LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

भोपाल में बिजली कंपनी अब प्रायवेट तरीके से वसूलेगी बिल, कमीशन भी देगी

भोपाल. बिजली कंपनी अब प्रायवेट तरीके से बिलों की वूसली करेगी बदले में प्रति बिल 10 रुपये तक कमीशन भी देगी। बिलों की वसूली का जिम्मा निजी हाथों में सौंपने का फैसला पहली बार लिया गया है। कंपनी ने प्रायवेट कंपनी या व्यक्ति से आवेदन भी मांगे है।
बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के अलावा लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराने का फैसला लिया है इसके चलते ही बिल भुगतान का कार्य एजेंट के रूप में कराने पर निर्धारित कमीशन देने की योजना शुरू की है। कोई भी व्यक्ति/एंजेसी या संस्था कंपनी के एजेंट के रूप में बिल भुगतान जमा करने का कार्य कर सकता है। योजना के तहत कंपनी द्वारा प्रत्येक एजेंट को बिल भुगतान पर एक निर्धारित कमीशन दिया जाएगा। कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने बताया कि जो भी एजेंट के रूप में कंपनी के साथ कार्य करना चाहते है वे कंपनी के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकते है।
इतना मिलेगा कमीशन
5000 रुपये तक बिल है तो उस पर 5 रुपये प्रति बिल मिलेंगे।
5001 या इससे अधिक राशि का बिल होने पर 10 रुपये प्रति बिल के हिसाब से मिलेंगे।
कमीशन के अलावा जीएसटी का भुगतान भी किया जाएगा।
इसलिए पड़ी जरूरत
अफसरों का कहना है कि फिल्ड में तो पर्याप्त कर्मचारी है पर बिल की राशि प्राप्त करने के लिए संख्या कम है इसलिए बिल राशि प्राप्त करने के लिए प्रायवेट तौर पर व्यवस्था की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *