Newsराजनीतिराज्य

पिस्टल लेकर धमकाने पहुंचा जिलाबदर बदमाश, पीडि़त परिवार ने मुरार पुलिस को सौंपे CCTV फुटेज, अभी हाल ही में जमानत पर छूटा था

हिस्ट्रीशीटर कपिल यादव, अपने साथी के साथ धमकाने पहुंचा था। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. पुलिस को एक हिस्ट्रीशीटर बार-बार चुनौती देता नजर आ रहा हे। बदमाश रिकॉर्ड में ़6 माह के लिये जिलाबदर है। लेकिन इसके बावजूद शहर में बेखौफ घूम रहा है। एक दिन पहले ही उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में बदमाश अपनी एक्टिवा से एक घर के सामने पहुंचता है। हाथ में कट्टा है जिसे लोड करने के बाद वह उस घर के लोगों को धमकी देता है। घर में महिलायें, बच्चे बदमाश को देखकर डर जाते है। घटना में मंगलवार की रात को पुलिस ने मुरार थाना में हिस्ट्रीशीटर बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास व अवैध वसूली के कई मामले दर्ज हैं।
क्या है घटनाक्रम
शहर के उपनगर में मुरार थाना क्षेत्र स्थित बड़ागांव में जिलाबदर हिस्ट्रीशीटर कपिल यादव ने पुष्पेंद्र सिकरवार को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी है। कपिल यादव पर हत्या सहित हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। पीड़ित पुष्पेंद्र सिकरवार ने बदमाश के धमकाते हुए CCTV फुटेज मुरार थाने में देकर शिकायत दर्ज कराई है। वीडियो में कपिल का साथी हाथ में कट्टा लिए हुए भी दिख रहा है। वीडियो एक दिन पहले का बताया गया है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।बताया गया है कि कपिल पीड़ित पुष्पेंद्र के घर लगे कैमरे हटवाने के लिए धमकाने पहुंचा था। पुष्पेंद्र के घर के पास ही वह जमीन है जिसको लेकर कपिल का शहर के व्यापारी से विवाद चल रहा है। विरोधी पक्ष को इसी विवाद व धमकी के कारण पुलिस की सुरक्षा भी मिली हुई है। पुलिस शिकायत की जांच कर रही हैं।इस मामले में शिकायतकर्ता पुष्पेन्द्र का कहना है कि उनके घर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। एक दिन पहले कुछ लोग आए और कैमरे हटाने को लेकर धमकाया है। धमकाने वालों के हाथ में हथियार भी था। जिससे घर के लोग दहशत में आ गए थे। धमकाने वालों में एक कपिल यादव निवासी बड़ागांव था। मैंने मामले की शिकायत फुटेज के साथ मुरार थाना में की है।
जेल छूटने पर निकाला था जुलूस
कपिल हत्या के मामले में कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था, तब उसने मुरार इलाके में विजय जुलूस निकाला था और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी अपलोड किया था और इसके बाद उसे जिलाबदल घोषित कर दिया गया था। लेकिन वह सिर्फ रिकॉर्ड में ही जिलाबदर है। शहर में बेखौफ खुलेआम लोगों को धमकाते हुए घूम रहा है।
हत्या के मामले में नाम सामने आया
लगभग एक वर्ष पूर्व कपिल का नाम 6 नम्बर चौराहा के पास एक छात्र की हत्या में नाम आया था। हालांकि इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी कपिल का भाई था। इसी मामले में वह कुछ दिन पूर्व ही जमानता पर छूट कर आया था।
कारोबारी पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग
बदमाश कपिल पहली बार सुर्खियों मे तब आया था, जब बड़ागांव में एक जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में उसने एक व्यापारी पिता-पुत्र को घेकर पिता-पुत्र को घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। व्यापारी पिता-पुत्र ने एक स्कूल में छिपकर अपनी जान बचाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *