Newsमप्र छत्तीसगढ़

MP के क्रूज घटना में पायलट सहित 3 बर्खास्त, एक कर्मचारी निलंबित, बरगी डैम में मिले 9 लाशें, 3 बच्चों सहित 4 अभी भी लापता


जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर क्रूज हादसे में अभी तक 9 लाशें मिल चुकी है। 3 बच्चों समेत 4 लोग लापता है। जिनका शुक्रवार की देर शाम तक पता नहीं चल पाया था। तेज वर्षा होने की वजह से अभियन रोकना पड़ा था।शनिवार की 5 बजे से एक बार फिर तलाशी शुरू की गयी है।
मामले में क्रूज पायलट महेश पटेल, हेल्पर छोटेलाल और टिकट काउंटर प्रभारी (एफएओ) बृजेंद्र की सेवाये समाप्त कर दी गयी है। वहीं, होटल मैकल रिसॉर्ट और वोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है। रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गयी है। सीएम ने कहा है कि इस मामले में दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जायेगा।
बता दें कि जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम करीब 5 बजे MP टूरिज्म का पर्यटकों से भरा क्रूज डूब गया था। इस पर लगभग 47 पर्यटक थे। टिकट सिर्फ 29 लोगों की कटी थी।
हादसा किनारे से करीब 300 मीटर दूर हुआ। जिस समय क्रूज डूबा, उस वक्त हवा की रफ्तार 74 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। बरगी सिटी सीएसपी अंजुल मिश्रा के मुताबिक, SDRF ने कई लोगों को बचाया, लेकिन अंधेरा और खराब मौसम से राहत कार्य प्रभावित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *