Newsमप्र छत्तीसगढ़

सड़क निर्माण में एसई से लेकर उपयंत्री तक टेस्टिंग उपकरण के साथ उपस्थित रहेंगे, ऑनलाइन मॉनीटरिंग करेंगे

ग्वालियर. सड़कों की क्वालिटी के लिये निगमायुक्त अभिषेक चौधरी ने सख्ती से काम लेना शुरू कर दिया है। उन्होंने जनकार्य विभाग के अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री और उपयंत्रियों से स्पष्ट कर दिया है कि जहां भी सड़क निर्माण किया जायेगा। वहां सभी अधिकारी टेस्टिंग उपकरणों के साथ मौके पर उपस्थित रहेंगे। सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की क्वालिटी की हो और विभागीय एसओआर का पालन हो रहा या नहीं। मौके पर मौजूद अधिकारियों और कार्यो की ऑनलाइन मॉनीटरिंग तकनीकी अधिकारी करेंगे।
निगमायुक्त ने हाईकोर्ट के निर्देश के पालन में निगम के संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किये गये है। निगमायुक्त ने साफ किया है कि शहर में सड़क निर्माण, पुनर्निमाण एवं पैच रिपेयर के समस्त कार्य निर्धारित तकनीकी मापदंडों एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किया जाये। किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी द्वारा न्यायालयीन निर्देशों के पालन में लापरवाही अथवा निर्माण कार्य की क्वालिटी में कमी पाये जाने की स्थिति में संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
2 दिन में सूची बनाये
निगमायुक्त ने निर्देश दिये हैं कि नगर निगम के जिन-जिन इलाकों एवं वार्डो में वर्तमान नवीन सड़क निर्माण, सड़क पुनर्निमाण अभवा अत्यावश्यक पैक-वर्क रिपेयर कार्य कराया जाना आवश्यक है। ऐसे सभी कार्यो की स्थलवार सूची 2 दिन के अन्दर तैयार करके दें। इसके साथ संबधित कार्य की डीपीआर एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज भी तैयार रखें जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *