Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

नेपाल बाढ़ में मृतकों की सख्या 392 के पार पहुंची, 1500 से अधिक लोग गायब

नई दिल्ली. नेपाल में बाढ़ के बाद आई भारी तबाही में अभी तक 392 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि 1500 से ज्यादा लोग अब भी गायब बताये जा रहे है। इस घटना के बाद290 भारतीय नागरिकों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। जिनकी तलाश के प्रयास लगातार जारी है। इस दौरान त्रिशूली हाइड्रोपॉवर की टनल में फंसे 350 मजदूरों और कर्मचारियों का नेपाली सेना की टीम ने रेस्क्यू किया है।इस हाइड्रोपॉवर में कई भारतीय मजदूर भी काम कर रहे थे। नेपाली सेना ने टनल में फंसे सभी मजदूरों का रेस्क्यू कर लिया है।
वहीं, नेपाली सरकार क प्लेनेट लैब्स और लैंडसैट की सैटेलाइन तस्वीरों विश्लेषण से मिली रिपोर्ट के अनुसार रसुवागढ़ी सीमा से लगीाग 18 किमी ऊपर लेंडे नदी का बहाव पूरी तरह से बंद हो गया है। इस रूकावट की वजह से तटीय इलाके में एक अस्थाई झील बन गयी है। नेपाल सरकार ने चेतावनदी जारी करते हुए कहा है कि इस प्राकृतिक झील का बांध टूटने से निचले इलाकों में अचानक भीषध्य बाढ़ आने का बड़ा खतरा बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *