थार कार में बैठे चाचा-भतीजे पर चलाई गोलियों से घायल युवक की हालत नाजुक, ग्वालियर किया रैफर
मुरैना. सिविल लाइन थाना इलाके में गार्ड ऑफिस के पास का है। यहां जौरी गांव निवासी प्रवीण राठौर, भतीजे बिजेंद्र राठौर के साथ गाड़ी में बैठे थे। इसी बीच बाइकों से आये हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों की संख्या 5 से 6 बताई जा रही है।
हमला होते ही प्रवीण गाड़ी के अन्दर छिप गये और बिजेंद्र भी अपनी सीट से उतरकर डैंशबोर्ड की ओर झुक गया और एक गोली शीशे को पार करते हुए बिजेंद्र को लग गयी। बदमाशों ने इतनी गोली चलाई कि गाड़ी पर कई जगह गोलियां के निशान है। घायल बिजेंद्र को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया है। यहां से ग्वालियर के लिये रैफर किया गया है। मुरैना में थार गाड़ी में बैठे 2 युवकों पर बदमाशों ने फायरिंग की। रविवार की रात की घटना में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया और उसकी बांह में गोली लगी है।

