LatestNewsराज्य

राज्यसभा उम्मीदवार हो सकते हैं कमलनाथ

भोपाल. मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब चर्चा इस बात की है कि कमलनाथ राज्यसभा जा सकते है। कांग्रेस जानकारों का कहना है कि उन्होंने 9 फरवरी को सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान राज्यसभा जाने की इच्छा जताई है। हालांकि कमलनाथ समर्थक इससे इनकार करते है। उनका कहना है कि सोनिया से मिलकर कमलनाथ ने एक बार फिर नकुलनाथ को लोकसभा का टिकट दिए जाने की चर्चा की है।
कमलनाथ के BJP में भी जाने की चर्चा है। हालांकि, वे खुद इसे अफवाह बता चुके हैं। इधर, BJP राज्यसभा की पांचों सीट हासिल करने की जुगत में है। बताया जा रहा है कि पार्टी नेता कांग्रेस विधायकों के संपर्क में हैं। वहीं, एक्सपर्ट का कहना है कि कमलनाथ के राज्यसभा और BJP में जाने की संभावना ज्यादा नहीं है। मगर, इतना जरूर है कि यदि कोई दूसरा उम्मीदवार होगा तो उसे क्रॉस वोटिंग का खतरा रहेगा, क्योंकि 20 विधायक कमलनाथ के हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *