Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

8th Pay Commission की टीम 30 अगस्त को जयपुर आयेगी, आयोग कर्मचारियों से पूछेगा कि नये वेतनमान में क्या चाहिये

जयपुर. 8th Pay Commission की अंतरिम रिपोर्ट मई-जून 2027 तक आने का अनुमान है। उससे पहले आयोग विभिन्न राज्यों में जाकर कर्मचारियों से उनके सुझाव मांग रहा है। आयोग के समक्ष फिटमेंट फैक्टर, वार्षिक वेतन वृद्धि और न्यूनतम मूल वेतन का लेकर कई सुझाव आ चुके है। अब आयोग की टीम इसे आगे बढ़ाने को 30 अगस्त को राजस्थान के जयपुर आ रही है।  यहां राज्य के प्रमुख 31 कर्मचारी संगठनों से वन-टू-वन मुलाकात करेगी। यह मुलाकात जयपुर आने के अगले दिन यानी 31 अगस्त को होगी। इसमें कर्मचारी संगठन, एसोसियेशन और विभिन्न वर्गो के प्रतिनिधियों से संवाद का कार्यक्रम है। आयोग की टीम 1 सितम्बर को वापिस दिल्ली लौटेगी। वहीं, आयोग की टीम के जयपुर आने पर 3 दिन के लिये प्रशासनिक अधिकारियों को प्रोटोकॉल में लगाया है। इनमें लक्ष्मीकांत शर्मा, सौरभ पाराशर, हर्षवर्द्धन शर्मा, पवन कुमार यादव, रमनकुमार और श्रीराम बिजरनियां शामिल है।
आयोग का यह रहेगा कार्यक्रम
31 अगस्त : सुबह 10 से 11:30 बजे तक यूनियनों, एसोसिएशनों और व्यक्तियों के साथ बातचीत। सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों और राज्य सरकार के साथ प्रेजेंटेशन एवं संवाद। दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक HCM  रीपा में महिला प्रतिनिधियों के साथ संवाद। वित्त आयोग के प्रतिनिधिमंडल में सदस्य सचिव पंकज जैन, एडिशनल सेक्रेटरी बृजेंद्र नवनीत, संयुक्त सचिव नीरज कुमार गायानी, डायरेक्टर आनंदकुमार झा, कृष्ण वीआर व आशीष यादव जयपुर आएंगे। अब तक यह सुझाव दिए कर्मचारी संगठनों ने फिटमेंट फैक्टर : कर्मचारी संगठनों ने वेतन संशोधन के लिए 3.83 तक के फिटमेंट फैक्टर की मांग की है, जबकि विशेषज्ञों का अनुमान है कि सरकार इसे आर्थिक स्थिति के आधार पर 1.82 से 2.86 या लगभग 2.1 के आसपास तय कर सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *