Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

आगामी 90 मिनट नेपाल के लिये काफी अहम, लेक के फटने का डर


नई दिल्ली. बुधवार को नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद एक नयी आफत का खतरा पैदा हो गया है। नेपाल -चीन सीमा के पास ग्यिरोंच बॉर्डर के ऊपर ग्लेशियर टूटने से बनी एक झील अब ओवरफ्लो होने लगी है। चाइना की सरकारी मीडिया सीसीटीव ने शुक्रवार को बताया कि झील का पानी उसके किनोर से बाहर निकलना शुरू हो गया है। इसके बाद नदी का जलस्तर भी बढ़ता दिखाई दे रहा है।
यही वह झील है जिसे लेकर पिछले 24 घंटे से चीन में अलर्ट जारी किया गया था। आशंका थी कि अगर प्राकृतिक मलबे से बनी यह झील अचानक टूटती है तो बड़ी मात्रा में पानी और मलबा नीचे की तरफ आ सकता है। पहले से तबाह इलाकों में दूसरी बड़ी बाढ ला सकता है।
अगले डेढ़ घटे नेपाल के लिये बेहद अहम
झील से पानी बाहर निकलने की खबर के बाद खतरे को देखते हुए नेपाली सेना ने राहत और बचाव अभियान अस्थाई तौर पर रोक दिया है। नेपाली सेना के एक अधिकारी के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन अगले लगभग 1 घंटे 30 मिनट तक रोका गया है। इस बीच प्रभावित इलाके में हालातपर नजर रखी जा रही है। स्थानीय जिलाअधिकारी ने भी बताया है कि उन्हें झील के किनारे से पानी निकलने की सूचना मिली है। अधिकारी के अनुसार नदी का जलस्तर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में नदी के आसपास मौजूद रेस्क्यू टीमों और लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।
चाइना की तरफ से किये सर्वे पता में चला है कि झील में अब लगभग 25 लाख क्यूबिक मीटर से अधिक पानी जमा हो चुका है। एक दिन पहले चीनी इंजीनियरिंग टीम ने इसमें लगभग 15-20 लाख क्यूबिक मीटर पानी होने का अनुमान लगाया गया था। यानी थोडे ही समय में जलस्तर और पानी की मात्रा में काफी वृद्धि हुई है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *