LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

कूनो में निर्वा की तलाश तेज, 5 टीमें जंगल छान रहीं; अब तक नहीं मिला सुराग

श्योपुर. 20 अगस्त से कूनों से लापता मादा चीता निर्वा की तलाश में वन विभाग की पांच अलग-अलग टीमें लगातार जंगल की खाक छान रही है लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका है। वन विभाग के अधिकारी जंगल में तलाशी के साथ शिकार हुए जानवरों के आस-पास भी चीता के पगमार्ग आदि की तलाश भी कर रहे है। फिलहाल वल अमले के हाथ खाली है और देरी होने के साथ अनहोनी की आशंका गहराती जा रही है। हालांकि पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ भोपाल समीता राजौरा का कहना है कि निर्वा जंगल से बाहर निकली होती तो जानवरों के किल के निशान भी मिलते, उम्मीद है कि जल्द ही मिल जाएगी।
राजस्थान के शाहबाद पहुंचा दूसरा चीता
पिछले पांच दिनों से राजस्थान के शाहबाद इलाके में देखा जा रहा है कि चीता की गंध का पीछा करते हुए दूसरा चीता भी वहां पहुंच गया है। गुरूवार को दोनों ने दो बकरियों का शिकार किया। वन विभाग की ट्रेकिंग टीमें लगातार उनका पीछा करते हुए उन पर नजर बनाए हुए है। उधर कूनों में मादा चीता केजेपी-1 और नर चीता केजीपी-3 के बीच नजदीकियां देखी जा रही है। वह लगातार एक दूसरे के साथ टाइम बिता रहे है। उनके बीच मेटिंग होने की संभावना जताई जा रही है।
कूनों में चीतों की निगरानी के लिए लाए खोजी कुत्तों बेल्जियम मेलिनोइस प्रजाति के इलू और रूबी की मौत के मामले में हैंडलर के खिलाफ वन विभाग के अधिकारियों ने डी कायम कर दी है। उनके खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वाइल्ड लाइफ के अधिकारियों के द्वारा जानकारी दी गई है कि उनके पास अभी इस तरह के ट्रेंड 16 डॉग स्क्वड की टीमें है, जन्हें जरूरत पडने पर पूरे प्रदेश भर में उपयोग किया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *