के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने DGP कैलाश मकवाणा का किया सम्मान

सोनागिर में आयोजित सम्मान समारोह हेतु किया आमंत्रित
भोपाल,- पुलिस महानिदेशककैलाश मकवाणा का आज जैन समाज एवं तीर्थ क्षेत्र कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस मुख्यालय, भोपाल पहुंचकर सम्मान किया। प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी को स्मृति चिन्ह भेंट कर मध्यप्रदेश पुलिस, विशेष रूप से दतिया पुलिस की तत्पर, प्रभावी एवं संवेदनशील कार्रवाई के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस प्रदेशवासियों की आस्था, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की रक्षा हेतु पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़े अपराध, संपत्ति संबंधी अपराध तथा संगठित अपराधों के विरुद्ध कठोर, त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। श्री मकवाणा ने दतिया पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सतर्कता, त्वरित कार्रवाई एवं प्रभावी जांच के परिणामस्वरूप ही यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध की गई कार्यवाही के तहत दतिया पुलिस ने सोनागिर स्थित प्रसिद्ध जैन मंदिर में हुई चोरी की गंभीर घटना का त्वरित एवं सफल खुलासा करते हुए लगभग 25 लाख रुपए मूल्य की चांदी की मूर्ति, चांदी का सिंहासन, चांदी के यंत्र एवं अन्य सामग्री जब्त कर 20-20 हजार रुपए के इनामी अंतरराज्यीय शातिर मूर्ति चोर सहित 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशक के सक्षम, त्वरित, संवेदनशील एवं दूरदर्शी नेतृत्व, सतत व्यक्तिगत मॉनिटरिंग तथा दतिया पुलिस के प्रभावी प्रयासों से चोरी गए माल की शीघ्र बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी। उनके सजग मार्गदर्शन और जनभावनाओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण से जैन समाज सहित आमजन में संतोष, प्रसन्नता, सुरक्षा एवं मध्यप्रदेश पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।
इस अवसर पर श्री दिगम्बर जैन सिद्ध क्षैत्र सोनागिर संरक्षिणी (न्यास)कमेटी दतिया मध्य प्रदेश मंत्री श्री बालचंद जैन, कोषाध्यक्ष एडवोकेट राजेन्द्र जैन, डॉ मुकेश जैन, मूलचंद जैन ठेकेदार, विजय कुमार जैन मामा, जिनेन्द्र कुमार जैन सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş