Newsमप्र छत्तीसगढ़

RSS का पहला विश्वविद्यालय ग्वालियर में 110 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा, 4 मई को सीएम मोहन यादव करेंगे भूमिपूजन

ग्वालियर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बनने जा रहा है। शिक्षा शून्य से शिखर तक के संकल्प के साथ स्थापित होने वाले इस विश्वविद्यालय का नाम ऋषि गालव विश्वविद्यालय रखा गया है। 4 मई को एमपी के सीएम मोहन यादव इसके निर्माण का भूमिपूजन करेंगे। शिवपुरी लिंक रोड स्थित बेला गांव में 55 बीघा जमीन पर लगभग 110 करोड़ रूपये की लागत से यह विश्वविद्यालय तैयार किया जायेगा। कार्यक्रम में उच्चशिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार और प्रभारीमंत्री तुलसी सिलावट भी मौजूद रहेंगे। जबकि अध्यक्षता आरएसएस प्रांत संघ चालक अशोक पांडे करेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में सुरेश सोनी की उपस्थिति भी प्रस्तावित है।
इस विश्वविद्यालय का संचालन मध्यभारत शिक्षा समिति द्वारा किया जायेगा। समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र बांदिल के अनुसार विश्वविद्यालय की प्रवेश क्षमता लगभग 5 हजार छात्रों की होगी। यहां नर्सिंग, पैरामेडीकल मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग जैसे कोर्स भविष्य में अनुमति मिलने के बाद शुरू किये जायेंगे। प्रयास किया जा रहा है कि विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया 2027-28 सत्र से, गुरूपूर्णिमा (10 जुलाई 52027) के दिन शुरू हो जाये। इसके लिये निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग से आशय पत्र भी जारी हो चुका है। विश्वविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के लिये अलग-अलग छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध होगी। निर्माण कार्य पूरा होने में करीब 3 साल का समय लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *