LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

मप्र के बॉर्डर पर बड़ा सड़क हादसा, तोरणताल में खाई में गिरी यात्रियों से भरी जीप, 8 लोगों की मौत व 15 घायल, देर रात तक पहाड़ी में लोगों की सर्चिंग जारी रही

बड़वानी. मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा से लगे पर्यटन स्थल तोरणताल में रविवार को हादस में 8 लोगों की मौत हो गई, वहीं 15 लोग घायल हो गए। यहां यात्रियों से भरी एक जीप खाई में गिर गई, हादसा महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले में हुआ है। मरने वाले सभी लोग बड़वानी जिले के ग्राम चैरवी और सेमलेट के रहने वाले है। दुर्घटना के बाद सीएम शिवराज सिंह ने शोक जताया। हादसा इतना भीषण था कि जीप के परखच्चे उड़ गए। पत्थरों की खाई में लाशें भी इधर-उधर बिखर गईं।
रविवार दोपहर आदिवासी बहुल इलाके में हादसा हुआ है यहां 20 से 25 यात्रियों से भरी जीप जा रही थी। जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना पर पुलिस अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बचाव अभियान चलाया गया जहां अधिकारियों के अनुसार इस हादसे में घायल लोगों को निकट तोरणताल और महासवाद के ग्रामीण अस्पताल भेजा जा रहा है। एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। 5 घायलों को नंदूरबार जिला अस्पताल भेजा गया है। देर रात तक पहाड़ी में लोगों की सर्चिंग जारी रही हालांकि सुदूर ग्रामीण इलाका होने के कारण आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *